क्या फ्लाइट टिकट्स हो सकती हैं महंगी? ATF कीमत बढ़ी

Flying Just Got Expensive: ATF Price Increase Explained
Share

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए सफर करना अब महंगा हो सकता है क्योंकि भारतीय तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में की बढ़ोतरी की है और और इसका सीधा असर एयरलाइंस की ऑपरेशनल कॉस्ट और फ्लाइट टिकट्स की कीमतों पर पड़ सकता है।

आइए इस आर्टिकल में हम समझेंगे कि एविएशन फ्यूल की कीमत में बढ़ोतरी क्यों हुई है और इसका यात्रियों, एयरलाइंस, और निवेशकों पर क्या असर होगा और भविष्य में क्या संभावनाएं हैं।

क्या है मामला?

हाल ही में भारतीय तेल कंपनियों द्वारा एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 1.45% की बढ़ोतरी की गई है और यह वृद्धि 1 दिसंबर 2024 से लागू हो चुकी है जिसकी वजह से हवाई यात्रा महंगी होने की संभावना है। ATF वह फ्यूल है जिसका उपयोग विमान उड़ाने के लिए किया जाता है, और यह एयरलाइंस की ऑपेरशनल कॉस्ट का लगभग 40% हिस्सा होता है। बढ़ोतरी से यात्रियों और एयरलाइंस दोनों पर असर पड़ने की उम्मीद है।

अंतरराष्ट्रीय मार्केट में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच, भारतीय एयरलाइंस अब इस चुनौतीपूर्ण स्थिति का सामना कर रही हैं।

एविएशन फ्यूल की बढ़ती कीमतें

तेल कंपनियों ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 1.45% की वृद्धि की है, जिससे दिल्ली में अब इसकी कीमत ₹91,856.84 प्रति किलोलीटर हो गई है। मुंबई में यह ₹85,861.02 प्रति किलोलीटर, कोलकाता में ₹94,551.63 और चेन्नई में ₹95,231.49 प्रति किलोलीटर हो गई है। यह लगातार दूसरा महीना है जब कीमतों में वृद्धि हुई है। 1 नवंबर में ATF की कीमतों में 3.3% का इजाफा हुआ था।

सितंबर और अक्टूबर में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में दो बार कटौती की गई थी, जिससे इस साल की सबसे कम दरें देखने को मिलीं। 1 अक्टूबर को ATF की कीमत में 6.3% (₹5,883 प्रति किलोलीटर) की कमी हुई थी, जबकि 1 सितंबर को यह 4.58% (₹4,495.5 प्रति किलोलीटर) घटी थी। हालांकि, इन कटौतियों के बाद नवंबर और दिसंबर में कीमतें फिर से बढ़ गई हैं, जिससे एयरलाइंस और यात्रियों पर वित्तीय दबाव बढ़ने की संभावना है।

घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर पर प्रभाव

इस वृद्धि का असर केवल एविएशन फ्यूल तक सीमित नहीं है। कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भी 16.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। जिससे दिल्ली में इसकी नई कीमत ₹1,818.50 हो गई है। यह लगातार पांचवा महीना है जब कमर्शियल LPG की कीमतें बढ़ी हैं, जिससे अगस्त के बाद से कुल ₹172.50 का इजाफा हो चुका है। यह दरें इस साल की उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।

हालांकि, घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमत ₹803 पर स्थिर रखी गई है। कमर्शियल LPG की बढ़ती कीमतों से होटल, रेस्तरां और छोटे व्यवसायों पर दबाव बढ़ेगा, जो पहले ही महंगाई का सामना कर रहे हैं।

निवेशकों के लिए क्या है इसमें?

सरकारी तेल कंपनियां जैसे भारत पेट्रोलियम (BPCL), इंडियन ऑयल (IOC), और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) हर महीने की शुरुआत में एविएशन फ्यूल और कुकिंग गैस की कीमतों को संशोधित करती हैं, जो अंतरराष्ट्रीय मार्केट ट्रेंड्स पर आधारित होती हैं।

तेल कंपनियों और एयरलाइंस से जुड़े शेयर्स में भी इस बदलाव का प्रभाव देखने को मिल सकता है। तेल कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम को इस वृद्धि से लाभ हो सकता है क्योंकि उच्च कीमतें उनके मुनाफे में सुधार कर सकती हैं। दूसरी ओर, एयरलाइंस कंपनियां, जैसे इंडिगो और स्पाइसजेट, शॉर्टटर्म वित्तीय दबाव का सामना कर सकती हैं।

भविष्य की बातें

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑइल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और रुपये-डॉलर विनिमय दर में गिरावट का परिणाम है। चूंकि एविएशन फ्यूल एयरलाइंस की कुल लागत का लगभग 40% हिस्सा है, इसलिए इसकी कीमतों में वृद्धि का सीधा असर फ्लाइट टिकट्स पर पड़ सकता है।

भविष्य में तेल की कीमतों में स्थिरता या गिरावट एयरलाइंस और यात्रियों के लिए राहत ला सकती है। लेकिन यदि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में ब्रेंट क्रूड की कीमतें बढ़ती रहीं, तो यात्रियों को महंगे टिकट्स का बोझ और एयरलाइंस को मुनाफे में गिरावट का सामना करना पड़ सकता है।

*आर्टिकल में शामिल कंपनियों के नाम केवल सूचना के उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top