स्मॉलकेस कितने प्रकार के होते हैं?

स्मॉलकेस के प्रकार
Share

स्मॉलकेस क्या है ? 

2015 में IIT खड़गपुर के तीन स्नातकों ने स्मॉलकेस को तैयार किया और रिटेल निवेशकों को निवेश की एक नई दिशा दी। स्मॉलकेस विभिन्न थीम या अवधारणाओं का उपयोग करके तैयार किए गए स्टॉक के बास्केट होते हैं, जो निवेशक की आवश्यकताओं के अनुसार विविधता लाने की संभावनाओं के साथ एक लॉन्ग टर्म पोर्टफोलियो बनाते हैं। निवेशक की प्रोफाइल के अनुसार विभिन्न स्मॉलकेस उपलब्ध हैं।

स्मॉलकेस के प्रकार

स्मॉलकेस किसी व्यक्ति की जोखिम लेने की क्षमता के आधार पर बनाए गए स्टॉक/ETFs का एक बास्केट है। अलग-अलग स्मॉलकेस की अलग-अलग अवधारणाएं होती हैं; नीचे विभिन्न प्रकार के स्मॉलकेस की बात की गयी है।

ट्रेंड-थीम : पोर्टफोलियो बनाने के लिए स्टॉक, ETFs या अन्य एसेट वर्ग को शामिल करने के लिए एक लॉजिकल एप्रोच विकसित करने की आवश्यकता होती है। एक ट्रेंड-थीम वाला पोर्टफोलियो बाजार के विभिन्न रुझानों को दिखाता है। ट्रेंड पर आधारित स्मॉलकेस को समय-समय पर रीबलैंस करने की आवश्यकता होती है।

उदाहरण: TrendlineZ संतुलित और बढ़ती ग्रामीण मांग

अस्थिरता-थीम : बाजार की परिस्थितियों में बदलाव होता रहता है, जो स्टॉक एक्सचेंजों पर कारोबार करने वाले हर शेयर के साथ होता है। इस थीम पर बनाए गए स्मॉलकेस को तीन अन्य प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है:

  1. कम अस्थिरता – इस थीम को नए और जोखिम से बचने वाले निवेशकों द्वारा पसंद किया जाता है, जो छोटी अवधि में अपने पोर्टफोलियो में कई उतार-चढ़ाव पसंद नहीं करते हैं। इसमें ऐसे एसेट वर्गों को शामिल किया जाता है जिनका स्टेबल और सुरक्षा का ट्रैक रिकॉर्ड हो। यह स्मॉलकेस कम जोखिम वाले प्रोफाइल के साथ हाई रिटर्न हासिल करने की कोशिश करते हैं।

उदाहरण: भरोसा क्लब टॉप 150, ICICI प्रूडेंशियल लीडर्स

  1. मध्यम अस्थिरता – भरोसेमंद स्टॉक जो एक स्थिर बाजार चक्र को फॉलो करता है, लेकिन जिनमें उतार – चढ़ाव आता रहता है अक्सर इस प्रकार के स्मॉलकेस में शामिल किए जाते हैं। थोड़ा जोखिम लेकर अपने रिटर्न को बढ़ाने की इच्छा रखने वाले निवेशक इस प्रकार के स्मॉलकेस को चुनते हैं।

उदाहरण: बढ़ती ग्रामीण मांगें

  1. उच्च अस्थिरता – ऐसे निवेशक जो हाई रिस्क के साथ हाई रिटर्न चाहते हैं इस तरह के स्मॉलकेस को पसंद करते हैं। ये स्मॉलकेस अस्थिर एसेट की मदद से तैयार किये जाते हैं। अस्थिर स्मॉलकेस को त्रैमासिक रिव्यू और रीबलैंस की आवश्यकता होती है। ये विशेषज्ञ विधियों के अनुसार अंडरवैल्यूड माने जाने वाले स्टॉक का उपयोग करके बनाए जाते हैं।

Examples: High-Quality Right Price, Growth at a Fair Price

बीटा-थीम: गणितीय (mathematical) और सांख्यिकीय (statistical) अवधारणाओं के आधार पर क्वांटिटेटिव निवेश रणनीतियों का उपयोग करके बनाए गए स्मॉलकेस। ये स्मॉलकेस आपके निवेश पर रिटर्न की अनुकूल दर निकालने के लिए क्वांटिटेटिव दृष्टिकोण का उपयोग करते हैं।

Examples: Quality – Smart Beta, Low Risk – Smart Beta

इंडस्ट्री-थीम: एक विशिष्ट इंडस्ट्री जिसमें निवेशक निवेशित रहना चाहता है, यह स्मॉलकेस तैयार किया जाता है। ये स्मॉलकेस एक विशेष इंडस्ट्री के एसेट को ही शामिल करते हैं।

Example: Banking Tracker

स्मॉलकेस की विशेषताएं

स्टॉक आपके डीमैट अकाउंट में रखे जाते हैं।

आपको एक्सपेंस रेश्यो नहीं देना  होता।

आपको डिविडेंड पर कर लाभ मिलता है।

 इन ब्रोकर के साथ आप स्मॉलकेस में निवेश शुरू कर सकते हैं 

5paisa 

Angel one

Axis direct

HDFC Securities

Groww 

Kotak Securities 

Upstox 

Zerodha

Edelweiss 

IIFL Securities 

Motilal Oswal 

TrustLine

स्मॉलकेस ऐसे स्टॉक पोर्टफोलियो होते हैं, जिन्हें बाजार के खुले रहने के दौरान किसी भी समय खरीदा और बेचा जा सकता है। किसी भी स्मॉलकेस में लॉक-इन पीरियड नहीं होता है। आप किसी भी समय स्मॉलकेस से बाहर निकल सकते हैं। विभिन्न स्मॉलकेस लॉन्ग टर्म में बढ़िया रिटर्न देने की क्षमता रकते हैं।

स्मॉलकेस बाजार में कारोबार किए जाने वाले शेयरों/ETFs का एक पोर्टफोलियो है। बाजार की गतिशीलता समय-समय पर अस्थिरता को प्रभावित करती है। ऐसे समय में अलग-अलग स्मॉलकेस अलग-अलग प्रदर्शन करते हैं। एंट्री और एग्जिट का निर्णय निवेशक के पास रहता है।

तेजी मंदी सक्रिय रूप से मैनेज्ड प्रीमियम पोर्टफोलियो – फ्लैगशिप और मल्टीप्लायर – मुहैया करता है जो आपकी लक्ष्य-आधारित जरूरतों को पूरा करता है। ‘किफायती PMS’ प्राप्त करें – 99 रुपये प्रति माह से शुरू और आज ही अपनी निवेश यात्रा शुरू करें।

 

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top