आजकल हर कोई खूबसूरत और स्वस्थ दिखना चाहता है। यही वजह है भारतीय ब्यूटी इंडस्ट्री ने हाल के वर्षों में बेहतरीन ग्रोथ और बदलाव का अनुभव किया है और यह अब देश की अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ते सेक्टर्स में से एक बनकर उभरा है।
पहले खूबसरती के लिए ट्रेडिशनल नुस्खों का उपयोग किया जाता है लेकिन अभी जमाना बदल रहा है। अब भारत में देसी ब्रांड्स से लेकर विदेशी कंपनियां तक नए-नए प्रोडक्ट्स को मार्केट में लॉन्च कर युवाओं को आकर्षित करने में लगी है।
लेकिन सवाल यह है कि भारतीय ब्यूटी इंडस्ट्री इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है और क्या इसका मतलब यह है कि निवेशकों के लिए यह एक आकर्षक अवसर हो सकता है?
क्या है मामला?
पहले सिर्फ गोरेपन को ही खूबसूरती माना जाता था, मगर अब GenZ में बदलाव देखने को मिल रहें है। इसलिए अभी के समय में भारत में खूबसूरती का मतलब है – स्टाइलिश, आकर्षक और आत्मविश्वास से भरपूर होना है। सोशल मीडिया ने लोगों को खूबसूरती के प्रति जागरूक बनाया है, और कंपनियां इस बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए तरह-तरह के नए प्रोडक्ट मार्केट में ला रही हैं।
पिछले कुछ सालों में, रिलायंस रिटेल ने ‘टायरा’ (Tira) के साथ ब्यूटी रिटेल मार्केट में कदम रखा है और सेफोरा इंडिया का अधिग्रहण भी किया है। ये कदम इस बात का संकेत देते हैं कि ब्यूटी इंडस्ट्री में कितनी बड़ी संभावनाएं हैं। इसी तरह, नायका ने भी 2021 में अपना IPO लॉन्च किया।
भारतीय ब्यूटी इंडस्ट्री क्यों बढ़ रही है?
भारतीय ब्यूटी इंडस्ट्री की रफ्तार कई वजह से बढ़ रही हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारण हैं:
बढ़ती डिस्पोजेबल इनकम: भारत में डिस्पोजेबल इनकम बढ़ने से मध्यम वर्ग तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए जहां 2020 में भारतीय ब्यूटी और पर्सनल केयर पर साल में औसतन 10.6 डॉलर खर्च करते थे, वह खर्च अभी बढ़कर 11.6 डॉलर हो गया है।

शहरीकरण: भारत में तेजी से हो रहा शहरीकरण भी ब्यूटी इंडस्ट्री को बढ़ावा दे रहा है। शहरों में रहने वाले लोग फैशन और ब्यूटी ट्रेंड्स को ज्यादा फॉलो करते हैं, जिससे डिमांड बढ़ती है।
ऑनलाइन शॉपिंग: आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है। इससे लोगों को ब्यूटी प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाते हैं, इसलिए ऑनलाइन शॉपिंग ने भारतीय ब्यूटी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में अहम् भूमिका निभायी है।
विदेशी ब्रांड्स का भारत की ओर रुख
भारतीय ब्यूटी मार्केट की बढ़ती ग्रोथ देखकर, अब तो विदेशी ब्रांड्स भी भारत की तरफ रुख कर रहे हैं। रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स और PeakXV की सितंबर में जारी रिपोर्ट के अनुसार, 2022 से 2027 के बीच लोकल ब्यूटी सेक्टर 10% की दर से बढ़ने की उम्मीद है, जो कि चीन के 7% और अमेरिका के 5% के अनुमानित ग्रोथ रेट से भी ज्यादा है।
इसी वजह से इंटरनेशनल ब्रांड्स भी तेजी से भारतीय मार्केट में बढ़ रहे हैं। 2023 में, जापान की शिसेडो की कंपनी NARS कॉस्मेटिक्स ने शॉपर्स स्टॉप लिमिटेड के साथ एक डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनरशिप की। सिर्फ इतना ही नहीं, सेलेना गोमेज़ ने अपना ब्रांड रेयर ब्यूटी सेफोरा इंडिया लॉन्च किया। इस साल रिहाना जो कि मशहूर सिंगर है, ने भी अपना कॉस्मेटिक्स लाइन फेंटी ब्यूटी को पहली बार नायका पर भारत में लेकर आयी है।
निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब है?
अभी तक, शेयर मार्केट में निवेश के लिए ज्यादातर निवेशक इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग, फार्मा, टेक्नोलॉजी या FMCG सेक्टर को ही चुनते थे। लेकिन ब्यूटी इंडस्ट्री की तेजी से हो रही तरक्की को देखते हुए, यह निवेश का एक नया और आकर्षक विकल्प बनकर उभर रहा है। क्योंकि वर्तमान में 1.4 बिलियन जनसंख्या के साथ भारतीय ब्यूटी इंडस्ट्री दुनिया में चौथी सबसे बड़ी मार्केट है। लेकिन ध्यान रहे, किसी भी सेक्टर में निवेश करने से पहले, अच्छी रिसर्च जरूरी है या फिर आप आप किसी फाइनेंशियल एडवाइजर से भी सलाह ले सकते हैं।
भविष्य की बातें
द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, भारतीय ब्यूटी और पर्सनल केयर मार्केट की वैल्यू 2021 में लगभग 14.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी और 2026 तक यह 2021 से 2026 के बीच 14.9% की CAGR से 28.9 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।
यह तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, बढ़ती आय और शहरीकरण का नतीजा है। इसके अलावा, भारतीय कंस्यूमर अब पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हैं और अपने लुक को निखारने के लिए घरेलू नुस्खों के साथ-साथ ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को भी अपना रहे हैं।
आज के लिए सिर्फ इतना ही। उम्मीद करते है कि यह आर्टिकल आपको रोचक लगा होगा, इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।
*आर्टिकल में शामिल कंपनियों के नाम केवल सूचना के उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर