AI एजेंट्स से क्यों गिर रहे हैं भारतीय IT स्टॉक्स?

AI एजेंट्स से क्यों गिर रहे हैं भारतीय IT स्टॉक्स?
Share

फरवरी 2026 का पहला सप्ताह भारतीय IT सेक्टर के लिए एक काफी नाराज साबित हुआ। US AI कंपनी एन्थ्रोपिक (Anthropic) द्वारा अपने क्लॉड कोवर्क (Claude Cowork) प्लेटफॉर्म के नए एजेंटिक प्लगइन्स (Agentic Plugins) की घोषणा के बाद, ग्लोबल IT स्टॉक्स के साथ-साथ भारतीय IT सेक्टर में भी सेल-ऑफ देखने को मिला। यह गिरावट मार्च 2020 की महामारी के बाद से सबसे बड़ी थी, जिससे मार्केट में अरबों डॉलर का नुकसान हुआ।

लेकिन यह सिर्फ एक अस्थायी झटका नहीं है यह एक गहरी, स्ट्रक्चरल चिंता का संकेत है। आइए देखते हैं कि क्या हुआ, इसका क्या मतलब है, और भारत की IT कंपनियां इससे कैसे मुकाबला कर रही हैं।

क्या है मामला?

4 फरवरी 2026 को, US AI स्टार्टअप एन्थ्रोपिक ने क्लॉड कोवर्क के लिए 11 नए स्पेशलाइज्ड प्लगइन्स लॉन्च किए। ये प्लगइन्स लीगल रिव्यू, सेल्स एनालिसिस, मार्केटिंग प्लानिंग और डेटा एनालिसिस जैसे प्रोफेशनल कार्यों को ऑटोमेट करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

लेकिन यहां मुख्य बात क्या है? ये सिर्फ AI असिस्टेंट नहीं हैं। ये AI एजेंट्स हैं ऐसे सिस्टम जो बिना मानव हस्तक्षेप के स्वतंत्र रूप से जटिल कार्यों को पूरा कर सकते हैं। आप बस कह सकते हैं, इन 50 कॉन्ट्रैक्ट्स का रिव्यु करो, एक्सपायर होने वाले को आइडेंटिफाई करो, और जोखिम वाले को फ्लैग करो और यह सब ऑटोमेटिक तरीके से हो जाता है।

यह अकेले भारत की समस्या नहीं थी। ग्लोबल स्तर पर, IT स्टॉक्स में सेल-ऑफ की वजह से 280 बिलियन डॉलर का मार्केट कैपिटलाइजेशन सॉफ्टवेयर और डेटा-सेंट्रिक स्टॉक्स से निकल गया। यह एक ग्लोबल फिनॉमेनन था जहां निवेशकों को यह चिंता हुई कि AI सिर्फ सहायक नहीं, बल्कि रिप्लेसमेंट बन सकते हैं।

भारतीय IT सेक्टर पर असर

भारतीय IT सेक्टर इस समय एक जटिल मोड़ पर खड़ा है। कंपनियाँ तेज़ी से AI निवेश बढ़ा रही हैं और कर्मचारियों को री-स्किलिंग के ज़रिये नए काम के लिए तैयार कर रही हैं, लेकिन दूसरी तरफ कमज़ोर ग्लोबल टेक स्पेंडिंग, क्लायंट्स के धीमे फैसले और लगातार बढ़ता प्राइसिंग प्रेशर पूरे सेक्टर की रफ्तार रोक रहा है। इसी दबाव में विदेशी निवेशकों ने 2025 में रिकॉर्ड 8.5 बिलियन डॉलर के IT स्टॉक्स बेच दिए, जिससे मार्केट में अचानक घबराहट फैल गई। हालांकि जेपी मॉर्गन का कहना है कि AI का जोखिम वास्तविक है, लेकिन सिर्फ कुछ टूल्स के लॉन्च को आधार बनाकर यह मान लेना कि कंपनियाँ जल्द ही हर मिशन-क्रिटिकल एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर बदल देंगी यह अनुमान ज़रूरत से ज़्यादा आक्रामक है।

बड़ी कंपनियों में TCS, टेक महिंद्रा और LTI माइंडट्री की लगभग 50%-60% आमदनी एप्लिकेशन सर्विसेज से आती है, जबकि HCL टेक इस सेगमेंट में सबसे कम, लगभग 40% एक्सपोज़र रखती है। द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, एनालिस्ट का कहना है कि आने वाले कुछ महीने यह तय करेंगे कि IT और सॉफ्टवेयर कंपनियाँ AI-चालित डिसरप्शन को खतरे के रूप में देखती हैं या नए अवसर के रूप में।

भारतीय IT की तैयारी

लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण बात है जो सुर्खियों में कम आई। भारतीय IT कंपनियां न केवल इस खतरे को देख रही हैं, बल्कि AI-पावर्ड डील्स और सॉल्यूशन्स के माध्यम से बड़ी ऑपर्च्युनिटीज भी पकड़ रही हैं।

फोर्ब्स इंडिया के अनुसार, Q3 FY26 में AI-पावर्ड डील्स भारतीय IT सेक्टर के लिए ग्रोथ का एक प्रमुख ड्राइवर साबित हुए हैं। यह पैराडॉक्स है एक ओर AI एजेंट्स भारतीय IT को खतरे में डाल रहे हैं, दूसरी ओर वही कंपनियां AI-पावर्ड सॉल्यूशन्स सेल करके बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स जीत कर रही हैं।

भारतीय IT कंपनियां जो कंपनियां हैं जैसे TCS, इन्फोसिस, विप्रो, HCL टेक, कॉग्निजेंट सभी अपने क्लाइंट्स के लिए AI-ड्रिवन ट्रांसफॉर्मेशन सर्विसेज प्रोवाइड कर रहे हैं। इसका मतलब है कि जबकि डायरेक्ट लेबर आर्बिट्रेज मॉडल चैलेंज्ड हो रहा है, ये कंपनियां अपने क्लाइंट्स को AI अडॉप्ट करने में मदद करके नए रेवेन्यू स्ट्रीम्स बना रही हैं।

मिंट के अनुसार, भारतीय IT कंपनियां AI एजेंट्स और AI-पावर्ड सॉल्यूशन्स के डेवलपमेंट में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। यह एक क्रिटिकल शिफ्ट है ट्रेडिशनल मैन-आवर्स बिलिंग से आउटकम-बेस्ड, AI-एन्हांस्ड सर्विस मॉडल्स की ओर ट्रांजिशन। यह शिफ्ट पेनफुल हो सकता है शॉर्ट-टर्म में, लेकिन लॉन्ग-टर्म में यही सर्वाइवल स्ट्रेटेजी है।

निवेशकों के लिए इसमें क्या है?

4 दिसंबर 2026 भारतीय IT निवेशकों के लिए सबसे वोलेटाइल भरे दिनों में से एक साबित हुआ। सिर्फ एक दिन में IT स्टॉक्स में इतनी तेज़ बिकवाली हुई कि लगभग 1.9 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप ख़त्म हो गया। AI की तेज़ प्रगति और पारंपरिक सॉफ्टवेयर व IT सर्विसेज की उपयोगिता पर संभावित असर को लेकर बढ़ती चिंता ने निवेशकों को बड़े पैमाने पर एग्जिट करने पर मजबूर कर दिया।

इंफोसिस और एमफैसिस (Mphasis) लगभग 7% से अधिक, LTI माइंडट्री, कोफोर्ज (Coforge), TCS और HCL टेक में 5-7% की गिरावट दिखी, जबकि विप्रो करीब 4% गिरकर सबसे कम प्रभावित रहा। दिन के अंत में निफ्टी IT का कुल मार्केट कैप 1.9 लाख करोड़ रुपये घटकर 30 लाख करोड़ रुपये के नीचे फिसल गया।

यह घबराहट सिर्फ भारत तक सीमित नहीं रही। वॉल स्ट्रीट पर भी ऐसा ही माहौल देखने को मिला, जहाँ Nasdaq में 1.4% की गिरावट ने टेक सेक्टर से करीब $300 बिलियन का मार्केट कैप मिटा दिया। यह साफ संकेत है कि निवेशकों के सामने अभी अनिश्चितता का दौर जारी है और उन्हें आने वाले समय में IT सेक्टर की दिशा पर कड़ी नज़र रखनी होगी।

भविष्य की बातें

आने वाला समय भारतीय IT सेक्टर के लिए बेहद निर्णायक हो सकता है। मोतीलाल ओसवाल का अनुमान है कि AI-डिसरप्शन के कारण अगले चार साल में 9%-12% तक इंडस्ट्री रेवेन्यू दबाव में आ सकता है। जैफरीज भी चेतावनी देता है कि आने वाले 1-2 सालों में सेक्टर की ग्रोथ धीमी पड़ सकती है, क्योंकि लीगेसी सर्विस लाइन्स में गिरावट की रफ्तार AI-आधारित नए अवसरों की बढ़त से तेज़ रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि IT कंपनियाँ एक ऐसे चरण में प्रवेश कर रही हैं जहाँ जोखिम और संभावनाएँ दोनों समान रूप से मौजूद हैं और यही अगले कुछ वर्षों में पूरी इंडस्ट्री के भविष्य को आकार देगा।

मार्केट की सबसे बड़ी चिंता यह है कि जैसे-जैसे AI टूल्स अधिक सक्षम होते जा रहे हैं, टेक कंपनियों के लिए अपनी प्राइसिंग पावर बनाए रखना और प्रॉफिटेबिलिटी बचाए रखना मुश्किल हो सकता है। निवेशकों को डर है कि नए AI-प्लगइन्स बैक-ऑफिस लीगल वर्क को ऑटोमेट कर देंगे। वही काम जो लंबे समय से भारतीय IT आउटसोर्सर्स के लिए US और यूरोपीय क्लायंट्स से स्थिर कमाई का अहम स्रोत रहा है। ऐसे में आने वाले साल यह तय करेंगे कि भारतीय IT इस चुनौती को खतरे के रूप में देखता है या इसे एक नए विकास चक्र की शुरुआत में बदल देता है।

*आर्टिकल में शामिल कंपनियों के नाम केवल सूचना के उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top