क्या युवा निवेशक भारतीय बाजार की दिशा बदल रहे हैं?

How India's Youth is Taking Over the Stock Market
Share

12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन युवाओं की शक्ति और उनकी क्षमता को पहचानने और उन्हें प्रेरित करने का प्रतीक है। इसी संदर्भ में, भारतीय शेयर बाजार में युवा निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के बारे में चर्चा करें क्योंकि 30 साल से कम उम्र के निवेशकों की संख्या में बड़ा उछाल देखा गया है। जबकि 60 साल से ऊपर के निवेशकों की भागीदारी में गिरावट देखने को मिल रही है।

आइए समझें कि युवा निवेशकों की शेयर बाजार के प्रति बढ़ती रुचि के पीछे क्या वजह है और बढ़ती भागीदारी स्टॉक मार्केट के लिए क्या मायने रखती है।

30 साल से कम उम्र के निवेशकों की बढ़ती भागीदारी

NSE के अनुसार, 2018 में 30 साल से कम उम्र के निवेशकों का शेयर बाजार में हिस्सा 22.9% था, जो अगस्त 2024 तक 40% तक पहुंच गया। इस उम्र वर्ग की बढ़ती भागीदारी का मुख्य कारण टेक्नोलॉजी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का प्रसार है, जिसने निवेश को और भी सुलभ बना दिया है।

30 साल से कम उम्र के निवेशकों की बढ़ती भागीदारी

मार्च 2018 में 22.9% से अगस्त 2024 में 30 साल से कम उम्र के युवाओं की भागीदारी बढ़कर 40% हो गयी।

मार्च 2020 में, जब महामारी ने शेयर बाजार को प्रभावित किया, तब युवा निवेशकों का हिस्सा 23.5% था। इसके बाद मार्च 2022 में यह 37.5% तक पहुंचा और अगस्त 2024 तक 40% तक पहुंच चुका है। यह बताता है कि युवाओं ने लॉकडाउन अवधि के दौरान निवेश के महत्व को समझा और इसे एक वित्तीय साधन के रूप में अपनाया।

अन्य उम्र के निवेशकों की भागीदारी

  • 30-39 साल के निवेशक: इस उम्र वर्ग की भागीदारी 2018 में 31% थी, जो अगस्त 2024 में कम होकर 29.4 रह गयी है। हालांकि, इनके निवेश का पैटर्न स्थिरता की ओर इशारा करता है।
  • 40-49 साल के निवेशक: 2018 में इनका हिस्सा 20.3% था, जो 2024 में घटकर 15.5% रह गया है। यह स्पष्ट करता है कि इस आयु वर्ग के निवेशकों ने अपनी प्राथमिकताएं बदली हैं।
  • 50-59 साल और 60 साल से ऊपर के निवेशक: 60 साल से ऊपर के निवेशकों का हिस्सा 2018 में 12.7% था, जो 2024 में घटकर केवल 7.2% रह गया। इसी तरह, 50-59 साल के निवेशकों का प्रतिशत भी कम होकर 8% पर आ गया है।

युवाओं की बढ़ती भागीदारी के पीछे वजह

डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभाव: पिछले कुछ वर्षों में, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स ने युवाओं के लिए शेयर बाजार में निवेश को आसान बना दिया है। ये प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफ़ेस, शैक्षिक सामग्री और ऐसे उपकरण प्रदान करते हैं जो निवेश की जटिलताओं को समझने में मदद करते हैं।

शिक्षा और जानकारी का प्रसार: विभिन्न फाइनेंशियल प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को निवेश की शिक्षा और जानकारी आसानी से उपलब्ध हुई है।

डिजिटल युग: भारत के वित्तीय तंत्र में हो रहे इस जनसांख्यिकी बदलाव के पीछे डिजिटल फाइनेंशियल टूल्स और सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। अब निवेश सिर्फ विशेषज्ञों तक सीमित नहीं, बल्कि डिजिटल युग ने इसे हर व्यक्ति की पहुंच में ला दिया है।

युवा निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार पर प्रभाव

भारतीय शेयर बाजार अब तेजी से बदल रहा है। युवा निवेशकों का रुझान तेजी से बढ़ते, टेक्नोलॉजी-आधारित निवेश की ओर है, जबकि पुराने निवेशक ट्रेडिशनल और स्थिर विकल्पों को प्राथमिकता देते रहे हैं।

यह बदलाव न केवल मार्केट ट्रेंड को नई दिशा दे रहा है, बल्कि यह दर्शाता है कि युवा पीढ़ी निवेश को लेकर अधिक जागरूक और सक्रिय हो रही है। इसके विपरीत, बड़ी उम्र के निवेशकों की भागीदारी धीरे-धीरे कम हो रही है। यह प्रवृत्ति बताती है कि भारतीय शेयर बाजार अब युवा सोच और नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहा है।

निष्कर्ष

आज भारतीय शेयर बाजार पहले से कहीं अधिक डायनामिक हो गया है। निवेशकों की औसत आयु घटकर अब 32 साल हो चुकी है, जो नए जमाने के महत्वाकांक्षी और आधुनिक दृष्टिकोण वाले निवेशकों की बढ़ती भागीदारी का संकेत देती है।

यह बदलाव न केवल मार्केट की रणनीतियों और व्यवहार में बदलाव ला रहा है, बल्कि इसमें नए ट्रेंड्स और जोखिम लेने की बढ़ी हुई प्रवृत्ति को भी शामिल कर रहा है। युवा निवेशक अपनी सोच, जोखिम लेने की क्षमता, और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ मार्केट को अधिक फ्लेक्सिबल और भविष्य के लिए तैयार बना रहे हैं।

*यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य के लिए है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top