नया साल, नया पोर्टफोलियो: 2025 में निवेश को रीबैलेंस कैसे करें?

How Rebalancing Your Portfolio Can Boost Your 2025 Goals
Share

नए साल का आगमन केवल व्यक्तिगत और प्रोफेशनल लक्ष्यों को पुनर्स्थापित करने का ही अवसर नहीं है, बल्कि यह अपने निवेश पोर्टफोलियो को भी रिबैलेंस करने का सही समय होता है। 2024 के दौरान ऐसे कई स्टॉक होंगे आपके पोर्टफोलियो में जिन्होंने अच्छा रिटर्न दिया होगा, साथ ही ऐसे ही स्टॉक शामिल हो सकते है जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है।

अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करके, आप मार्केट की मौजूदा परिस्थितियों और अपने व्यक्तिगत वित्तीय लक्ष्यों के आधार पर सही निवेश रणनीति अपना सकते हैं।

नए साल में पोर्टफोलियो की समीक्षा क्यों करें?

नया साल निवेशकों के लिए एक नई शुरुआत लेकर आता है। यह वह समय है जब आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपका निवेश पोर्टफोलियो आपके लॉन्गटर्म लक्ष्यों के अनुरूप है या नहीं। 2023 में मिड-कैप और स्मॉल-कैप स्टॉक्स में असाधारण रिटर्न देखने को मिला, हालांकि कुछ सेक्टर्स से अच्छा परफॉर्म नहीं किया। मार्केट उतार-चढ़ाव की स्थिति हमेशा बनी रहती है इसलिए समय – समय पर पोर्टफोलियो को रीबैलेंस करना जरूरी हो जाता है ताकि आपके पोर्टफोलियो का जोखिम स्तर नियंत्रित रहे और आपके वित्तीय लक्ष्य समय पर पूरे हो सकें।

रीबैलेंस क्या है और यह क्यों जरूरी है?

पोर्टफोलियो रीबैलेंस का मतलब है समय – समय पर आवश्यकता पड़ने पर अंडरपरफार्मिंग स्टॉक्स को एग्जिट कर उनकी जगह नए अवसर तलाशना, जिससे लॉन्गटर्म में अधिक प्रोफोटाबिलिटी बनी रहे। इसके विपरीत, पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन में भी रीबैलेंसिंग का उपयोग किया जाता है।

उदाहरण के लिए, यदि आपके पोर्टफोलियो में साल की शुरुआत में 60:40 का इक्विटी-टू-डेट अनुपात था, लेकिन इक्विटी में लाभ के कारण साल के अंत तक यह अनुपात 66:34 हो गया, तो आप अगले साल इसे फिर से 60:40 पर रीबैलेंस कर सकते हैं।

रीबैलेंस न केवल आपके पोर्टफोलियो के जोखिम को नियंत्रित करता है बल्कि यह सुनिश्चित करता है कि आपके निवेश आपके लॉन्गटर्म लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद करें।

रीबैलेंस कैसे करें?

पोर्टफोलियो की समीक्षा करें: साल के आरंभ में अपने पोर्टफोलियो का गहराई से मूल्यांकन करें। यह देखें कि आपने अपने निवेश को किस अनुपात में विभाजित किया है — इक्विटी, डेट, गोल्ड, या रियल एस्टेट।

एसेट्स का वर्तमान मूल्यांकन करें: मौजूदा मार्केट ट्रेंड्स और अपने निवेश के वर्तमान मूल्यांकन को देखें। उदाहरण के लिए, यदि मार्केट में तेजी के कारण इक्विटी का अनुपात बढ़ गया है, तो यह संकेत है कि आपको डेट या अन्य एसेट्स में अधिक निवेश करना चाहिए।

निवेश लक्ष्यों के आधार पर संतुलन बनाएं: अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों, जोखिम सहनशीलता, और समय सीमा के आधार पर एसेट्स को दोबारा रीबैलेंस करें। अगर आपका लक्ष्य कम जोखिम के साथ स्थिर रिटर्न पाना है, तो डेट फंड्स में निवेश बढ़ाएं। अगर आप लॉन्गटर्म में उच्च रिटर्न चाहते हैं, तो इक्विटी का अनुपात बनाए रखें।

अंडरपरफार्मिंग एसेट्स को रिप्लेस करें: अपने पोर्टफोलियो में शामिल स्टॉक्स की अर्निंग्स और घोषणाओं आदि पर नजर रखें और अगर आपको लगता है कि किसी स्टॉक की अर्निंग्स में कुछ बढ़ोतरी या पॉजिटिव न्यूज़ नजर नहीं आ रही है तो आप बेहतर स्टॉक को शामिल करने पर विचार कर सकते है।

रीबैलेंस के फायदे

रीबैलेंस से आप अपने निवेश के जोखिम को नियंत्रित कर सकते हैं। यदि मार्केट में गिरावट होती है और आपका इक्विटी अनुपात अधिक है, तो यह आपके पोर्टफोलियो को नुकसान पहुंचा सकता है। रीबैलेंस से यह सुनिश्चित होता है कि आपका पोर्टफोलियो मार्केट के बदलावों से सुरक्षित रहे और आपको बेहतर रिटर्न मिले।

इसके अलावा, यह आपके वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करता है। यदि आपने किसी लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अपने पोर्टफोलियो का एक विशेष अनुपात तय किया है, तो इसे बनाए रखना जरूरी है। एसेट्स के असंतुलन से आपके लक्ष्य तक पहुंचने में बाधा आ सकती है।

निष्कर्ष – नए साल के साथ नई शुरुआत

नए साल की शुरुआत न केवल एक कैलेंडर बदलने का समय है, बल्कि यह आपकी वित्तीय स्थिति को पुन: मूल्यांकित करने का भी समय है। 2024 में मार्केट वोलैटिलिटी और अवसरों का लाभ उठाने के लिए रीबैलेंस एक महत्वपूर्ण कदम है। पोर्टफोलियो को समय – समय रीबैलेंस करना निवेश को अनुशासित और उद्देश्यपूर्ण बनाए रखने का एक आसान तरीका है।

*आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top