2025 में स्टार्टअप IPOs: रिकॉर्ड-ब्रेकिंग ईयर

Startups to Watch in 2025: Record IPOs Coming Your Way
Share

हर साल 16 जनवरी को मनाया जाने वाला नेशनल स्टार्टअप डे भारत में इनोवेशन और उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का प्रतीक बन चुका है। यह दिन देशभर में स्टार्टअप्स के योगदान को मान्यता देने और उनके विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

इस वर्ष भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम में एक नई उम्मीद जागृत हो रही है। 2025 में स्टार्टअप IPOs की एक नई लहर आ सकती है, जो निवेशकों के लिए अभूतपूर्व अवसर लेकर आएगी। आइए समझते है कैसे?

क्या है मामला?

2024 में भारत में स्टार्टअप्स ने रिकॉर्ड तोड़ IPO लॉन्च किए, जिससे स्टार्टअप इकोसिस्टम को एक नया जीवन मिला। पिछले साल 13 स्टार्टअप्स ने IPO के माध्यम से लगभग ₹29,000 करोड़ जुटाए थे, जो एक ऐतिहासिक नंबर रहा। 2025 में, अनुमान है कि लगभग 25 स्टार्टअप्स IPO के माध्यम से ₹55,000 करोड़ से अधिक जुटाएंगे। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत में स्टार्टअप्स का मार्केट लगातार बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में इसमें और तेजी आने की संभावना है।

Startup IPOs

इस वर्ष की IPO लिस्ट में बड़े नामों की उम्मीद जताई जा रही है, जिनमें ज़ेप्टो, बोट, एथर एनर्जी, और फ़िज़िक्सवाला जैसे स्टार्टअप्स शामिल हैं। इन कंपनियों का IPO भारतीय स्टॉक मार्केट में एक नई लहर लाने की संभावना रखते हैं।

प्रमुख स्टार्टअप्स और उनका IPO रुख

भारत में कुछ प्रमुख स्टार्टअप्स हैं जो 2025 में अपने IPO के लिए तैयारी कर रहे हैं। इनमें ज़ेप्टो (एक क्विक कॉमर्स कंपनी), बोट (ऑडियो और वियरेबल्स सेगमेंट), एथर एनर्जी (इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता), और फ़िज़िक्सवाला (एडटेक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी) शामिल हैं। ये स्टार्टअप्स अपने IPO के जरिए न केवल पूंजी जुटाने की योजना बना रहे हैं, बल्कि वे निवेशकों को अधिकतम लाभ प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

उदाहरण के तौर पर, ज़ेप्टो ने अब तक $1.60 बिलियन का फंडिंग राउंड पूरा किया है और अब अपने IPO की तैयारी कर रहा है। वहीं, बोट भी अपनी जानी-मानी ऑडियो और वियरेबल डिवाइस सेगमेंट में तेजी से आगे बढ़ने के लिए IPO के जरिए फंड जुटाना चाहती है।

निवेशकों के लिए इसमें क्या है?

2025 में स्टार्टअप IPOs निवेशकों के लिए एक सुनहरा अवसर हो सकता है। पिछले कुछ वर्षों में, भारतीय स्टार्टअप्स ने ग्लोबल मंच पर अपनी पहचान बनाई है और उनकी वृद्धि दर बहुत ही आकर्षक रही है। निवेशक अब इन कंपनियों में निवेश करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं, जो भविष्य में और अधिक मूल्य बढ़ाने की संभावना रखती हैं।

हालांकि, स्टार्टअप्स में निवेश करते समय जोखिम भी जुड़े होते हैं। स्टार्टअप्स का कारोबार नए होते हैं और उनके पास स्थिरता की कमी हो सकती है, इसलिए निवेशकों को सावधानी से अपना निर्णय लेना चाहिए। IPO से पहले कंपनी की वित्तीय स्थिति, बिज़नेस मॉडल और संभावित ग्रोथ दर का गहन विश्लेषण करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

भविष्य की बातें

2025 भारतीय स्टार्टअप्स के लिए एक ऐतिहासिक साल साबित हो सकता है, क्योंकि विभिन्न टेक-इनेबल्ड कंपनियां बड़े पैमाने पर पब्लिक मार्केट में कदम रखेंगी। पिछले तीन वर्षों में मुख्य रूप से टेक कंपनियों ने IPO लॉन्च किए, लेकिन अब एथर एनर्जी, बोट, ब्लूस्टोन, कारदेखो, ईकॉम एक्सप्रेस और फ्रैक्टल जैसी कंपनियां अपनी पब्लिक लिस्टिंग की योजना बना रही हैं।

जैसा कि पहले उल्लेख किया गया था, 2025 में अनुमान है कि लगभग 25 स्टार्टअप्स IPO के माध्यम से ₹55,000 करोड़ से अधिक जुटाएंगे। हालांकि, बाजार की परिस्थितियों के आधार पर कुछ कंपनियां अपने IPO का आकार घटा भी सकती हैं।

*आर्टिकल में शामिल कंपनियों के नाम केवल सूचना के उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top