जीवन भर कड़ी मेहनत करने और एक-एक पैसा बचाने के बाद सभी का सपना एक सफल और शांतिपूर्ण रिटायरमेंट प्राप्त करना होता है। हममें से सभी कोई भी काम अपनी पसंद से करना चाहेगा, किसी के दबाव में नहीं। इसलिए, आइए परिवारों के लिए रिटायरमेंट इनकम की रणनीतियों पर चर्चा करते हैं। साथ ही इस बात पर भी बात करेंगे कि कोई व्यक्ति एडवांस प्लानिंग के साथ अपने मैक्सिमम लाभ के लिए विभिन्न निवेश उपायों का उपयोग करके सफलतापूर्वक कैसे रिटायर हो सकता है!

आइए शुरू करते हैं। 

स्मार्ट रिटायरमेंट इनकम प्लानिंग

हममें से हर कोई उस अमाउंट का कैलकुलेशन करने की बेसिक बातें जानता है, जिसकी हमें एक आरामदायक रिटायरमेंट के लिए जरूरत होगी। एक सामान्य गलती है जो हममें से बहुत से लोग करते हैं। रिटायरमेंट के समय जरूरी अमाउंट का कैलकुलेशन करते समय हममें से ज्यादातर लोग इसे महंगाई के साथ एडजस्ट करना भूल जाते हैं। इससे बाद में हमारी पर्चेसिंग पावर कम हो जाएगी। स्मार्ट तरीके से महंगाई के साथ एडजस्टेड अमाउंट के साथ रिटायरमेंट की प्लानिंग बनाना महत्वपूर्ण है। इस दौरान टैक्स का भी ध्यान रखना चाहिए। 

एन्युटी प्रोडक्ट का बेस्ट उपयोग करना

वार्षिकी (एन्युटी) वर्तमान में किए गए सेविंग प्लान की तरह है, जिससे आपको भविष्य में पेमेंट की एक सीरीज प्राप्त होती है। यह आमतौर पर रिटायरमेंट के बाद प्राप्त होता है। बता दें कि कई प्रकार के एन्युटी उपलब्ध हैं और आप अपने लिए सबसे बेस्ट एन्युटी खरीद सकते हैं। जितनी जल्दी आप एन्युटी खरीदेंगे, वह उतनी ही कम महंगी होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपने जो पैसा लगाया है, उसे आपको भुगतान मिलना शुरू होने से पहले बढ़ने में ज्यादा समय मिलता है। 

सिस्टेमैटिक विड्रॉल स्ट्रैटेजीस

क्या होगा यदि आपके रिटायरमेंट अमाउंट के लिए किए अपने इक्विटी निवेश को भुनाने से ठीक एक महीने पहले शेयर बाजार में गिरावट आ जाए? पिछले कुछ सालों के आपके सारे कैलकुलेशन गड़बड़ा जाएंगे और आपको गहरा झटका लगेगा। इस स्थिति से बचने के लिए ‘सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लानिंग’ (SWP) नाम की एक उपयोगी रणनीति है। यह ठीक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIPs) की तरह है जहां आप समय-समय पर एक फिक्स राशि निवेश करते हैं। SWP आपको अपने निवेश फंड से समय-समय पर एक फिक्स राशि निकालने की सुविधा देता है। एक स्मार्ट रिटायरमेंट प्लानिंग में यह सुनिश्चित करना शामिल है कि SWP के माध्यम से आप जो पैसा निकालते हैं वह पर्याप्त सुरक्षा मार्जिन के साथ आपके अपेक्षित उम्र से ज्यादा समय तक चलेगा। 

सोशल सिक्योरिटी सुनिश्चित करना

अमेरिका जैसे कुछ देशों में सरकार बेरोजगारी सहायता, रिटायरमेंट और स्वास्थ्य लाभ जैसे लाभों के जरिए सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। हालांकि, ऐसे प्रावधानों के बिना अन्य देशों में लोगों को पता होना चाहिए कि यदि वे अपनी नौकरी खो देते हैं या अपनी रिटायरमेंट सेविंग समाप्त कर लेते हैं तो उन्हें सरकारी सहायता नहीं मिलेगी। ऐसे में रिटायरमेंट के दौरान फाइनेंशियल स्टेबिलिटी सुनिश्चित करना एक पर्सनल जिम्मेदारी बन जाती है। इसमें बचत, जल्दी निवेश करना और अनुशासित फाइनेंशियल हैबिट, रिस्क टॉलरेंस के आधार पर सही एसेट एलोकेशन शामिल है। जब सरकारी सहायता उपलब्ध न हो तो सुरक्षित वित्तीय भविष्य सुनिश्चित करने के लिए ये कदम उठाना महत्वपूर्ण है।

एस्टेट और टैक्स प्लानिंग

संपत्ति और टैक्स प्लानिंग को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है लेकिन यह एक सफल रिटायरमेंट रणनीति का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यदि आप मजबूत संपत्ति वाले परिवार से आते हैं, तो यह पहले से तय करना महत्वपूर्ण है कि उन संपत्तियों को आपके उत्तराधिकारियों के बीच कैसे साझा किया जाएगा ताकि जब आप न हों तो उन्हें कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। एक उचित वसीयत होने से आपके उत्तराधिकारियों के लिए चीजें आसान हो सकती है और लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचा जा सकता है। यदि आप टैक्स एफिशिएंसी हासिल करने के लिए अपनी कुछ संपत्ति किसी चैरिटी के लिए छोड़ना चाहते हैं तो इसे भी स्पष्ट रूप से डिफाइन करने की जरूरत है।  

निष्कर्ष

ये रणनीतियां पर्याप्त रिटायरमेंट आय सुनिश्चित करने में मदद करती हैं। सबसे महत्वपूर्ण काम रिटायरमेंट के समय के दौरान मुद्रास्फीति एडजस्टेड अमाउंट का कैलकुलेशन करना है। यहीं पर ज्यादातर लोग गलती कर देते हैं और महंगाई को शामिल करना भूल जाते हैं। इसके बाद नियमित इनकम सुनिश्चित करने के लिए एन्युटी प्रोडक्ट और सिस्टेमैटिक विड्रॉल प्लानिंग का उपयोग काम आता है। अंत में संपत्ति और टैक्स प्लानिंग एक ऐसी चीज है जिसे एक सफल रिटायरमेंट प्लानिंग में जरूर शामिल किया जाना चाहिए।

*आर्टिकल केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह निवेश सलाह नहीं है।

*डिस्क्लेमर: https://tejimandi.com/disclaimer