कपल्स संयुक्त रूप से फाइनेंस कैसे मैनेज करें?

कपल्स संयुक्त रूप से फाइनेंस कैसे मैनेज करें?
Share

जब एक जोड़े के रूप में फाइनेंस मैनेजमेंट की बात आती है तो दो दृष्टिकोण सामने आते हैं।

  • जो मेरा है वह मेरा है और जो तुम्हारा है वह तुम्हारा है।
  • जो तुम्हारा और मेरा है वो अब ‘हमारा’ है।

आपने इस विषय पर हमेशा बहस देखी होगी, लेकिन यह विषय कपल्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण भी है। आज हम आपके लिए इसका सही जवाब खोजने की कोशिश करेंगे।

यदि हम कुछ दशक पीछे जाते हैं तो हम अनुभव करेंगे कि ज्यादातर घरों में माताएं गृहिणी थीं और पिता कमाने वाले थे। लेकिन आज समय बदल गया और हमने देखा है कि महिलाएं भी कमा रही है।

अब इस बात पर अक्सर चर्चा होती है:

क्या आपको अपना फाइनेंस संयोजित करना चाहिए या वित्त का प्रबंधन अलग-अलग करना चाहिए?

सबसे पहले तो इस सवाल का कोई सही या गलत जवाब नहीं है। कुछ कपल एक साथ वित्त प्रबंधन में विश्वास करते हैं, जबकि कुछ इसे अलग रखते हैं। संयुक्त रूप से वित्त का प्रबंधन करते हुए बजट बनाना आसान हो सकता है और पारदर्शिता बढ़ सकती है, लेकिन यह अपने साथ कई चुनौतियां भी लेकर आता है। आइए पहले इसके नुकसान और फायदे को समझतें हैं फिर आप तय कर सकते हैं कि आपको किसके साथ जाना चाहिए।

शादी के बाद संयुक्त रूप से वित्त प्रबंधन

फायदा

यदि आप संयुक्त रूप से फाइनेंस मैनेज करते हैं तो बजट बनाना बहुत आसान हो जाएगा। साथ ही प्रक्रिया आपके और आपके साथी के बीच पारदर्शी हो जाएगी। यदि आप अपने फाइनेंस का विश्लेषण करते हैं तो आप आसानी से समझ पाएंगे कि आप कहां ज्यादा खर्च कर रहे हैं और आपको अपने खर्चों में कटौती कहां करनी चाहिए।

आखिर में जब आपको अपना किराया या बिल का भुगतान करना होगा तो बिल का भुगतान करने के लिए आप दोनों समान रूप से जिम्मेदार होंगे। आप में से किसी एक को सभी दायित्व को पूरा करने का बोझ महसूस नहीं होगा। पैसों के मामले में आप दोनों एक ही पेज पर होंगे।

अंत में आप एक लक्ष्य बना सकते हैं और इसके लिए एकजुट होकर काम कर सकते हैं। आप ज्यादा बचत और निवेश करने में सक्षम होंगे।

नुकसान

भले ही आपने ऊपर अच्छी-अच्छी बातें पढ़ी, लेकिन इसका एक और पक्ष भी है।

कल्पना कीजिए कि आप एक अनुशासित निवेशक हैं और आपका जीवनसाथी खरीदारी के मामले में तेज है। यह स्पष्ट है कि हर छोटी-छोटी खरीदारी आप दोनों के बीच संघर्ष का कारण बनेंगी। इसके अलावा, जब आप फाइनेंस को जोड़ते हैं तो आप स्वतंत्रता खो देंगे क्योंकि आपका पैसा अलग-अलग दायित्वों और लक्ष्यों की ओर जाएगा।

आज की दुनिया में हम नहीं चाहते कि कोई हमारी निजता में दखल दे। लेकिन यदि आप अपना फाइनेंस जोड़ते हैं तो आपको अपने साथी के साथ अपने वित्तीय जीवन की सभी जानकारी साझा करनी होगी, जो अक्सर लोगों के लिए मुश्किल होता है।

आपके काम की बात

कई कपल्स सामान्य खर्चों के लिए ज्वाइंट अकाउंट और व्यक्तिगत खर्चों के लिए पर्सनल अकाउंट का उपयोग करते हैं। आपको ऐसे कपल्स भी मिलेंगे जो एक व्यक्ति की सैलरी बचाते हैं और दूसरे की सैलरी से खर्च और निवेश करते हैं।

आप भी ऊपर दिए गए अप्रोच में से अपनी जरूरत के अनुसार किसी एक को चुन सकते हैं। इसके अलावा भी दोनों पार्टनर को अपने वित्तीय लक्ष्यों और प्राथमिकताओं के बारे में खुले तौर पर और ईमानदारी से बातचीत करने की जरूरत होती है। ऐसा करने से आपके फाइनेंस को लेकर कोई टकराव नहीं होगा और आप एक स्वस्थ, सुखी और शांतिपूर्ण जीवन जी सकते हैं।

*यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य के लिए है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top