Jio और NSE IPOs: भारतीय मार्केट्स के लिए एक बड़ा लिक्विडिटी टेस्ट

Jio, NSE IPOs: Why Big Names Alone Aren't Enough
Share

भारत की आर्थिक कहानी इस समय ऐसे मोड़ पर है, जहाँ कैपिटल मार्केट्स का उत्साह और रिटेल निवेशकों की सतर्कता साथ-साथ दिख रही है। पिछले दो वर्षों में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ज्यादा नहीं चले, जबकि ग्लोबल पूंजी का बड़ा हिस्सा AI सेमीकंडक्टर बूम की ओर गया। ईरान युद्ध जैसे जिओपॉलिटिकल तनावों ने भारत जैसी एनर्जी आयातक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाया, बैलेंस ऑफ पेमेंट्स को प्रभावित किया और रुपये की कमजोरी ने विदेशी निवेशकों को सतर्क बना दिया।

अब शांति वार्ताओं और मार्केट में स्थिरता की उम्मीदों के बीच रिटेल निवेशक धीरे-धीरे वापसी कर रहे हैं। इसी समय दो बड़ी कंपनियों के IPO आने की तैयारी निवेशकों के लिए अवसर भी है और परीक्षा भी। ऐसे IPO को सिर्फ बड़े नाम या लिस्टिंग गेन के आधार पर नहीं, बल्कि बिजनेस मॉडल, वैल्यूएशन, ग्रोथ आउटलुक और रिस्क के आधार पर समझना जरूरी है। कमजोर मार्केट में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है, जबकि मजबूत फंडामेंटल वाले IPO लंबी अवधि में बेहतर मौका बन सकते हैं।

आइए IPO मेगाडील्स को विस्तार से समझें और जानें क्या ये रिटेल निवेशकों के लिए अवसर या चुनौती बनेंगे।

क्या है मामला?

भारतीय प्राइमरी मार्केट एक अहम मोड़ पर खड़ा है। एक तरफ दो बड़े IPOs, रिलायंस Jio और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की संभावित एंट्री है, जो अपने साइज और ब्रांड ताकत के कारण मार्केट की बड़ी हिस्सेदारी की लिक्विडिटी खींच सकते हैं। Jio का IPO देश का अब तक का सबसे बड़ा इश्यू बनने की क्षमता रखता है, जबकि NSE की लिस्टिंग लंबे समय से प्रतीक्षित और सिस्टम-लेवल इवेंट मानी जा रही है।

दूसरी तरफ मार्केट का मौजूदा माहौल मजबूत नहीं है। ग्लोबल टेंशन, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और जिओपॉलिटिकल जोखिमों ने सेकेंडरी मार्केट पर दबाव बना रखा है। ऐसे समय में बड़े IPO का आना लिक्विडिटी को और ज्यादा टाइट कर सकता है, जिससे बाकी स्टॉक्स में कैपिटल फ्लो कमजोर पड़ने का जोखिम बढ़ जाता है।

असल दुविधा यहीं है क्या निवेशक इन मेगा लिस्टिंग्स में शुरुआती तेजी का फायदा उठाएँ, या मौजूदा कमजोर मार्केट साइकिल को देखते हुए कैपिटल को सुरक्षित रखें।

रिटेल इन्वेस्टर्स का ‘जिटरी’ एप्रोच और Jio-NSE का फैक्टर

रिटेल निवेशकों का वर्तमान रवैया घबराया हुआ कहा जा सकता है। यह घबराहट बिना वजह नहीं है। हाल के दिनों में कई हाई-प्रोफाइल IPO की लिस्टिंग निवेशकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। इसके चलते रिटेल सेगमेंट में एक सतर्कता साफ देखी जा रही है। निवेशक अब केवल ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के भरोसे नहीं रहना चाहते, बल्कि वे कंपनी के फंडामेंटल्स और वैल्यूएशन पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

इस सतर्कता के बावजूद, Jio और NSE जैसे नाम अपने आप में एक अलग आकर्षण रखते हैं। Jio ने भारत के डिजिटल परिदृश्य को बदलकर रख दिया है और उसकी मजबूत सब्सक्राइबर बेस एक बड़ा पॉजिटिव पहलू है। दूसरी ओर, NSE अपने वर्चुअल मोनोपॉली और शानदार प्रॉफिट मार्जिन के कारण बेहतर स्थिति में है। लेकिन यहीं पेच है क्या इन कंपनियों का वैल्यूएशन इतना आकर्षक होगा कि लिस्टिंग के बाद भी निवेशकों को अच्छे रिटर्न मिल सके? मौजूदा मार्केट में, जहाँ निफ्टी पहले ही अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे है, हाई वैल्यूएशन पर आने वाले IPO में प्रॉफिट की उम्मीद कम कर देते है इसलिए रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए ‘जिटरी’ होना स्वाभाविक है।

भारत के IPO बूम से एक सीख

2025 में भारत का IPO बाजार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। 108 मेनबोर्ड इश्यू के जरिए लगभग ₹1.83 लाख करोड़ जुटाए गए, और शुरुआती डिमांड इतनी मजबूत रही कि कई IPO कई गुना सब्सक्राइब हुए। बाहर से यह एक बेहद सफल बाजार चक्र जैसा दिखा, लेकिन आगे की कहानी ज्यादा जटिल निकली।

लिस्टिंग गेन का मीडियन सिर्फ 3.8% रहा, जो इस भारी उत्साह के मुकाबले काफी कम है। और सबसे अहम बात कई IPO, जिन्होंने पहले दिन अच्छा रिटर्न दिया था, कुछ महीनों के भीतर अपने इश्यू प्राइस से नीचे आ गए। यह ट्रेंड एक सीधा संकेत देता है: IPO में भीड़ और शुरुआती उत्साह अक्सर वास्तविक निवेश रिटर्न का भरोसेमंद संकेत नहीं होते। असली परिणाम समय के साथ बिजनेस की क्वालिटी और कमाई की क्षमता ही तय करती है, न कि लिस्टिंग डे का शोर।

निवेशकों के लिए इसमें क्या है?

NSE और Jio जैसे मेगा IPO रिटेल सेंटीमेंट के लिए बड़ा आकर्षण बन सकते हैं, खासकर तब जब सेकेंडरी मार्केट में तेजी की कमी दिख रही है। ग्रे मार्केट संकेत और शुरुआती चर्चा अक्सर यह धारणा बनाते हैं कि लिस्टिंग गेन लगभग तय है। यहीं पर सबसे बड़ी गलती होती है।

अधिकतर निवेशक कंपनी के बिजनेस से पहले GMP, सब्सक्रिप्शन और सोशल मीडिया ट्रेंड्स पर ध्यान देते हैं, जबकि ये सिर्फ भावनात्मक और अनऑफिशियल संकेत हैं। वास्तविकता यह है कि IPO में लिस्टिंग डे की तेजी और लंबे समय का रिटर्न अक्सर एक-दूसरे से अलग दिशा में जाते हैं।

कई मामलों में IPO, प्रमोटर्स और शुरुआती निवेशकों के लिए आंशिक एग्जिट का मौका होता है, जबकि रिटेल निवेशक सबसे ज्यादा उत्साह के समय एंट्री लेते हैं। यही असंतुलन बाद में रिटर्न के गैप को जन्म देता है।

भविष्य की बातें

आने वाले समय में भारतीय मार्केट के लिए सबसे बड़ा फोकस रिटेल निवेशकों की वापसी और उनकी स्थिर भागीदारी होगी। इसी संदर्भ में NSE और Jio जैसे मेगा IPO सिर्फ लिस्टिंग इवेंट नहीं, बल्कि मार्केट की लिक्विडिटी और भरोसे की परीक्षा बन जाते हैं। दोनों कंपनियाँ मजबूत मोअट के साथ आती हैं एक लगभग डुओपॉली एक्सचेंज सिस्टम में और दूसरी टेलीकॉम-डिजिटल इकोसिस्टम में स्पष्ट प्रभुत्व के साथ। लेकिन एक अहम अंतर यह है कि NSE पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल मॉडल है, जबकि Jio फ्रेश इश्यू के जरिए विस्तार और बैलेंस शीट सुधार दोनों पर काम करेगा।

यहीं पर निवेश की असली चुनौती शुरू होती है। सवाल यह नहीं कि बिजनेस मजबूत है या नहीं, बल्कि यह है कि उस मजबूती की प्राइस पहले से कितनी हद तक शेयर में शामिल हो चुकी है। कुछ हद तक यही तय करती है कि IPO में प्रॉफिट की गुंजाइस है या नहीं, इसलिए कहते है कि IPO में असली परीक्षा अलॉटमेंट पाने में नहीं, बल्कि सही वैल्यूएशन पर सही समय पर निवेश करने में है क्योंकि लिस्टिंग डे का जोश धीरे-धीरे बिज़नेस फंडामेंटल्स के सामने फीका पड़ जाता है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल एजुकेशनल और इंफॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और यह इन्वेस्टमेंट एडवाइस या किसी भी सिक्योरिटीज को खरीदने या बेचने की रिकमेंडेशन नहीं है। यहाँ जिन कंपनियों का उल्लेख किया गया है, उन्हें मार्केट डेवलपमेंट्स के संदर्भ में केवल उदाहरण के रूप में बताया गया है। इन्वेस्टर्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी इन्वेस्टमेंट डिसीजन लेने से पहले अपनी खुद की रिसर्च करें और अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श करें।

सिक्योरिटीज मार्केट में किए गए इन्वेस्टमेंट मार्केट जोखिम के अधीन होते हैं। इन्वेस्ट करने से पहले सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को ध्यानपूर्वक से पढ़ें।

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top