CNG और EV कारों ने पहली बार 40% मार्केट हिस्सेदारी कैसे हासिल की?

40% of India's New Car Sales are Now CNG and EV. Here's Why
Share

भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। उपभोक्ता अब फ्यूल की लागत, पर्यावरण और एफिशिएंसी को ध्यान में रखकर वाहन चुन रहे हैं। जून 2026 में अल्टरनेटिव-फ्यूल वाहनों ने पैसेंजर व्हीकल मार्केट में पहली बार 40% से अधिक हिस्सेदारी हासिल कर ली है। यह माइलस्टोन CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती स्वीकार्यता को दर्शाता है, जो पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों से दूर जाने के ट्रेंड को मजबूत करता है।

आइए समझते है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में क्या हो रहा है और यह बदलाव निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है।

क्या है मामला?

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के आंकड़ों के अनुसार, जून में अल्टरनेटिव-फ्यूल पैसेंजर व्हीकल्स की रिटेल सेल्स शेयर 40.35% पहुंच गई, जो पिछले साल जून के 33.3% से काफी अधिक है। CNG वाहनों की हिस्सेदारी 24.33% रही, जबकि हाइब्रिड 8.27% और EV 7.75% पर पहुंच गए। इसके चलते पेट्रोल और इथेनॉल वाले वाहनों का शेयर 43.63% रह गया, जो पिछले साल 47.68% था।

इसके साथ ही, पैसेंजर व्हीकल रजिस्ट्रेशन 28.63% YoY बढ़कर 4,10,853 यूनिट्स हो गई। कुल वाहन रिटेल सेल्स 22% YoY बढ़कर 25,57,234 यूनिट्स रही। EV सेगमेंट में पैसेंजर EV रिटेल सेल्स रिकॉर्ड 31,823 यूनिट्स पहुंची। टू-व्हीलर में EV शेयर 10.60% हो गया, जबकि थ्री-व्हीलर में 64.08%। यह बदलाव ईरान युद्ध के बाद फ्यूल प्राइस वृद्धि और नए मॉडल लॉन्च के कारण हुआ।

किस सेगमेंट में कितनी ग्रोथ हुई

अल्टरनेटिव फ्यूल्स का प्रभाव पूरे वाहन सेगमेंट में दिखाई दे रहा है। टू-व्हीलर सेगमेंट में EV पेनिट्रेशन 7.34% से बढ़कर 10.60% हो गया, जबकि पेट्रोल वेरिएंट्स का शेयर घटकर 89.33% रह गया। थ्री-व्हीलर में EV शेयर 58.44% से बढ़कर 64.08% पहुंच गया और CNG की हिस्सेदारी घटकर 22.20% हो गई।

पैसेंजर व्हीकल्स में CNG सबसे मजबूत रहा, जिसकी डिमांड अंडरबॉडी CNG मॉडल्स से बढ़ी है। नए लॉन्च जैसे टाटा, महिंद्रा, JSW MG मोटर, विनफास्ट, मारुति सुजुकी की e-Vitara और टोयोटा की Urban Cruiser Ebella ने EV ग्रोथ को काफी सपोर्ट किया।

कंपनी प्रदर्शन और मार्केट प्रतिस्पर्धा

जून में भी मारुति सुजुकी ने 1,50,150 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपनी मार्केट लीडरशिप बरकरार रखी। टाटा मोटर्स 62,076 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर रही और 60,393 यूनिट्स बेचने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे छोड़ दिया। वहीं, हुंडई इंडिया ने 39,635 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह दिखाता है कि भारतीय ऑटो मार्केट में शीर्ष कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है।

दूसरी ओर, CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड ने छोटे वाहन निर्माताओं को भी मजबूत अवसर दिए हैं। Kia India ने जून में 24,552 यूनिट्स और JSW MG Motor ने 7,568 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि Nissan India ने 3,006 यूनिट्स बेचीं। अब भारतीय ऑटो इंडस्ट्री पारंपरिक पेट्रोल-डीजल वाहनों से आगे बढ़कर CNG, EV, हाइब्रिड और फ्लेक्स-फ्यूल तकनीकों की ओर तेजी से बढ़ रही है, जिससे आने वाले वर्षों में प्रतिस्पर्धा और भी बढ़ने की संभावना है।

निवेशकों के लिए इसमें क्या है?

यह ट्रेंड ऑटो कंपनियों के लिए सकारात्मक संकेत है। CNG और EV पर फोकस करने वाली कंपनियां जैसे मारुति, टाटा और महिंद्रा ग्रोथ का लाभ उठा रही हैं। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने Q1FY27 में टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर्स जैसे बजाज ऑटो और TVS मोटर को टॉप बेट्स बताया, जहां EBITDA ग्रोथ 32-40% तक अनुमानित है। अपोलो टायर्स जैसी कंपनियों में भी संभावनाएं दिखाई दे रही है।

अल्टरनेटिव फ्यूल्स पर शिफ्ट से कंपनियों के सेल्स वॉल्यूम बढ़ रही है और रनिंग कॉस्ट कम होने से कंज्यूमर डिमांड मजबूत हो रही है। यह उन निवेशकों के लिए अवसर पैदा करता है जो सस्टेनेबल मोबिलिटी और फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजीज में दिलचस्पी रखते हैं। हालांकि कमोडिटी कॉस्ट और आयात निर्भरता जैसे रिस्क्स बने हुए हैं।

भविष्य की बातें

द हिंदू बिज़नेस लाइन के अनुसार, आने वाले महीनों में ऑटो सेक्टर की रफ्तार काफी हद तक अच्छे मानसून, खरीफ बुआई में तेजी और क्रूड ऑइल की प्राइस में स्थिरता पर निर्भर करेगी। यदि ग्रामीण आय में सुधार होता है और सप्लाई सामान्य बनी रहती है, तो दोपहिया वाहनों की डिमांड बढ़ सकती है। वहीं, सितंबर से शुरू होने वाले त्योहारी सीजन के साथ पैसेंजर व्हीकल्स और मजबूत माल ढुलाई व इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों के चलते कमर्शियल वाहनों की बिक्री को भी सहारा मिल सकता है।

हालांकि, कमजोर मानसून या El Niño का असर ग्रामीण डिमांड के लिए सबसे बड़ा जोखिम बना हुआ है। इसके अलावा, वाहन प्राइस में संभावित बढ़ोतरी ग्राहकों की खरीद क्षमता को प्रभावित कर सकती है, जिससे बिक्री की रफ्तार और डीलर्स के इन्वेंट्री स्तर पर दबाव बढ़ने की आशंका रहेगी।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल एजुकेशनल और इंफॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और यह इन्वेस्टमेंट एडवाइस या किसी भी सिक्योरिटीज को खरीदने या बेचने की रिकमेंडेशन नहीं है। यहाँ जिन कंपनियों का उल्लेख किया गया है, उन्हें मार्केट डेवलपमेंट्स के संदर्भ में केवल उदाहरण के रूप में बताया गया है। इन्वेस्टर्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी इन्वेस्टमेंट डिसीजन लेने से पहले अपनी खुद की रिसर्च करें और अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श करें।

सिक्योरिटीज मार्केट में किए गए इन्वेस्टमेंट मार्केट जोखिम के अधीन होते हैं। इन्वेस्ट करने से पहले सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को ध्यानपूर्वक से पढ़ें।

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top