निफ्टी नेक्स्ट 50 की बढ़त जारी रहने के संकेत!

निफ्टी नेक्स्ट 50 की बढ़त जारी
Share

मार्केट रिकॉर्ड ऊंचाई को छू रहा है, लेकिन निवेशक अभी भी बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टॉक्स की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में, निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स सुर्खियों में बना हुआ है। यह उन कंपनियों को ट्रैक करता है जो जल्द ही निफ्टी 50 में शामिल हो सकती हैं, और इन कंपनियों के मुनाफे में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। 

आइए जानें निफ्टी नेक्स्ट 50 निवेशकों को क्यों आकर्षित कर रहा है और यह आपके लिए भी फायदेमंद क्यों हो सकता है।

क्या है मामला?

द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार, निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स आने वाले वर्ष में 39% की रेवेन्यू हासिल करने की ओर अग्रसर है। यह आंकड़ा ब्लूमबर्ग के अनुमानों पर आधारित है। पिछले साल 65% की शानदार तेजी के बाद भी, व्यापक मार्केट की चुनौतियों के बीच यह उम्मीद है कि निफ्टी नेक्स्ट 50 का शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा। हाल ही में, इस इंडेक्स ने 2009 के बाद अपना सबसे सफल तिमाही दर्ज हासिल की है, जो बड़े NSE निफ्टी 50 इंडेक्स से भी बेहतर प्रदर्शन रहा।

निफ्टी 50 में शामिल होने वाली संभावित कंपनियों से बने, इस इंडेक्स के रेवेन्यू के अनुमानों में इस साल अब तक 20% की ग्रोथ देखी गई है, जो निफ़्टी इंडेक्स के 3.5% की ग्रोथ को काफी पीछे छोड़ चुका है।

लेकिन ऐसी क्या वजह है जो निफ्टी नेक्स्ट 50 को बेहतर परफॉर्म करने पर मजबूर कर रही है, चलिए समझने का प्रयास करते है।

निफ्टी नेक्स्ट 50 की ग्रोथ के पीछे की वजह

निफ्टी नेक्स्ट 50 की तेजी से बढ़त के पीछे कई कारण हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख कारणों को नीचे बताया गया है:

हाई रेवेन्यू ग्रोथ: निफ्टी नेक्स्ट 50 की कंपनियों की आय तेजी से बढ़ रही है। अनुमानों के अनुसार, अगले एक वर्ष में इन कंपनियों के रेवेन्यू में 39% की ग्रोथ होने का अनुमान है। 

निवेशकों की रुचि: भारतीय शेयर मार्केट पहले से ही अपने हाई के आस-पास ट्रेड कर रहा है, जिसकी वजह से निवेशक अब उन कंपनियों में निवेश करना चाह रहे हैं, जो निफ्टी 50 में शामिल नहीं हैं। निफ्टी नेक्स्ट 50 ऐसे निवेशकों के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर उभरा है

भारतीय अर्थव्यवस्था का विकास: निफ्टी नेक्स्ट 50 की सफलता के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण यह है कि इसमें शामिल प्रमुख कंपनियां इंडस्ट्रियल और मटेरियल क्षेत्र से जुड़ी हैं। 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 7% से अधिक बढ़ने का अनुमान है और इसका सीधा फायदा इन कंपनियों को मिलेगा।

निफ्टी नेक्स्ट 50 परफॉरमेंस

निफ्टी नेक्स्ट 50 अन्य इंडेक्स की तुलना में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला इंडेक्स बन गया है। इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है कि इसमें पिछले 1 साल में लगभग 65% की ग्रोथ हुई है, जबकि अगर हम सिर्फ 2024 की बात करे तो यह लगभग 18% बढ़ गया है, जबकि निफ़्टी में सिर्फ 4% के आस-पास ग्रोथ देखी गयी है। 

निफ्टी नेक्स्ट 50

यह ग्राफ अप्रैल 2023 से अब तक के निफ़्टी और निफ्टी नेक्स्ट 50 के प्रदर्शन को दर्शाता है।

निवेशकों के लिए क्या खास है?

निफ्टी नेक्स्ट 50 में शामिल कंपनियां आमतौर पर उन क्षेत्रों से होती हैं जिनके भारत में तेजी से ग्रोथ की उम्मीद है। इसका मतलब है कि निवेशक उन कंपनियों में निवेश कर रहे हैं जिनके आने वाले समय में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

भविष्य की बातें

भारतीय अर्थव्यवस्था की ग्रोथ के साथ-साथ निफ्टी नेक्स्ट 50 के भी मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। निवेशक ऐसे स्टॉक्स की तलाश में हैं जो भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ बढ़ सकें और निफ्टी नेक्स्ट 50 इस मामले में एक आकर्षक विकल्प के रूप में उभर कर रहा है। हालांकि, कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले आपको अपना रिसर्च करना चाहिए और आवश्यकता पड़ने पर किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए।

हाई रेवेन्यू ग्रोथ, निवेशकों की रुचि और भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास जैसे फैक्टर्स को देखते हुए, यह माना जा सकता है कि निफ्टी नेक्स्ट 50 आने वाले समय में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। 

आज के लिए सिर्फ इतना ही है उम्मीद करते है यह ब्लॉग आपको रोचक लगा होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। 

*यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य के लिए है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है।

*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top