भारत के स्किनकेयर मार्केट में बहुत तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है, जिसे नजरअंदाज करना नामुमकिन है। 1.4 अरब से ज़्यादा आबादी और तेजी से बढ़ते मध्यम वर्ग के साथ, हाल के वर्षों में स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की डिमांड बहुत तेजी से बढ़ी है।
इसकी वजह कई हैं, एक तरफ लोगों में स्किनकेयर के प्रति जागरूकता बढ़ी है, तो दूसरी तरफ सोशल मीडिया के ज़रिए हम दुनिया भर के ट्रेंड्स को देख पा रहे हैं। हर कोई बेदाग़ और चमकती त्वचा चाहता है, और इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए भारतीय मार्केट में आए दिन नए-नए प्रोडक्ट आ रहे हैं।
तो चलिए आज इसी मार्केट की ख़ासियतों को समझते हैं। हम देखेंगे कि भारत में स्किनकेयर मार्केट की क्या स्थिति है और भविष्य में इससे क्या उम्मीद की जा सकती है।
भारतीय स्किन केयर मार्केट
भारत में स्किनकेयर मार्केट तेजी से आगे बढ़ रहा है, आंकड़ों पर गौर करें तो 2024 में स्किनकेयर का मार्केट लगभग 9.88 बिलियन अमेरिकी डॉलर का होने का अनुमान है, जबकि स्टैटिस्टा के अनुसार यह मार्केट 2024 से 2028 के बीच 2.6% की CAGR से बढ़ने की उम्मीद है।

अब ज़रा दुनिया के दूसरे देशों से तुलना करें, तो अमेरिका इस मामले में सबसे आगे है, जहाँ 2024 में स्किनकेयर का मार्केट 24,350 करोड़ अमेरिकी डॉलर का है। मगर भारत में भी लोग पीछे नहीं हैं। यहाँ हर व्यक्ति औसतन सालाना लगभग 6.85 डॉलर स्किनकेयर पर खर्च कर रहा है।
स्किन केयर मार्केट के विभिन्न सेगमेंट
स्किनकेयर मार्केट को पाँच भागों में बाँटा जा सकता है, जो कि इस प्रकार है:
नेचुरल स्किन केयर: जैसा कि नाम से ही पता चलता है, इस केटेगरी में वे प्रोडक्ट शामिल हैं जो प्राकृतिक तत्वों से बने होते हैं और जिनमें कम से कम रासायनिक पदार्थ इस्तेमाल किए जाते हैं। ये प्रोडक्ट चेहरा, हाथ और पैरों की देखभाल के साथ-साथ सनस्क्रीन के रूप में भी उपलब्ध हैं।
सन प्रोटेक्शन: सूरज की हानिकारक किरणों से बचाव के लिए बनाए गए प्रोडक्ट्स को सन प्रोटेक्शन की केटेगरी में रखा जाता है। इसमें एडल्ट के लिए सनस्क्रीन, स्प्रे और आफ्टर सन लोशन शामिल हैं।
फेस स्किन केयर: यह वह केटेगरी है जिसमें चेहरे और आंखों की क्रीम, स्क्रब, मास्क और लिप बाम जैसे प्रोडक्ट शामिल है जो चेहरे को खूबसूरती और सुरक्षा प्रदान करते हैं।
बेबी केयर: यह केटेगरी खासतौर से छोटे बच्चों की नाज़ुक त्वचा की देखभाल के लिए बनाए गए प्रोडक्ट्स को कवर करती है। इसमें बेबी लोशन, बेबी ऑयल, बेबी पाउडर और बच्चों के लिए सनस्क्रीन शामिल हैं।
बॉडी केयर: इस केटेगरी में वे सभी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स आते हैं जिनका इस्तेमाल पूरे शरीर की त्वचा की देखभाल और सुरक्षा के लिए किया जाता है। इसमें सभी प्रकार की बॉडी क्रीम और लोशन, मसाज ऑयल, हाथ और पैरों की देखभाल के प्रोडक्ट शामिल हैं।
भारत में स्किनकेयर मार्केट का भविष्य
IBEF के अनुसार, भारत में स्किनकेयर मार्केट 2022 के 6.53 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 2027 तक 8.84 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है जो कि 6.25% की CAGR की ग्रोथ से बढ़ रहा है। भारतीय स्किनकेयर मार्केट सिर्फ बड़ा ही नहीं है, बल्कि काफी डाइवर्सिफाइड भी है। इसमें स्किनकेयर प्रोडक्ट्स सबसे लोकप्रिय है हालांकि नेचुरल स्किन केयर, सन प्रोटेक्शन, फेस स्किन केयर, बेबी केयर और बॉडी केयर भी इसी मार्केट का हिस्सा है।
आज के लिए सिर्फ इतना ही। उम्मीद करते है कि यह आर्टिकल आपको रोचक लगा होगा, इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।
*यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य के लिए है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर