स्मार्ट मनी मैनेजमेंट : पैसों को स्मार्ट तरीके से मैनेज कैसे करे?

स्मार्ट मनी मैनेजमेंट : पैसों को स्मार्ट तरीके से मैनेज कैसे करे?
Share

आपको अपने व्यक्तिगत फाइनेंस को बेहतर बनाने के लिए ज्यादा वेतन वाले नौकरी या व्यापार से आने वाली बड़ी रकम की जरुरत नहीं है। क्योंकि बहुत से लोगों के लिए, बेहतर मनी मैनेजमेंट ही है जो उनके खर्च को कम करने, निवेश और बचत की क्षमता को बढ़ाने, और फाइनेंशियल लक्ष्यों को पाने के लिए पर्याप्त है जो पहले असंभावित लगते थे।

यदि आपको ऐसा लगता है कि कमाई तो है लेकिन बचत नहीं हो पा रही है तो यह आर्टिकल आपके लिए है जो आपको 2024 में स्मार्ट तरीके से पैसा मैनेज करने में मदद करेगा। 

तो, चलिए शुरू करते है। 

1. अपने खर्चो को ट्रैक करें

अनावश्यक खर्चो को कम करने के लिए पहले आपको समझना होगा कि पूरे महीने के दौरान आप कहां-कहां कितना खर्च कर रहे है और इसके लिए आपको अपने खर्चो को ट्रैक करने की आवश्यकता है। क्योंकि बेहतर मनी मैनेजमेंट आप तभी कर सकते है जब आप खर्चो के बारे में जागरूक होंगे। 

आप अपने खर्चो को ट्रैक करने के लिए विभिन्न मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते है। फिर आप पाएंगे कि गैर-आवश्यक चीज़ों पर जैसे बाहर खाना, मनोरंजन, और दैनिक चाय, कॉफ़ी जैसी चीज़ों पर कितना खर्च कर रहे हो। एक बार जब आप इन आदतों के बारे में जागरूक हो जाते हो, तो आप अनावश्यक खर्चो को कम करने के लिए योजना बना सकते है और अनावश्यक खर्चो से बच सकते है। 

उदाहरण के लिए, अगर आप ज्यादातर बाहर खाना खाते है, फिल्म देखने जाते है तो आप इन खर्चो को कम करने पर काम कर सकते हो। 

2. प्रत्येक महीने बजट बनाएं

अपने खर्चे ट्रैक करने करने के बाद आपको एक मासिक बजट बनाने पर ध्यान देना चाहिए। अभी आप अपने खर्चे ट्रैक करने के बाद समझ गए होंगे कि आप अनावश्यक खर्च कहाँ कर रहे है जिन्हे कम किया जा सकता है साथ ही यह अनुमान भी लगा होगा कि एक महीने का कितना खर्च है। 

अभी एक ऐसा बजट बनाएं जो आपके जीवनशैली और खर्च की आदतों के साथ मेल खाता हो, यानि आपको तय करना है कि महीने में आप अधिकतम कितना खर्च करेंगे। 

3. अपने बिल समय पर भरें

बिल को समय पर भरना सबसे अच्छी आदतों में से एक है और अपने पैसों का सही से मैनेज करने का तरीका है। यह आपको लेट पेमेंट के विभिन्न खर्चो से बचाता है। समय पर बिल भरने का रिकॉर्ड आपके क्रेडिट स्कोर को बढ़ा सकता है और आपकी ब्याज दरों में सुधार कर सकता है।

अभी के समय में अगर आप घर या कार या अन्य कोई कर्ज लेना चाहते है तो बैंक सबसे पहले आपके सिविल स्कोर को देखती है इसलिए अगर आप समय पर अपने बिल जमा करेंगे तो आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होगा और आपको आवश्यकता पड़ने पर कर्ज लेने में आसानी होगी। 

4. अपने कर्ज़ को समय पर पूरा करें

अगर आप कर्ज़ से मुक्त होने की तैयारी कर रहे है, फिर चाहे वह क्रेडिट कार्ड, छात्र ऋण या कोई और उच्च ब्याज वाला कर्ज़ हो। आप धीरे-धीरे हर महीने एक निश्चित राशि देने की शुरुआत करे। जब आप कर्ज़ मुक्त हो जाओ, तो धीरे-धीरे बचत करने की कोशिश करे और उस पैसे को निवेश करने की योजना बनाएं जो आपको वेल्थ बनाने में मदद कर सकता है। 

5. निवेश करना शुरू करो

सिर्फ बचत करना ही काफी नहीं है क्योंकि हमें महंगाई का सामना भी करना पड़ता है इसलिए अगर आपने बचत करना शुरू कर दिया है तो उन पैसों से स्टॉक मार्केट में निवेश शुरू कर सकते है। जिसके लिए आप SIP का विकल्प भी चुन सकते है। SIP का मतलब है कि निश्चित राशि हर महीने किसी फंड या स्टॉक मार्केट आदि में निवेश करना। 

हमेशा ध्यान रखे बेहतर फाइनेंशियल स्थिति की ओर बढ़ने का सफर आपकी खुद की आदतों को बदलने से शुरू होता है। इनमें से कुछ परिवर्तन दूसरों से आसान होंगे, लेकिन अगर आप इस परिवर्तन के लिए तैयार है तो बेहतर भविष्य की कामना कर सकते है। 

आज के लिए इतना ही। हमें उम्मीद है कि आपको यह जानकारी रोचक लगी होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें। 

*आर्टिकल में शामिल कंपनियों के नाम केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह निवेश सलाह नहीं है।

*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Edge Subscription Fee
Min. Investment

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top