2031 तक $50 बिलियन का होगा भारतीय फास्ट फैशन मार्केट

2031 तक $50 बिलियन का होगा भारतीय फास्ट फैशन मार्केट
Share

आज की तेजी से बदलती फैशन की दुनिया में, फास्ट फैशन एक नई क्रांति बन कर उभर रहा है। यह न केवल कंस्यूमर को नवीनतम ट्रेंड्स अनुभव करा रहा है, बल्कि कम कीमत में लोगो की फैशन डिमांड को पूरा करने में अहम् भूमिका निभा रहा है। लेकिन यह क्रांति केवल भारत तक ही सीमित नहीं है यह ग्लोबल मार्केट बन चूका है, जहाँ Shein जैसी अंतर्राष्ट्रीय कंपनियाँ इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

इस आर्टिकल में, हम फास्ट फैशन के विभिन्न पहलुओं की चर्चा करेंगे और यह समझने का प्रयास करेंगे कि कैसे यह इंडस्ट्री भारतीय फैशन इंडस्ट्री को पीछे छोड़ने की राह पर है।

क्या है मामला?

फास्ट फैशन का आसान शब्दों में मतलब है लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को कम कीमत में लोगों तक पहुंचाना। इसमें मशहूर हस्तियों और रैंप वॉक पर देखे गए ट्रेंड्स को जल्दी से जल्दी फास्ट फैशन में शामिल किया जाता है। ये कपड़े आमतौर पर कम गुणवत्ता वाले कपड़ों से बनते हैं, जिससे उनकी कीमत कम रहती है और युवाओं को कम कीमत पर लेटेस्ट ट्रेंडी डिज़ाइन मिलते है।

भारतीय फैशन इंडस्ट्री में इन दिनों अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है, लेकिन सबसे ज्यादा फास्ट फैशन के क्षेत्र में देखी जा रही है। रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स (Redseer Strategy Consultants) की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय फास्ट फैशन इंडस्ट्री का मार्केट साइज 2031 तक 50 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही, FY24 में फास्ट फैशन इंडस्ट्री ने 30-40% की शानदार ग्रोथ हासिल की है, जबकि पूरे भारतीय फैशन इंडस्ट्री की ग्रोथ दर सिर्फ 6% रही है।

फास्ट फैशन में तेजी किस वजह से आ रही है?

मिलेनियल्स और जेन Z पीढ़ी की पसंद फास्ट फैशन को बढ़ावा दे रही है। कम प्राइस में, तेजी से बदलते ट्रेंड्स के मुताबिक स्टाइलिश कपड़े उपलब्ध कराना – यह फास्ट फैशन की खासियत है और यही वजह है कि यह पूरे फैशन मार्केट को पीछे छोड़ तेजी से बढ़ रही है।

जहां ट्रेडिशनल फैशन ब्रांड साल में सिर्फ 2-3 बार ही नए कलेक्शन लाते हैं, वहीं फास्ट फैशन कंपनियां लगातार नए डिजाइन पेश करती रहती हैं इसके साथ ही, ऑनलाइन शॉपिंग के बढ़ते चलन से फास्ट फैशन ब्रांड्स को लोगों तक पहुंचना और भी आसान हो गया है।

निवेशकों के लिए इसमें क्या है?

फास्ट फैशन इंडस्ट्री में निवेशकों के लिए कई आकर्षक संभावनाएँ हैं। यह सेक्टर कंपनियों को बेहतर प्रॉफिट मार्जिन और तेजी से रिटर्न प्रदान करता है। इसलिए नई फास्ट फैशन कंपनियां मार्केट में आ रही हैं और पहले से मौजूद कंपनियां भी तेजी से विस्तार करने का प्रयास कर रही हैं। ऐसे में, अच्छी रिसर्च करके फास्ट फैशन से जुड़ी कंपनियों में निवेश करना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, ई-कॉमर्स के विस्तार ने इस सेक्टर में निवेशकों के लिए अवसरों को और बढ़ा दिया है।

भविष्य की बातें

रेडसीर के एसोसिएट पार्टनर, कुशल भटनागर का कहना है कि अभी भारतीय फास्ट फैशन इंडस्ट्री का मार्केट साइज 10 अरब डॉलर का है, जो अंतरराष्ट्रीय दिग्गज Shein भारत के पूरे फास्ट फैशन मार्केट से तीन गुना बड़ा है। लेकिन, आने वाले समय में तेजी से हो रही ग्रोथ को देखते हुए, यह उम्मीद की जा सकती है कि भारतीय फास्ट फैशन इंडस्ट्री जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकता है।

आज के लिए सिर्फ इतना ही है। उम्मीद करते है यह जानकारी आपको रोचक लगी होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

*आर्टिकल में शामिल कंपनियों के नाम केवल सूचना के उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top