5 फाइनेंशियल प्रॉमिस जो हर निवेशक को खुद से करने चाहिए!

5 फाइनेंशियल प्रॉमिस जो हर निवेशक को खुद से करने चाहिए!
Share

यह ऐसा समय है जब हर कोई अपने लिए रेजोल्यूशन बना रहा है लेकिन आप खुद से पूछिए आपने जो पिछले वर्ष रेजोल्यूशन बनाया था, उसको कितने दिन तक फॉलो किया। यह एक कड़वा सच है कि ज्यादातर लोग रेजोल्यूशन बनाते तो है लेकिन उन्हें बीच में ही अधूरा छोड़ देते है। 

फाइनेंशियल मार्केट में निवेश करना सही दिशा में पैसा बनाने का एक शानदार तरीका है। लेकिन निवेश करते समय कई बार हमें अपने फाइनेंशियल निर्णयों पर सही रूप से ध्यान नहीं दिया जाता है। इसलिए, यहां हम आपको बताएंगे 5 फाइनेंशियल प्रॉमिस जो हर एक निवेशक को अपने लिए करने चाहिए, ताकि वे अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों को पाने में सफल हो सकें।

तो, चलिए शुरू करते है। 

प्रॉमिस 1: कभी अपना पैसा न गवाएं

दुनिया के सबसे महान निवेशक वॉरेन बफे कहते है कि अगर आप एक निवेशक है तो यह दो नियम हमेशा याद रखे, पहला ‘Never Lose Money’ और दूसरा पहले नियम को हमेशा याद रखे। देखिए इसका मतलब यह नहीं कि आप स्टॉक मार्केट में निवेश ही न करे, क्योंकि स्टॉक मार्केट में नुकसान की संभावना हमेशा रहती है। 

इसलिए यह नियम कहता है कि आप सिर्फ उतना ही रिस्क ले, जितना आप सहन कर सकते है और रिस्क मैनेजमेंट, डायवर्सिफिकेशन जैसी तकनीक का उपयोग करे, जिससे आप अपने निवेश के जोखिम को कम कर सकते है। 

प्रॉमिस 2: लक्ष्य के साथ निवेश करे

सोचिए कि आप कहीं जा रहे है लेकिन आपको पता ही नहीं है कि कहाँ जा रहे है तो क्या आप कभी भी मंजिल पर पहुंच सकते है, कभी नहीं। इसलिए निवेश की योजना बनाने से पहले तय करे कि निवेश को लेकर क्या लक्ष्य है यानि निवेश के जरिए आप क्या लक्ष्य पाना चाहते है। 

लेकिन ध्यान रहे, प्रत्येक निवेशक को अपनी जोखिम सहने की क्षमता के अनुसार ही लक्ष्य तय करने चाहिए। अपने लक्ष्य को समझना और इसे अपने छोटी अवधि, दीर्घकालिक और मध्यकालिक लक्ष्यों में वर्गीकृत करना आपको लाभ और जोखिम के बीच संतुलन स्थापित करने में मदद करता है।

प्रॉमिस 3: अपनी जोखिम लेने की क्षमता का आकलन करें

निवेश कभी भी जोखिम के बिना नहीं हो सकता है और न ही यह 100% रिटर्न की गारंटी देता है। अपने जोखिम लेने की क्षमता को समझना सिर्फ हमें नए अवसरों की ओर बढ़ने की ही अनुमति नहीं देता है, बल्कि यह हमें सही समय पर सही निर्णय लेने में भी मदद करता है। इसके अलावा, यह हमें सिखाता है कि कैसे हम अपनी फाइनेंशियल योजनाओं को समर्थन करते हुए आगे बढ़ सकते हैं। 

उदाहरण के लिए, अगर आप FD में निवेश करते है तो आपको बहुत कम रिटर्न मिलेगा, लेकिन बिना जोखिम के रिटर्न की गारंटी होगी। ठीक इसी प्रकार स्टॉक मार्केट में ज्यादा जोखिम है तो अधिक लाभ करने की संभावना रहती है। इसलिए अगर आप ज्यादा लाभ कमाना चाहते है तो ज्यादा रिस्क लेना होगा, दूसरी तरफ अगर आप ज्यादा रिस्क नहीं ले सकते है तो रिटर्न भी कम मिलेंगे। 

अगर आपके पास रिसर्च के लिए समय नहीं है जो कि निवेश का सबसे महत्वपूर्ण पहलु है या आपको फाइनेंशियल मार्केट की ज्यादा समझ नहीं है तो आप किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है जो आपको सही एसेट में निवेश करने में मदद करेगा। 

प्रॉमिस 4: निवेश में अनुशासन बनाए रखें

यह महत्वपूर्ण है कि निवेशक समय के साथ, अच्छी एवं कठिन परिस्थितियों में बचत करते रहें, यदि आप बहुत कम भी बचा रहे है तब भी कोई बात नहीं। नियमित रूप से निवेश करके, आप धीरे-धीरे निवेश की आदत डालें, फिर आप देखेंगे कि कुछ समय बाद आपके पास एक पोर्टफोलियो होगा जो बेहतर रिटर्न दे सकता है।  

कुछ भी नया सीखने या कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए अनुसाशन सबसे अहम् भूमिका निभाता है। साथ ही यह भी महत्वपूर्ण है कि आप अपने निवेश को कुशलता से चुनें और धीरे नियमित रूप से निवेश करते रहे। 

प्रॉमिस 5: सिर्फ उसी में निवेश करे, जिसे आप समझते है

कभी भी ऐसे एसेट्स में निवेश न करें जिसे आप समझते नहीं हैं और निवेश करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपको स्पष्ट रूप से जोखिम की जानकारी हो, कि आप कितना जोखिम ले रहे है।

अगर आप किसी एसेट् में निवेश कर रहे हैं, तो आपको पहले समझना आवश्यक है कि वह कैसे काम करते है। यदि आप स्टॉक खरीद रहे हैं, तो आपको यह जानना चाहिए कि मैं इस कंपनी में क्यों निवेश कर रहा हूँ और इस की कब लाभकारी होने की संभावना है। 

उदाहरण के लिए, आपने एक NBFC कंपनी में निवेश किया है लेकिन आपको यह नहीं पता कि NBFC बिज़नेस कैसे काम करता है, कैसे पैसे कमाता है और अगर भारत की अर्थव्यवस्था में कोई बदलाव होता है तो इस पर क्या असर हो सकता है या RBI की कोई नई पॉलिसी आयी है तो क्या इस पर प्रभाव डाल सकती है। 

इसलिए हमेशा ऐसे कंपनियों में निवेश करे, जिन्हे आप अच्छे से समझते हो, जिससे आपको कब निकलना है कब निवेश बढ़ाना है यह सब निर्णय लेने में मदद मिलेगी। 

निष्कर्ष

निवेशकों के लिए सही फाइनेंशियल प्रॉमिस बहुत महत्वपूर्ण हो सकते हैं। ये प्रॉमिस हमें सिखाते हैं कि हर निवेशक को अपने फाइनेंशियल लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए उचित रूप से रिस्क मैनेजमेंट के साथ निवेश करना क्यों जरूरी है। सही तरीके से निवेश करना हमारी न सिर्फ आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकता है, बल्कि हमें अधिक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ने में मदद करता है।

हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको रोचक लगा होगा। इसे अपने दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करे। 

*यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य के लिए है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है।

*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top