BFSI ने दिया IT सेक्टर को नया जीवन: जानें कैसे?

BFSI’s Role in IT Sector Recovery: Key Insights Hindi
Share

भारत की IT सर्विसेस इंडस्ट्री, जो एक समय पर विश्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता था, हाल के वर्षों में चुनौतियों का सामना कर रहा था। हालांकि, बैंकिंग वित्तय सेवाएँ और बीमा (BFSI) की सहायता से यह इंडस्ट्री अब तेजी से वापसी कर रही है।

यह आर्टिकल इस वापसी में BFSI की भूमिका, निवेशकों के लिए अवसर, और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

क्या है मामला?

भारत की IT सर्विसेस इंडस्ट्री 250 बिलियन डॉलर की है जो कि पिछले 4-6 तिमाहियों से मंदी का सामना कर रही थी। लेकिन अब धीरे-धीरे सुधार के संकेत दिख रहे हैं। इस सुधार में बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा (BFSI) सेक्टर की अहम भूमिका है।

भारत की प्रमुख सॉफ्टवेयर सर्विसेस प्रदाताओं के लिए सबसे बड़े व्यापारिक क्षेत्र के रूप में और तकनीक को जल्दी अपनाने वाले प्रमुख क्षेत्रों में से एक, BFSI सेक्टर जून 2024 को समाप्त हुई पहली तिमाही की अर्निंग सीजन में सुधार के संकेत दिखा रहा है।

एनालिस्ट और कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने कहा है कि बैंक दुनिया भर में चल रहे जनरेटिव AI व्यवधान और तकनीकी परिवर्तन के लिए तैयार हैं और BFSI वर्टिकल में अधिकांश भौगोलिक क्षेत्रों में, विशेष रूप से अधिकांश IT प्रमुखों के लिए सबसे बड़े क्षेत्र – उत्तरी अमेरिका में वृद्धि देखी गई है।

IT सेक्टर में नई उम्मीदें

मिंट के अनुसार, पहली तिमाही के नतीजों ने IT सेक्टर में एक नई उम्मीद जगाई है। दोनों ही तरह की कंपनियों, टियर-1 और टियर-2 ने पिछली तिमाहियों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। सालाना आधार पर YoY में लगभग 2% की बढ़ोत्तरी देखी गई, जो निश्चित रूप से एक सकारात्मक संकेत है।

अगर QoQ की बात करें तो, IT सेक्टर ने 1.2% की वृद्धि दर्ज की। इस दौरान टियर-1 कंपनियों का प्रदर्शन टियर-2 कंपनियों से बेहतर रहा। टियर-1 कंपनियों ने पिछली पांच तिमाहियों के रुझान को पलटते हुए 1.5% की वृद्धि दर्ज की, जबकि टियर-2 कंपनियां 0.8% की वृद्धि के साथ रहीं।

निवेशकों के लिए इसमें क्या है?

भारत की IT दिग्गजों की बात करें तो BFSI सेक्टर में अलग-अलग तस्वीरें उभर रही हैं। TCS के लिए तो थोड़ी राहत की खबर है क्योंकि BFSI सेक्टर में YoY आधार पर 1.3% गिरावट है, जबकि पिछली तिमाही में यह गिरावट 3.2% थी। वहीं, इंफोसिस भी इस सेक्टर में वापसी की राह पर है।

दूसरी ओर, चौथी सबसे बड़ी IT दिग्गज विप्रो ने कहा कि उनके BFSI वर्टीकल ने Q1 में 1.4% की तिमाही ग्रोथ और 12.1% की YoY ग्रोथ के साथ अच्छा प्रदर्शन किया है। दूसरी तरफ, अमेरिकी कंपनी ने अपने UK के जॉइंट वेंचर स्टेट स्ट्रीट ने HCL सर्विसेज में HCL टेक की 49% हिस्सेदारी खरीद ली है। इससे HCL टेक के BFSI सेक्टर का कारोबार प्रभावित हुआ है और Q1 में कंपनी के कुल रेवेन्यू पर भी असर पड़ा है।

इसके साथ ही, देश की पांचवी सबसे बड़ी IT कंपनी LTIMindtree ने Q1FY25 के दौरान नेट प्रॉफिट में YoY 1.54% की गिरावट है, जबकि सेल्स में 5.06% की ग्रोथ देखने को मिली है।

भविष्य की बातें

बिज़नेस टुडे के अनुसार, IT कंपनियों के Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने सेक्टर पर भरोसा जताया है और विभिन्न IT कंपनियों पर ‘खरीदें’ की रेटिंग बरकरार रखी है। साथ ही, नुवामा का कहना है कि सितंबर 2024 में फेड द्वारा ब्याज दर में कटौती की संभावना बढ़ने के साथ, कंपनियों के रुख में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है और यह कदम ग्राहक खर्च को बढ़ावा देगा और पिछले दो सालों से जारी मजबूत डील फ्लो को और मजबूती प्रदान करेगा।

आज के लिए सिर्फ इतना ही है। उम्मीद करते है यह जानकारी आपको रोचक लगी होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

*आर्टिकल में शामिल कंपनियों के नाम केवल सूचना के उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top