क्लाउड किचन कैसे बदल रहे हैं भारतीय फूड इंडस्ट्री?

क्लाउड किचन कैसे बदल रहे हैं भारतीय फूड इंडस्ट्री?
Share

भारत का फूड सर्विस इंडस्ट्री पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव के दौर से गुजरा है, और इसमें सबसे बड़ा गेम-चेंजर बना है ‘क्लाउड किचन’ मॉडल। यह ऐसा बिज़नेस मॉडल है जिसमें रेस्टोरेंट बिना डाइन-इन स्पेस के सिर्फ ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी के लिए किचन चलाते हैं। भारत का फूड सर्विस मार्केट 80 बिलियन अमेरिकी डॉलर के स्तर तक पहुंच चुका है, जिसमें क्लाउड किचन का हिस्सा तेजी से बढ़ रहा है।

आइए समझते है कि भारतीय फूड सर्विस इंडस्ट्री में क्लाउड किचन की भूमिका है और निवेशकों के लिए क्या मायने रखती है।

क्या है मामला?

क्लाउड किचन, जिसे वर्चुअल, डार्क या घोस्ट किचन भी कहा जाता है, ऐसे कमर्शियल किचन हैं जो केवल डिलीवरी-आधारित फूड सर्विस के लिए बनाए जाते हैं। पारंपरिक रेस्टोरेंट के मुकाबले इनका सेटअप और ऑपरेटिंग खर्च काफी कम होता है, क्योंकि महंगे लोकेशन, फर्नीचर, डेकोरेशन और सर्विस स्टाफ की आवश्यकता नहीं होती।

महामारी के दौरान इस इंडस्ट्री को नई रफ्तार मिली और तब से इसमें तेज़ वृद्धि देखी गई है। जुलाई 2024 तक, देश के फूड डिलीवरी मार्केट में ऑनलाइन सर्विसेज का हिस्सा 12% था, जो 2030 तक बढ़कर 20% होने का अनुमान है। जबकि भारत का क्लाउड किचन मार्केट 2024 में 1.13 बिलियन डॉलर का था और 2030 तक इसके 2.84 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 2024-30 के दौरान 16.7% की CAGR ग्रोथ दर्शाता है।

ग्रोथ के पीछे मुख्य फैक्टर्स

इस मॉडल की लोकप्रियता के पीछे कई बड़े फैक्टर्स हैं:

लो-कॉस्ट ऑपरेशन: जहां एक छोटे डाइन-इन रेस्टोरेंट के लिए ₹15-20 लाख तक की जरूरत होती है, वहीं होम-बेस्ड क्लाउड किचन ₹1.5-3 लाख में शुरू किया जा सकता है। साथ ही, डाइनिंग एरिया न होने से ऑपरेशनल कॉस्ट 40-60% तक कम, स्टाफ पर ₹25,000-40,000 महीना बचत और यूटिलिटी खर्च 30-50% तक कम हो जाता है।

स्केलेबिलिटी: कस्टमर फीडबैक के आधार पर मेन्यू बदलना, एक ही किचन से नए ब्रांड लॉन्च करना या कम निवेश में नए लोकेशन पर विस्तार करना आसान है। कई सफल क्लाउड किचन ने 1-2 साल में मल्टी-लोकेशन ऑपरेशन खड़े किए हैं।

लो रियल एस्टेट डिपेंडेंसी: आप रेजिडेंशियल एरिया से काम कर सकते हैं, जिससे रेंट पर 30-50% तक बचत होती है। इसलिए खर्च कम होने से मार्जिन बेहतर होता है और प्रॉफिटेबिलिटी जल्दी हासिल की जा सकती है।

ऑनलाइन डिलीवरी की बढ़ती डिमांड: महामारी के दौरान डाइन-इन विकल्प बंद होने से डिजिटल ऑर्डर्स की डिमांड में तेज उछाल आया, और अभी ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी इंडस्ट्री 30% के CAGR से बढ़ रही है और अब लगभग 40% शहरी भारतीय सप्ताह में कम से कम एक बार ऑनलाइन फूड ऑर्डर करते हैं, जिससे इंडस्ट्री के लिए अवसर और बढ़ जाते हैं।

भारत में क्लाउड किचन की चुनौतियां

तेजी से बढ़ते क्लाउड किचन सेक्टर के सामने कई बड़ी चुनौतियां भी हैं, जो इस प्रकार है:

फूड एग्रीगेटर्स पर निर्भरता: स्विगी और ज़ोमैटो जैसे प्लेटफॉर्म्स 25-30% तक कमीशन लेते हैं, जिससे प्रॉफिट मार्जिन पर दबाव पड़ता है।

ब्रांड विज़िबिलिटी और क्वालिटी की समस्या: फिजिकल स्टोर न होने से कस्टमर ट्रस्ट बनाना कठिन होता है। साथ ही, क्वालिटी कंट्रोल और कई लोकेशन पर एक जैसी फूड क्वालिटी बनाए रखना एक जटिल काम है।

कस्टमर रिटेंशन: वॉक-इन अनुभव न होने से ब्रांड लॉयल्टी कम होती है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए कई क्लाउड किचन अब अपने वेबसाइट और ऐप के जरिए डायरेक्ट ऑर्डर्स पर फोकस कर रहे हैं, ताकि एग्रीगेटर्स पर निर्भरता घटे और मुनाफा बढ़े।

निवेशकों के लिए इसमें क्या है?

क्लाउड किचन निवेशकों के लिए हाई-ग्रोथ और हाई-मार्जिन वाला सेक्टर है। लो इनिशियल कैपेक्स और स्केलेबिलिटी इसे स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल फंड्स के लिए आकर्षक बनाते हैं। भारत में क्लाउड किचन और फूड डिलीवरी स्पेस में कुछ बड़े नाम लगातार विस्तार कर रहे हैं। जुबिलेंट फूडवर्क्स, जो डोमिनोज़ पिज़्ज़ा का भारत में संचालन करती है और यह QSR सेगमेंट की प्रमुख लिस्टेड कंपनी है।

रेबल फूड्स, हालांकि अभी प्राइवेट है, लेकिन यह आज 70 लोकेशन में 4,000+ ऑनलाइन ईटरीज़ के नेटवर्क के साथ मार्केट लीडर है। वहीं क्योरफूड्स और ईटक्लब जैसे इमर्जिंग ब्रांड्स आने वाले वर्षों में लिस्टिंग की दिशा में बढ़ सकते हैं, जिससे निवेशकों को डायरेक्ट एंट्री का अवसर मिलेगा।

फिलहाल शेयर मार्केट में डायरेक्ट निवेश का रास्ता मुख्य रूप से QSR कंपनियों के जरिए ही है, लेकिन सेक्टर की तेज़ ग्रोथ को देखते हुए आने वाले समय में हमें IPOs देखने को मिल सकते है।

भविष्य की बातें

भविष्य में क्लाउड किचन भारत के फूड सर्विस सेक्टर का और भी बड़ा हिस्सा बनेंगे। 2024 से 2028 के बीच, भारत का क्लाउड किचन सेक्टर 15.5–17.5% CAGR से बढ़कर $2.5 बिलियन+ वैल्यू तक जा सकता है। QSR कंपनियों का क्लाउड किचन में विस्तार, टियर-2/3 शहरों में डिमांड और वैकल्पिक डिलीवरी चैनल्स का उदय इस ग्रोथ को आगे बढ़ाएगा।

पिछले कुछ वर्षों में फूड सेक्टर में आए बड़े बदलाव, खासकर महामारी के दौरान रेस्टोरेंट बंद होने और डिलीवरी-टेकअवे सर्विसेज की ओर शिफ्ट होने ने क्लाउड किचन को लोकप्रिय बनाया। अब यह मॉडल न सिर्फ मेट्रो शहरों बल्कि छोटे शहरों में भी तेजी से अपनी पकड़ बना रहा है।

*आर्टिकल में शामिल कंपनियों के नाम केवल सूचना के उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top