भारत का FMCG सेक्टर लंबे समय से रोजमर्रा की खपत और डोमेस्टिक डिमांड का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है, लेकिन अब तस्वीर कुछ बदलती नजर आ रही है। बढ़ती इनपुट कॉस्ट, कमजोर रूरल कंजम्पशन, कम होता कंज्यूमर कॉन्फिडेंस और खरीदारी के बदलते चैनल्स सेक्टर की ग्रोथ पर दबाव बना रहे हैं।
खास बात यह है कि मौजूदा कमजोरी केवल कुछ डिस्क्रिशनरी प्रोडक्ट्स तक सीमित नहीं है। इसका असर फूड, होम केयर, पर्सनल केयर और OTC जैसी जरूरत आधारित कैटेगरीज में भी दिखाई देने लगा है। दूसरी ओर ई-कॉमर्स, क्विक कॉमर्स और मॉडर्न ट्रेड तेजी से अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं।
आइए FMCG सेक्टर में बढ़ते इस दबाव को विस्तारपूर्वक समझें और जानें कि मौजूदा स्लोडाउन के पीछे क्या कारण हैं और निवेशकों के लिए इसके क्या मायने हैं।
क्या है मामला?
अप्रैल-जून 2026 तिमाही में भारत के FMCG वॉल्यूम सालाना आधार पर 2% घटे, जबकि वैल्यू ग्रोथ केवल 0.8% रही। प्राइस में 2.8% की बढ़ोतरी के बावजूद कंजम्पशन कमजोर रहा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि 68% FMCG कैटेगरीज में वॉल्यूम प्रेशर देखने को मिला। क्योंकि रूरल मार्केट पर असर ज्यादा रहा, जहां वॉल्यूम 5% और वैल्यू 2.9% गिरी, जबकि प्राइस 2.1% बढ़ीं। इसके मुकाबले अर्बन मार्केट में वॉल्यूम ग्रोथ 0.1% और वैल्यू ग्रोथ 3% रही।
कॉस्ट प्रेशर भी तेज हुआ। जून में WPI 9.87% और CPI इन्फ्लेशन 4.38% रही, जबकि क्रूड ऑयल $100 प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया। इसके अलावा 40% रेनफॉल डेफिसिट ने बुवाई में देरी और फर्टिलाइजर कॉस्ट बढ़ने का दबाव पैदा किया। रूरल अनएम्प्लॉयमेंट 5.1% रहा, जबकि लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट 0.6 परसेंटेज पॉइंट और वर्कर पॉपुलेशन रेशियो 0.8 परसेंटेज पॉइंट घटा।
रूरल कमजोरी से पूरे कंजम्पशन बास्केट पर दबाव
स्लोडाउन की व्यापकता को कैटेगरी डेटा से समझा जा सकता है। NielsenIQ के वर्गीकरण में 8% कैटेगरीज Least Impact, 25% Low Impact, 35% Medium Impact और 33% Heavy Impact में रहीं। इसके साथ ही, फूड FMCG सेल्स का 64% हिस्सा रखता है। यहां वैल्यू 0.9% बढ़ी, लेकिन वॉल्यूम 1.1% घटा। स्टेपल्स में गिरावट 0.9%, इम्पल्स प्रोडक्ट्स में 4.5% और हैबिट-फॉर्मिंग कैटेगरीज में 3.1% रही।
होम एंड पर्सनल केयर की 32% हिस्सेदारी में वॉल्यूम 4.3% घटा, जबकि वैल्यू 1% और प्राइस 5.4% बढ़ीं। एसेंशियल पर्सनल केयर वॉल्यूम 2.6%, एसेंशियल होम केयर 4.1%, अन्य पर्सनल केयर 4.9% और अन्य होम केयर 6.1% नीचे रहे।
OTC, जिसकी हिस्सेदारी 5% है, उसमें वैल्यू 3.1% और वॉल्यूम 5% घटा। इम्युनिटी और डाइजेशन प्रोडक्ट्स में 9%, बेबी केयर में 6.2%, स्किन ट्रीटमेंट में 5.5% और पेन, कफ एंड कोल्ड में 4.3% गिरावट रही।
ट्रेडिशनल ट्रेड से ई-कॉमर्स की ओर बदलता मार्केट
FMCG की कमजोरी के बीच कंज्यूमर खरीदारी के चैनल तेजी से बदल रहे हैं। ट्रेडिशनल ट्रेड अभी भी FMCG सेल्स का 82% हिस्सा रखता है, लेकिन जून तिमाही में इसका वॉल्यूम 6% और वैल्यू 4.2% घटा।
इसके विपरीत, मॉडर्न ट्रेड में वॉल्यूम 17.5% और वैल्यू 15.5% बढ़ी, जबकि प्राइस 2% घटीं। नॉन-मेट्रो मॉडर्न ट्रेड वॉल्यूम में 24.9% ग्रोथ दर्ज हुई। ई-कॉमर्स का प्रदर्शन और मजबूत रहा, जहां वॉल्यूम 34.8% और वैल्यू 57.7% बढ़ी। नॉन-मेट्रो ई-कॉमर्स मेट्रो की तुलना में तीन गुना तेजी से बढ़ रहा है, हालांकि मेट्रो की हिस्सेदारी अब भी 68% है।
टॉप आठ मेट्रो में ई-कॉमर्स अब FMCG सेल्स का 21% और साउदर्न मेट्रो में 25% हिस्सा रखता है। क्विक कॉमर्स की मेट्रो ई-कॉमर्स में हिस्सेदारी एक साल में 76% से बढ़कर 85% हुई। सिर्फ इतना ही नहीं, क्विक-कॉमर्स मार्केट 40% और डार्क-स्टोर फुटप्रिंट 48% बढ़ाहै ।
निवेशकों के लिए इसमें क्या है?
निवेशकों के लिए केवल सेक्टर की कुल ग्रोथ देखना पर्याप्त नहीं है। कंपनी की प्राइसिंग पावर, रूरल एक्सपोजर, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और ऑर्गनाइज्ड चैनल्स में मौजूदगी अधिक महत्वपूर्ण होती जा रही है।
₹5,000 करोड़ से ज्यादा रेवेन्यू वाली बड़ी FMCG कंपनियां मार्केट का 45% हिस्सा रखती हैं। इनके वॉल्यूम में 1% गिरावट रही, लेकिन वैल्यू 1.5% बढ़ी। इसके विपरीत 55% हिस्सेदारी वाले नॉन-जायंट प्लेयर्स ने कुल वॉल्यूम गिरावट में 88% योगदान दिया और उनकी वॉल्यूम गिरावट बड़ी कंपनियों के मुकाबले छह गुना तेज रही।
छोटे प्लेयर्स के लिए ₹5, ₹10 और ₹15 जैसे मैजिक प्राइस पॉइंट्स को बनाए रखना भी चुनौती बन रहा है, क्योंकि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के साथ मार्जिन पर दबाव बढ़ता है।
भविष्य की बातें
आने वाले समय में FMCG सेक्टर की दिशा रूरल डिमांड, इनपुट कॉस्ट और कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में सुधार पर निर्भर करेगी। मेट्रो मार्केट में वॉल्यूम 0.6% और वैल्यू 3.9% बढ़ी, जबकि क्लास-1 और छोटे शहरों में वॉल्यूम 2.3% से 5.1% तक घटा।
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब और महाराष्ट्र ने कुल FMCG वॉल्यूम गिरावट में 86% योगदान दिया। इसके साथ ही ई-कॉमर्स और मॉडर्न ट्रेड की तेज ग्रोथ यह संकेत देती है कि भविष्य में केवल डिमांड रिकवरी ही नहीं, बल्कि कंपनियों की चैनल स्ट्रैटेजी भी प्रदर्शन तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इसलिए FMCG सेक्टर की अगली ग्रोथ स्टोरी इस बात पर भी निर्भर करेगी कि कंपनियां कमजोर रूरल कंजम्पशन, बढ़ती कॉस्ट और तेजी से बदलते खरीदारी व्यवहार के बीच खुद को कितनी प्रभावी तरीके से एडजस्ट करती हैं।
डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल एजुकेशनल और इंफॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और यह इन्वेस्टमेंट एडवाइस या किसी भी सिक्योरिटीज को खरीदने या बेचने की रिकमेंडेशन नहीं है। यहाँ जिन कंपनियों का उल्लेख किया गया है, उन्हें मार्केट डेवलपमेंट्स के संदर्भ में केवल उदाहरण के रूप में बताया गया है। इन्वेस्टर्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी इन्वेस्टमेंट डिसीजन लेने से पहले अपनी खुद की रिसर्च करें और अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श करें।
सिक्योरिटीज मार्केट में किए गए इन्वेस्टमेंट मार्केट जोखिम के अधीन होते हैं। इन्वेस्ट करने से पहले सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को ध्यानपूर्वक से पढ़ें।