वर्तमान में भारतीय शेयर मार्केट में IPO का क्रेज बढ़ता जा रहा है। 2024 में IPO निवेशकों के लिए प्रॉफिट कमाने का एक बड़ा जरिया बन गया है। इस साल कई SME और Main Board IPO ने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न प्रदान किया है। आइए, जानते हैं कि इस साल IPO मार्केट में क्या नया हो रहा है और निवेशकों को क्या अवसर मिल रहे हैं।
क्या है मामला?
2024 में IPO मार्केट में तेजी से उछाल देखा गया है। 2024 के पहले छह महीनों में ही प्राइमरी मार्केट में 1 जुलाई 2024 तक 34 कंपनियों के Main Board IPO आ चुके हैं, और अन्य प्रचलित स्टार्टअप्स के IPO आने वाले हैं। इतना ही नहीं, इस साल 34 कंपनियों ने अब तक कुल ₹31,000 करोड़ से भी ज्यादा IPO के माध्यम से जुटा लिए हैं।
यही नहीं, जो कंपनियां इस साल IPO ला चुकी हैं, उनमें से 75% कंपनियों ने अपने शेयरधारकों को अच्छा मुनाफा दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 5 कंपनियों के शेयर तो IPO के बाद से दोगुने या तिगुने से भी ज्यादा हो गए हैं, वो भी सिर्फ छह महीनों के अंदर।
साल 2023 में पूरे साल में कुल 58 कंपनियों के IPO हुए थे, और इस साल सिर्फ पहले छह महीनों में ही यह आंकड़ा 34 पहुंच चुका है, जो पिछले साल के आधे से भी ज़्यादा है।

यह टेबल 2024 के पहले 6 महीनों में जारी अधिकतम लिस्टिंग गेन देने वाले IPO को दर्शाता है।
2024 में SME स्टॉक्स का शानदार ग्रोथ
इस साल SME के IPO ने भी निवेशकों को आकर्षित किया है। 2024 के पहले छह महीनों में लिस्ट हुए 110 SME IPO में से ज़्यादातर कंपनियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। ACE इक्विटी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अब तक कई SME कंपनियों के स्टॉक्स में 700% तक की तेजी देखने को मिली है।
इतना ही नहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्टेड 192 SME कंपनियों में से 57% से भी ज़्यादा, यानी 109 कंपनियों के स्टॉक्स ने निवेशकों को प्रॉफिट दिया है और इन 109 कंपनियों में से 65 कंपनियों के स्टॉक्स ने 10% से 99% के बीच रिटर्न दिया है, जबकि 25 कंपनियों के स्टॉक्स ने दोगुना से भी ज़्यादा रिटर्न दिया है।
निवेशकों के लिए इसमें क्या है?
भारतीय शेयर मार्केट में इन दिनों जोरदार तेजी देखने को मिल रही है, इसकी एक बड़ी वजह है निवेशकों का बढ़ता हुआ उत्साह है। साल 2023 में 4 कंपनियों के IPO को 100 गुना से भी ज़्यादा सब्सक्रिप्शन मिला था और साल 2024 के सिर्फ पहले छह महीनों में ही ऐसी 7 कंपनियां देखने को मिल चुकी हैं, जिनमें 100 गुना सब्सक्रिप्शन देखने को मिल चुका है।
लेकिन निवेशकों को IPO में निवेश करने से पहले ध्यान चाहिए, क्योंकि गोपाल स्नैक्स, आरके स्वामी और कैपिटल स्मॉल फाइनेंस बैंक डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे, जिससे निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ा था। इसलिए हर एक IPO में निवेश करना उचित विचार नहीं है।
भविष्य की बातें
CNBC के अनुसार, प्राइम डेटाबेस के MD, प्रणव हलदेया का कहना है कि 2024 के पहले छह महीनों में ही लगभग 52 IPO (कुछ SME शामिल है) ने कुल मिलाकर ₹50,000 करोड़ से अधिक फंड जुटा लिया हैं। अगर हम इसे पिछले साल से तुलना करें तो पिछले पूरे साल में आए IPO की संख्या के लगभग बराबर है।
इसके साथ ही, लगभग 37 और कंपनियां जल्द ही IPO लाने की तैयारी में हैं और इन कंपनियों ने लगभग ₹50,000 करोड़ जुटाने के लिए सेबी के पास आवेदन कर दिया है और अभी मंजूरी का इंतज़ार कर रही हैं। इन कंपनियों में कुछ बड़े नाम भी शामिल हैं, जैसे एमक्योर फार्मा, बजाज हाउसिंग फाइनेंस, अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर और वारी एनर्जी।
आज के लिए सिर्फ इतना ही है। उम्मीद करते है यह जानकारी आपको रोचक लगी होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।
*आर्टिकल में शामिल कंपनियों के नाम केवल सूचना के उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर