RBI के नए लोन नियम स्टॉक ब्रोकर्स पर कैसे असर डालेंगे?

RBI के नए लोन नियम स्टॉक ब्रोकर्स पर कैसे असर डालेंगे?
Share

भारत का कैपिटल मार्केट पिछले कुछ वर्षों में तेज़ी से बढ़ा है। बढ़ती रिटेल भागीदारी, डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग में उछाल और ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म्स की तेज़ ग्रोथ ने मार्केट की गहराई बढ़ाई है। ऐसे समय में भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने बैंक्स द्वारा स्टॉक ब्रोकर्स और कैपिटल मार्केट इंटरमीडियरीज़ को दिए जाने वाले कर्ज पर सख्ती करने का फैसला किया है। यह नया स्ट्रक्चर 1 अप्रैल से लागू होगा और इसका सीधा असर ब्रोकिंग कंपनियों, बैंक्स और निवेशकों पर पड़ेगा।

आइए समझते हैं कि RBI के इस कदम के पीछे क्या सोच है और इसका मार्केट पर क्या प्रभाव हो सकता है।

क्या है मामला?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 13 फरवरी को स्टॉक ब्रोकर्स और अन्य मार्केट इंटरमीडिएट्स को दिए जाने वाले बैंक ऋण के नियमों को काफी सख्त कर दिया है। अब बैंक्स के लिए यह अनिवार्य होगा कि वे ब्रोकर्स को दिया जाने वाला हर कर्ज पूरी तरह सुरक्षित रखें। सरल शब्दों में कहें तो, यदि कोई ब्रोकर बैंक से 100 रुपये का ऋण या गारंटी लेता है, तो उसे उतनी ही वैल्यू की संपत्ति कोलेटरल के रूप में बैंक के पास जमा करनी होगी।

RBI के इन नए दिशानिर्देशों के अनुसार, ब्रोकर अब अपनी निजी ट्रेडिंग (Proprietary Trading) के लिए बैंक से कर्ज नहीं ले पाएंगे। कोलेटरल के रूप में जमीन, नकदी या सिक्योरिटीज तो मान्य होंगी, लेकिन एक वर्ष से कम परिपक्वता (Maturity) वाले कमर्शियल पेपर्स और NCDs को स्वीकार नहीं किया जाएगा। 1 अप्रैल से प्रभावी होने वाले ये नियम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कोलेटरल की वैल्यू में कमी आने पर बैंक तुरंत मार्जिन कॉल कर सकें। इस कदम का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग सिस्टम को मार्केट की वोलैटिलिटी से सुरक्षित रखना है।

ऋण की शर्तें और सुरक्षित फंडिंग के नियम

RBI के नए फ्रेमवर्क के तहत बैंक्स को अब ब्रोकर्स को केवल पूरी तरह सुरक्षित ऋण देना होगा। इसके लिए ‘एसेट स्पेसिफिक हेयरकट’ (Haircuts) अनिवार्य किए गए हैं। उदाहरण के लिए, लिस्टेड शेयर्स पर 40%, गोल्ड बॉन्ड पर 25% और AAA रेटिंग वाले बॉन्ड्स पर 15% का हेयरकट लागू होगा। इसका अर्थ है कि यदि कोलेटरल का मार्केट वैल्यू गिरता है, तो बैंक्स को तुरंत अतिरिक्त सुरक्षा लेनी होगी।

नए नियमों के अनुसार बैंक अब ब्रोकरों की निजी ट्रेडिंग (Proprietary Trading) के लिए वित्तीय मदद नहीं देंगे। हालांकि, मार्केट में लिक्विडिटी बनाए रखने वाली गतिविधियों जैसे मार्केट मेकिंग और मार्जिन ट्रेडिंग के लिए फंड दिया जा सकेगा। बैंक गारंटी के मामले में कम से कम 50% कोलेटरल अनिवार्य है, जिसमें से आधा हिस्सा कैश होना चाहिए।

एक महत्वपूर्ण बदलाव अधिग्रहण फंडिंग (Acquisition Finance) में किया गया है। बैंक्स के लिए इसकी सीमा को टियर-1 कैपिटल के 10% से बढ़ाकर 20% कर दिया गया है। इसके अलावा, बैंक अब किसी अधिग्रहण के कुल वैल्यू का 75% तक ऋण दे सकेंगे, जो पहले के प्रस्ताव से अधिक है। यह कदम कॉर्पोरेट जगत में विस्तार और निवेश को गति प्रदान करेगा।

मार्केट और लिस्टेड ब्रोकरेज शेयर्स पर असर

जैसे ही RBI के इन सख्त नियमों की खबर मार्केट में आई इसका तत्काल और गहरा असर ब्रोकरेज और कैपिटल मार्केट से जुड़ी कंपनियों के शेयर्स पर देखने को मिला। 16 फरवरी 2026 को दलाल स्ट्रीट पर लिस्टेड कई प्रमुख कंपनियों के शेयर्स में भारी गिरावट दर्ज की गई। BSE के शेयर्स में 7.3% की गिरावट आई। इसी प्रकार प्रमुख ब्रोकरेज फर्म एंजेल वन के शेयर 4.7% तक टूट गए। जबकि निफ्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स में 1.4% की गिरावट देखने को मिली।

सिर्फ इतना ही नहीं, मनी कंट्रोल के अनुसार, जेफरीज का कहना है कि प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग पर नए नियमों से BSE पर सबसे ज़्यादा असर पड़ेगा, जिससे एक्सचेंज ऑपरेटर की अर्निंग्स पर 10% का असर पड़ सकता है।

निवेशकों और मार्केट विश्लेषकों के बीच यह डर व्याप्त है कि इन नियमों से ब्रोकरेज कंपनियों की ऑपरेशनल कॉस्ट में वृद्धि होगी। चूंकि ब्रोकर्स को अब बैंक गारंटी और ऋण के लिए अधिक कैश या कोलेटरल जमा करना होगा, उनकी वर्किंग कैपिटल पर दबाव बढ़ेगा। इससे उनके प्रॉफिट मार्जिन पर असर पड़ सकता है। विशेष रूप से उन डिस्काउंट ब्रोकर्स के लिए यह चुनौती बड़ी हो सकती है जो कम मार्जिन और उच्च वॉल्यूम पर काम करते हैं। मार्केट की इस नकारात्मक प्रतिक्रिया ने यह स्पष्ट कर दिया है कि निवेशक इन नियमों को ब्रोकरेज सेक्टर के शॉर्टटर्म डेवलपमेंट के लिए एक बाधा के रूप में देख रहे हैं।

निवेशकों के लिए इसमें क्या है?

एक आम निवेशक या ट्रेडर के लिए इन नियमों के प्रभाव को दो दृष्टिकोणों से समझा जा सकता है। पहला दृष्टिकोण सुरक्षा का है। RBI द्वारा ऋण मानदंडों को कड़ा करने का अर्थ है कि मार्केट में लीवरेज का स्तर कम होगा। जब मार्केट में बहुत अधिक उधार ली गई पूंजी होती है तो मार्केट गिरने पर ‘डोमिनो इफेक्ट’ का खतरा रहता है जहाँ एक के बाद एक डिफॉल्ट होने लगते हैं। 50% LTV कैप और बैंक्स की एक्सपोजर सीमाएं यह सुनिश्चित करेंगी कि मार्केट में सिस्टमिक रिस्क कम रहे। यह लॉन्गटर्म निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत है क्योंकि इससे मार्केट में स्थिरता आएगी।

हालांकि ट्रेडिंग करने वाले सक्रिय निवेशकों के लिए यह खबर कुछ चुनौतियां लेकर आ सकती है। यदि ब्रोकर्स की लागत बढ़ती है तो वे इसका कुछ हिस्सा अपने क्लाइंट्स पर डाल सकते हैं। इसके अलावा यदि ब्रोकर्स को मिलने वाली बैंक गारंटी की शर्तें कठिन होती हैं तो वे अपने ग्राहकों को दी जाने वाली मार्जिन सुविधा को कम कर सकते हैं। वर्तमान में जो ट्रेडर्स शेयर्स को कोलेटरल के रूप में रखकर भारी मार्जिन का उपयोग करते हैं उन्हें अब अपनी पोजीशन बनाए रखने के लिए अधिक नकद राशि की आवश्यकता पड़ सकती है। विशेष रूप से मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स में जहाँ ऋण अधिक दिया जाता था वहां लिक्विडिटी में कुछ कमी देखी जा सकती है।

भविष्य की बातें

RBI का यह फैसला ऐसे समय आया है जब हाल ही में इक्विटी फ्यूचर्स और ऑप्शंस पर ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ाया गया है। सरकार और रेगुलेटर्स पहले से ही डेरिवेटिव्स सेगमेंट, खासकर रिटेल निवेशकों की बढ़ती भागीदारी और संभावित नुकसान को लेकर सतर्क हैं। सख्त बैंक फंडिंग नियम और हाई ट्रेडिंग कॉस्ट मिलकर निकट अवधि में डेरिवेटिव्स वॉल्यूम को धीमा कर सकते हैं।

1 अप्रैल से नियम लागू होने वाले हैं, जिससे बाजार प्रतिभागियों के पास अपने फंडिंग मॉडल और जोखिम रणनीति को बदलने के लिए सीमित समय है। RBI का उद्देश्य वित्तीय स्थिरता और सिस्टमेटिक रिस्क कम करना है, लेकिन इक्विटी मार्केट की शुरुआती प्रतिक्रिया यह दिखाती है कि निवेशक एक्सचेंज और ब्रोकरेज कंपनियों की कमाई को लेकर फिलहाल चिंतित हैं।

*आर्टिकल में शामिल कंपनियों के नाम केवल सूचना के उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top