स्मॉलकैप इंडेक्स छह महीने हाई पर: क्या कहते हैं आंकड़े

स्मॉलकैप इंडेक्स छह महीने हाई पर: क्या कहते हैं आंकड़े
Share

भारतीय शेयर मार्केट में पिछले कुछ महीनों के दौरान स्मॉलकैप शेयर्स ने एक बार फिर मजबूत वापसी दिखाई है। लंबे समय तक दबाव में रहने के बाद अब BSE स्मॉलकैप इंडेक्स छह महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया है, जिससे निवेशकों का भरोसा इस सेगमेंट में फिर से बढ़ता दिखाई दे रहा है। अप्रैल 2026 में स्मॉलकैप शेयर्स की रिकवरी ने न केवल लार्जकैप और मिडकैप इंडेक्स को पीछे छोड़ा, बल्कि कई शेयर्स ने बेहद कम समय में 50% से अधिक रिटर्न भी दिए है।

यह तेजी केवल शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग मूवमेंट नहीं मानी जा रही, बल्कि इसके पीछे वैल्यूएशन, अर्निंग रिकवरी और सेक्टर-विशिष्ट भागीदारी जैसे कई फैक्टर्स काम कर रहे हैं। हालांकि, लगातार तेजी के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या स्मॉलकैप शेयर्स की वैल्यूएशन अभी भी आकर्षक हैं या मार्केट फिर से ओवरहीटिंग की ओर बढ़ रहा है।

आइए विस्तार से समझते हैं कि BSE स्मॉलकैप इंडेक्स की मौजूदा तेजी क्या संकेत दे रही है और निवेशकों के लिए इसमें क्या अवसर और जोखिम मौजूद हैं।

क्या है मामला?

BSE 250 स्मॉलकैप इंडेक्स हाल ही में लगभग 6,866 के स्तर पर पहुंचकर छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। मार्च 23, 2026 को इसका 52-वीक लो 5,605 था, जिससे अब तक करीब 22.5% की रिकवरी हो चुकी है। एक महीने का रिटर्न 16.21%, एक साल का 12.59%, तीन साल का 72.54% और पांच साल का 125.30% रहा है। हालांकि, यह अभी भी जुलाई 2025 के 52-वीक हाई 7,225 से काफी नीचे है।

वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 250 ने FY27 के पहले महीने में 17.10% की बढ़त दर्ज की, जो निफ्टी 50 के 7.3% और निफ्टी मिडकैप 150 के 13.22% रिटर्न से काफी बेहतर रही। खास बात यह है कि यह मई 2014 के बाद इंडेक्स का सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन रहा, जब इसमें 21.2% की तेजी दर्ज हुई थी। यह लार्जकैप और मिडकैप दोनों को पीछे छोड़ गया। जिसमें डोमेस्टिक निवेशकों की मजबूत खरीदारी ने इस रैली को सपोर्ट किया।

स्मॉलकैप वैल्यूएशन वास्तव में क्या संकेत दे रहे हैं?

वर्तमान में BSE 250 स्मॉलकैप इंडेक्स का PE लगभग 30.93 पर है, जो इसके ऐतिहासिक दायरे के बीच में आता है। यह FY19, FY21 और FY22 के 35 से 55 PE रेंज से काफी नीचे है, जब मार्केट में अत्यधिक तेजी दिखाई दे रही थी। वहीं, यह FY23 और FY24 के 20.55 और 24.77 PE स्तर से ऊपर है, जिन्हें स्मॉलकैप शेयर्स के लिए वास्तविक वैल्यूएशन अवसर माना गया था। इसी सस्ते वैल्यूएशन चरण के बाद इंडेक्स ने तीन वर्षों में 72.54% का रिटर्न दिया।

डेटा यह भी दिखाता है कि स्मॉलकैप मार्केट में PE रेशियो अक्सर मार्केट चक्रों के दौरान अलग तरह से व्यवहार करते हैं। FY2018-19 में इंडेक्स स्तर 2,294 पर था, लेकिन PE 55.36 तक पहुंच गया था, जिसके बाद बड़ा करेक्शन आया। वहीं, COVID रिकवरी वाले FY2020-21 में PE 35.61 होने के बावजूद इंडेक्स आगे FY22 और FY24 तक लगातार बढ़ता रहा। इसका मतलब है कि केवल हाई PE हमेशा मार्केट की कमजोरी का संकेत नहीं होता, बल्कि अर्निंग रिकवरी भी अहम भूमिका निभाती है।

फ़िलहाल 30.93x PE पर स्मॉलकैप मार्केट न तो अत्यधिक सस्ता दिख रहा है और न ही बहुत महंगा। अब आगे की दिशा मुख्य रूप से अर्निंग ग्रोथ पर निर्भर करेगी। यदि कंपनियां 15% से 20% की अर्निंग ग्रोथ बनाए रखती हैं, तो मौजूदा वैल्यूएशन सस्टेनेबल रह सकते हैं। लेकिन कमजोर अर्निंग्स की स्थिति में स्मॉलकैप शेयर्स में तेज वोलैटिलिटी और री-रेटिंग का जोखिम बढ़ सकता है।

PB रेश्यो और डिविडेंड यील्ड क्या संकेत दे रहे हैं?

BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का वर्तमान PB रेश्यो लगभग 4.07 पर पहुंच गया है, जो FY19 के बाद उपलब्ध पूरे डेटा में सबसे हाई स्तर है। दिलचस्प बात यह है कि FY2018-19 में जब PE 55x तक पहुंचा था, तब भी PB केवल 1.97 था, जबकि FY20 और FY21 में यह क्रमशः 1.63 और 1.71 पर था। इसका मतलब है कि मार्केट वर्तमान में स्मॉलकैप कंपनियों की बुक वैल्यू के मुकाबले लगभग चार गुना प्रीमियम देने को तैयार है। हालांकि, इसका एक कारण पोस्ट-COVID दौर में कई कंपनियों की बेहतर रिटर्न ऑन इक्विटी, मजबूत मार्जिन और कम लेवरेज भी है।

वहीं, इंडेक्स का डिविडेंड यील्ड केवल 0.66% पर है, जो ऐतिहासिक रेंज के निचले स्तर में आता है। यह दर्शाता है कि शेयर प्राइस में तेजी डिविडेंड ग्रोथ की तुलना में कहीं अधिक तेज रही है। आमतौर पर कम डिविडेंड यील्ड और हाई PB ऐसे मार्केट चरण का संकेत देते हैं, जहां वैल्यूएशन री-रेटिंग मजबूत रही हो। हालांकि, यदि अर्निंग्स और बुक वैल्यू ग्रोथ मार्केट की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहती, तो आगे वैल्यूएशन दबाव बढ़ सकता है।

निवेशकों के लिए इसमें क्या है?

मार्च में तेज बिकवाली के बाद अप्रैल में स्मॉलकैप बाजार में मजबूत रिकवरी देखने को मिली, जहां कम से कम 70 शेयर्स ने केवल एक महीने में 50% या उससे अधिक रिटर्न दिए। इस तेजी में इंडस्ट्रियल, डिफेंस, पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेलीकॉम और क्लीन एनर्जी सेक्टर्स की कंपनियां प्रमुख रहीं। दिलचस्प बात यह है कि यह रिकवरी ऐसे समय में आई जब कई ग्लोबल ब्रोकरेज भारतीय इक्विटी मार्केट को लेकर सतर्क बने हुए थे और विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी जारी थी।

मौजूदा स्तर पर BSE स्मॉलकैप इंडेक्स न तो बहुत सस्ता है और न ही अत्यधिक महंगा। अब मार्केट अर्निंग्स आधारित चरण में है, जहां कंपनियों की अर्निंग्स सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर होगी। यदि स्मॉलकैप कंपनियां 15% से 20% की सालाना अर्निंग्स ग्रोथ बनाए रखती हैं, तो लगभग 30x PE सस्टेनेबल रह सकता है। ऐसे माहौल में मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी, बेहतर बैलेंस शीट और स्पष्ट अर्निंग्स विजिबिलिटी वाली कंपनियां बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। खासतौर पर मैन्युफैक्चरिंग, कैपिटल गुड्स, स्पेशलिटी केमिकल्स, ऑटो एंसीलरी और लॉजिस्टिक्स जैसे सेक्टर्स को PLI स्कीम, इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और चीन प्लस वन रणनीति से संरचनात्मक समर्थन मिल रहा है।

भविष्य की बातें

आने वाले समय में स्मॉलकैप मार्केट की दिशा मुख्य रूप से अर्निंग्स ग्रोथ, लिक्विडिटी और व्यापक मार्केट सेंटीमेंट पर निर्भर करेगी। यदि कंपनियों के नतीजे मजबूत रहते हैं और आर्थिक गतिविधियों में सुधार जारी रहता है, तो स्मॉलकैप शेयर्स में निवेशकों की रुचि बनी रह सकती है। हालांकि, अब मार्केट पहले की तुलना में अधिक अर्निंग्स आधारित हो गया है, जहां कमजोर नतीजों की स्थिति में वोलैटिलिटी तेजी से बढ़ सकती है।

स्मॉलकैप स्टॉक्स में यह रिकवरी ऐसे समय में आई जब FPI ऑउटफ्लो, रुपये की कमजोरी और ग्लोबल अनिश्चिताओं जैसी चिंताएं कम होने लगीं, जबकि डोमेस्टिक संस्थागत खरीद और स्मॉलकैप फंड्स में मजबूत SIP फ्लो ने मार्केट को समर्थन दिया। हालांकि, अब नए निवेशक डिस्काउंटेड वैल्यूएशन के बजाय पहले से काफी उछले हुए मार्केट में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे आगे वैल्यूएशन डिसिप्लिन और स्टॉक सिलेक्शन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल एजुकेशनल और इंफॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और यह इन्वेस्टमेंट एडवाइस या किसी भी सिक्योरिटीज को खरीदने या बेचने की रिकमेंडेशन नहीं है। यहाँ जिन कंपनियों का उल्लेख किया गया है, उन्हें मार्केट डेवलपमेंट्स के संदर्भ में केवल उदाहरण के रूप में बताया गया है। इन्वेस्टर्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी इन्वेस्टमेंट डिसीजन लेने से पहले अपनी खुद की रिसर्च करें और अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श करें।

सिक्योरिटीज मार्केट में किए गए इन्वेस्टमेंट मार्केट जोखिम के अधीन होते हैं। इन्वेस्ट करने से पहले सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को ध्यानपूर्वक से पढ़ें।

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top