यूनिफाइड पेंशन स्कीम: NPS से कैसे अलग है UPS?

unified pension scheme banner
Share

सरकार ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की घोषणा की है, जो 2004 से लागू राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) में महत्वपूर्ण बदलाव लाने की कोशिश है। UPS, 2025 से लागू की जाएगी और यह कर्मचारियों को गारंटीकृत पेंशन का वादा करती है।

आइए समझते है कि UPS, OPS और NPS से कैसे अलग है और यह बदलाव कार्यरत लोगो के लिए क्या मायने रखता है?

यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) क्या है?

UPS के तहत सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि 25 साल या उससे अधिक काम करने वाले कर्मचारियों को पिछले 12 महीनों के औसत वेतन का 50% पेंशन के रूप में दिया जाएगा, जिसमें महंगाई भत्ता भी शामिल होगा। साथ ही, कर्मचारियों के निधन पर उनके जीवनसाथी को परिवार पेंशन का लाभ भी मिलेगा।

इसके साथ ही, जिन कर्मचारियों ने 10 साल तक सर्विस की है, उनके लिए न्यूनतम ₹10,000 मासिक पेंशन की गारंटी दी गई है। इसके अलावा, UPS के तहत रिटायरमेंट के समय एकमुश्त राशि भी दी जाएगी, जो कर्मचारी के सर्विस वर्ष से जुड़ी होगी।

ops, nps और ups मै  अंतर chart

रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेंगी?

पेंशन योजना का चुनाव सरकारी कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय होता है, क्योंकि यह उनके रिटायरमेंट के बाद की आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। सरकारी कर्मचारियों के पास तीन मुख्य पेंशन योजनाएँ होती हैं: पुरानी पेंशन योजना (OPS), नेशनल पेंशन योजना (NPS), और यूनिफाइड पेंशन योजना (UPS)। आइए, उदाहरण की, मदद से समझते है कि आपको रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेंगी।

अशोक, एक 42 वर्षीय सरकारी कर्मचारी हैं, जिनकी वार्षिक आय 9 लाख रुपये है, जिसमें से बेसिक पे 7.8 लाख रुपये है। अब, हम तीन पेंशन योजनाओं के आधार पर यह जानने की कोशिश करेंगे कि उन्हें रिटायरमेंट के बाद कितनी पेंशन मिलेगी:

पुराणी और नई पेन्शन योजना के अनुसार गणना चार्ट

UPS की आवश्यकता क्यों पड़ी?

2004 के बाद केंद्रीय सरकारी नौकरी में शामिल होने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ नहीं मिला। OPS एक निश्चित लाभ योजना थी, जिसमें अंतिम वेतन का 50% पेंशन के रूप में जीवनभर मिलता था, साथ ही साल में दो बार महंगाई भत्ता (DA) का समायोजन भी होता था। इसके विपरीत, NPS एक परिभाषित योगदान योजना है, जिसमें कर्मचारी अपनी तनख्वाह का 10% योगदान करते हैं, और सरकार 14% योगदान करती है।

हालांकि, अधिकांश राज्यों ने NPS को अपनाया है, लेकिन केंद्र सरकार पर गारंटीड पेंशन के लिए दबाव था। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और पंजाब जैसे राज्यों ने NPS से हटकर फिर से OPS को अपनाया। विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश में यह कांग्रेस की विधानसभा चुनाव जीत का प्रमुख कारण माना गया। हालांकि, केंद्र की भाजपा सरकार ने बिना फंड वाली पेंशन प्रणाली (OPS) में वापसी से इंकार किया, क्योंकि इससे भविष्य की पीढ़ियों पर बोझ पड़ सकता था। इसलिए UPS स्कीम को लाया गया।

UPS के फायदे

सुरक्षित रिटर्न: UPS में गारंटीकृत 50% पेंशन का वादा स्थिर और सुरक्षित रिटर्न देने का भरोसा देता है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता भी मिलेगा, जो पेंशन को समय के साथ बढ़ाता रहेगा।

न्यूनतम पेंशन की गारंटी: UPS के तहत, 10 वर्षों की सर्विस के बाद ₹10,000 मासिक पेंशन की गारंटी दी गई है।

लंबी अवधि में स्थिरता: UPS में लॉन्गटर्म स्थिरता का फायदा है, जिससे निवेशकों को भविष्य में अधिक वित्तीय सुरक्षा मिल सकती है। इसके विपरीत, NPS में मार्केट के जोखिम अधिक होते हैं।

निष्कर्ष

सरकार द्वारा UPS की घोषणा से सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा बदलाव आया है। यह योजना कर्मचारियों को एक सुरक्षित पेंशन प्रदान करती है, जिसमें महंगाई भत्ता भी शामिल है। इसलिए कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद उचित फाइनेंशियल प्लानिंग पर विचार कर सकते है। हालांकि UPS OPS की ओर वापसी नहीं है, लेकिन यह एक ऐसा कदम है जो कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित और सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

आज के लिए सिर्फ इतना ही है। उम्मीद करते है यह जानकारी आपको रोचक लगी होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

*यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य के लिए है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top