इक्विटी बनाम महंगाई: रियल रिटर्न्स क्या हैं?

इक्विटी बनाम महंगाई: रियल रिटर्न्स क्या हैं?
Share

इन्फ्लेशन यानि महंगाई निवेश की दुनिया का एक ऐसा अदृश्य फैक्टर है जो समय के साथ आपके पैसे की पर्चेजिंग पावर को धीरे-धीरे कम कर देता है। एक निवेशक के तौर पर केवल रिटर्न देखना काफी नहीं है, बल्कि यह समझना आवश्यक है कि वह रिटर्न महंगाई की तुलना में कितना प्रभावी है। जब हम लंबी अवधि के निवेश की बात करते हैं, तो इक्विटी को अक्सर महंगाई से लड़ने का सबसे सशक्त माध्यम माना जाता है।

इस आर्टिकल में हम यह समझने का प्रयास करेंगे कि शेयर मार्केट और महंगाई के बीच का जटिल संबंध किस प्रकार आपकी वित्तीय यात्रा को प्रभावित करता है।

नॉमिनल और रियल रिटर्न्स में अंतर

निवेश की दुनिया में सबसे बड़ी गलती केवल नॉमिनल रिटर्न को देखना है। असल में, आपकी वेल्थ की वृद्धि रियल रिटर्न से तय होती है। मान लीजिए, आपने किसी इक्विटी फंड में निवेश किया जिसने साल भर में 12% का रिटर्न दिया। यदि उसी दौरान देश में इन्फ्लेशन दर 7% रही, तो आपका रियल रिटर्न केवल 5% ही है।

उदाहरण के लिए: यदि आज 100 रुपये में आने वाली वस्तु एक साल बाद 107 रुपये की हो जाती है, और आपका 100 रुपये का निवेश बढ़कर 112 रुपये हो गया है, तो आपकी वास्तविक पर्चेजिंग पावर केवल 5 रुपये बढ़ी है। इन्फ्लेशन आपके पैसे की वैल्यू को समय के साथ खत्म करता है, इसलिए निवेश का लक्ष्य हमेशा इन्फ्लेशन से ज्यादा रिटर्न कमाना होना चाहिए।

स्टॉक मार्केट पर इन्फ्लेशन का प्रभाव

शेयर मार्केट और महंगाई के बीच का संबंध हमेशा सीधा नहीं होता। आमतौर पर, जब इन्फ्लेशन बढ़ता है, तो सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी करते हैं ताकि लिक्विडिटी को नियंत्रित किया जा सके। उच्च ब्याज दरें कंपनियों के लिए उधार लेना महंगा कर देती हैं, जिससे उनकी ग्रोथ धीमी हो सकती है, जिसका असर हमें उनके शेयर प्राइस में देखने को मिलता है।

निवेशकों को मार्केट की दिशा समझने के लिए कुछ महत्वपूर्ण इकोनॉमिक डेटा पॉइंट्स पर नजर रखनी चाहिए, जैसे रिटेल सेल्स, इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन, हाउसिंग स्टार्टस और इनिशियल जॉबलेस क्लेम्स। इसके अलावा, FOMC मीटिंग आउटकम निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। डेटा दर्शाता है कि जब महंगाई उम्मीद से अधिक होती है, तो मार्केट में उतार-चढ़ाव बढ़ जाता है क्योंकि निवेशक भविष्य की कैश फ्लो की वैल्यू को डिस्काउंट करना शुरू कर देते हैं।

भारत में बढ़ती महंगाई और रियल रिटर्न की सच्चाई

भारत की इन्फ्लेशन रेट जनवरी 2026 में 2.75% रही। यह संख्या पहली नज़र में सामान्य लग सकती है, लेकिन पिछले वर्षों के आंकड़े एक अलग कहानी बताते हैं 2024 में 4.95%, 2023 में 5.65%, 2022 में 6.70%, 2021 में 5.13% और 2020 में 3.69%। यानी भारत में इन्फ्लेशन अक्सर 5-7% की रेंज में बना रहता है।

कई बार जब किसी एक साल में इन्फ्लेशन थोड़ा कम दिखे, तब भी इसका असर समय के साथ धीरे-धीरे कॉम्पाउंड होता है। यही कारण है कि जीवन-यापन की लागत लगातार बढ़ती रहती है और आपकी सेविंग्स की वास्तविक खरीदने की शक्ति कम होती जाती है।

इसीलिए निवेशकों को सिर्फ दिखने वाले रिटर्न पर ध्यान नहीं देना चाहिए, बल्कि यह समझना जरूरी है कि इन्फ्लेशन घटाने के बाद कितना लाभ बचता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई इन्वेस्टमेंट 10% कमाए और इन्फ्लेशन 6% हो, तो वास्तविक रिटर्न सिर्फ 4% है।

लॉन्ग टर्म में इक्विटी ने इन्फ्लेशन को कैसे पीछे छोड़ा?

अक्सर कहा जाता है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड लंबे समय में इन्फ्लेशन को पीछे छोड़कर बेहतर रिटर्न देते हैं। लेकिन मार्केट में उतार-चढ़ाव इस बात पर संदेह पैदा कर सकते हैं कि क्या इक्विटी वाकई इन्फ्लेशन से आगे निकलकर असली संपत्ति बना सकती है।

फंड्स इंडिया रिसर्च के आंकड़ों से पता चलता है कि लंबे समय में इक्विटी लगातार इन्फ्लेशन से बेहतर प्रदर्शन करती रही है। 2000 से 2025 तक के अध्ययन में, रियल आउटपरफॉर्मेंस लगभग 7% से 9% की रेंज में रही, जो यह दिखाती है कि लंबे समय की अवधि में इक्विटी स्थिर रूप से इन्फ्लेशन को मात देती है।

डेटा यह भी दिखाता है कि 2000-2003 के शुरुआती वर्षों और 2014-2017 के दौर में इक्विटी ने मज़बूत रियल रिटर्न दिए, जबकि 2008 के संकट जैसे वर्षों में कम अवधि के नतीजे कमजोर रहे। फिर भी, 2008-2009 जैसी चुनौतीपूर्ण अवधि में भी निवेश कुछ वर्षों में सकारात्मक हो गया और 10 साल या अधिक के समय क्षितिज पर लगभग हर शुरुआती वर्ष ने स्थिर रूप से इन्फ्लेशन-बिटिंग रिटर्न दिए है। यह साबित करता है कि आर्थिक उतार-चढ़ाव के बावजूद इक्विटी लॉन्ग टर्म में लगातार रियल वेल्थ बनाती है।

निष्कर्ष

इस पूरे अध्ययन से सीख मिलती है इन्फ्लेशन आपकी सेविंग्स का सबसे बड़ा और सबसे खामोश दुश्मन है, और इससे लड़ाई सिर्फ उन निवेशों से जीती जा सकती है जो समय के साथ अधिक रियल रिटर्न देते हैं। ऐतिहासिक डेटा साफ दिखाता है कि शॉर्टटर्म में मार्केट अस्थिर रह सकते हैं, लेकिन लंबी अवधि में इक्विटी लगातार इन्फ्लेशन को मात देती है और रियल वेल्थ का निर्माण करती है।

लेकिन मज़बूत वित्तीय सुरक्षा सिर्फ इक्विटी से नहीं बनती। गोल्ड और सिल्वर जैसे एसेट पारंपरिक रूप से इन्फ्लेशन-हेज की तरह काम करते हैं, खासकर तब जब मार्केट में अनिश्चितता बढ़ जाती है। लंबी अवधि के पोर्टफोलियो में इक्विटी की ग्रोथ क्षमता के साथ गोल्ड और सिल्वर की स्थिरता जोड़ने से रिस्क कम होता है और रियल रिटर्न की निरंतरता बढ़ती है।

यानी स्मार्ट निवेश वही है जिसमें इक्विटी समय के साथ आपकी संपत्ति बढ़ाए, और गोल्ड–सिल्वर आपके पोर्टफोलियो को वोलैटिलिटी के समय प्रोटेक्ट करें। जब यह संतुलन बनता है, तब ही निवेशक इन्फ्लेशन को हराने में कामयाब हो सकते है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल एजुकेशनल और इंफॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और यह इन्वेस्टमेंट एडवाइस या किसी भी सिक्योरिटीज को खरीदने या बेचने की रिकमेंडेशन नहीं है। यहाँ जिन कंपनियों का उल्लेख किया गया है, उन्हें मार्केट डेवलपमेंट्स के संदर्भ में केवल उदाहरण के रूप में बताया गया है। इन्वेस्टर्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी इन्वेस्टमेंट डिसीजन लेने से पहले अपनी खुद की रिसर्च करें और अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श करें।

सिक्योरिटीज मार्केट में किए गए इन्वेस्टमेंट मार्केट जोखिम के अधीन होते हैं। इन्वेस्ट करने से पहले सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को ध्यानपूर्वक से पढ़ें।

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Edge Subscription Fee
Min. Investment

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top