वित्तीय और आर्थिक नीतियों में बदलाव हमेशा से स्टॉक मार्केट और विभिन्न सेक्टर्स को प्रभावित करती है। भारत सरकार ने हाल ही में पेट्रोलियम क्रूड पर लगाए गए विंडफॉल टैक्स को हटाने का निर्णय लिया है। यह कदम भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवर्तन का प्रतीक है। विंडफॉल टैक्स एक असाधारण लाभ पर लगाया जाता है, जब किसी विशेष सेक्टर या प्रोडक्ट में अचानक भारी मुनाफा हो।
इस आर्टिकल में हम इस फैसले के पीछे के कारणों, इससे जुड़े पहलुओं और इसके प्रभावों पर चर्चा करेंगे।
क्या है मामला?
भारत सरकार ने घोषणा की है कि क्रूड ऑइल पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को पूरी तरह से हटा दिया गया है, जो पहले 1,850 रुपये प्रति मीट्रिक टन था। यह निर्णय 18 सितंबर, 2024 से प्रभावी हो गया है।
यह कटौती क्रूड ऑइल की प्राइस में महत्वपूर्ण गिरावट के बाद की गई है। इससे पहले 30 अगस्त को, सरकार ने डोमेस्टिक क्रूड ऑइल पर विंडफॉल टैक्स को 11.9% घटाकर 1,850 रुपये प्रति टन कर दिया था, जो पहले 2,100 रुपये था। यह दूसरी बार है जब विंडफॉल टैक्स को शून्य किया गया है। इससे पहले 4 अप्रैल, 2023 को केंद्र सरकार ने इसे शून्य किया था।
विंडफॉल टैक्स क्या है और इसे क्यों लगाया गया था?
भारत में विंडफॉल टैक्स 19 जुलाई 2022 को लागू किया गया था, जिसका उद्देश्य उन कंपनियों से अतिरिक्त मुनाफे पर टैक्स लगाना था, जो अंतरराष्ट्रीय मार्केट में क्रूड ऑइल की प्राइस में भारी बढ़ोतरी के कारण बड़े पैमाने पर प्रॉफिट कर रही थीं। पिछले साल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑइल की प्राइस $120 प्रति बैरल तक पहुँच गई थीं, जिससे तेल कंपनियों को अप्रत्याशित लाभ हुआ। इस परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने विंडफॉल टैक्स लागू किया था।
क्रूड ऑइल के अलावा, सरकार ने डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) जैसे प्रोडक्ट्स पर भी यह टैक्स लगाया था। इसका लक्ष्य उन कंपनियों के प्रॉफिट को नियंत्रित करना था जो ऑइल प्राइस में अचानक वृद्धि का लाभ उठा रही थीं।
विंडफॉल टैक्स क्यों हटाया गया है?
विंडफॉल टैक्स हटाने का मुख्य कारण यह है कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑइल की प्राइस स्थिर हो चुकी हैं क्योंकि समय के साथ, क्रूड ऑइल की प्राइस में गिरावट आई और अगर अभी की बात करें तो क्रूड ऑइल की प्राइस लगभग $75 प्रति बैरल से भी नीचे आ गई है, जो अप्रैल 2024 में $92 प्रति बैरल पर थी। इसके साथ ही, मौजूदा दरें उन उच्चतम स्तर से काफी नीचे हैं, जो पिछले साल देखी गई थीं। इसलिए सरकार का उद्देश्य अब डोमेस्टिक तेल उत्पादकों को राहत देना और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की प्राइस को स्थिर रखना है।
निवेशकों के लिए इसमें क्या है?
सरकार द्वारा डोमेस्टिक क्रूड ऑइल पर विंडफॉल टैक्स को शून्य करने के बाद, ONGC और ऑयल इंडिया लिमिटेड जैसी अपस्ट्रीम तेल कंपनियों के शेयर फोकस में रहे। इसके साथ ही, सरकार का यह निर्णय भारतीय ऑइल सेक्टर के लिए सकारात्मक संकेत है। इससे तेल कंपनियों को राहत मिलेगी और उन्हें भविष्य में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बेहतर प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। इससे यह भी संभावना है कि पेट्रोल और डीजल की प्राइस में स्थिरता आएगी, जो आम उपभोक्ताओं के लिए एक राहत हो सकती है।
इसके अलावा, अगर हम पिछले कुछ वर्षो में ऑइल स्टॉक्स के परफॉरमेंस को देखें तो निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न देखने को मिले है जिसे आप नीचे दिए गए टेबल की मदद से समझ सकते है।

यह टेबल बीते वर्षों में ऑइल कंपनियों के स्टॉक्स प्रदर्शन को दर्शाता है।
भविष्य की बातें
बिज़नेस टुडे के अनुसार, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का कहना है कि जब तक क्रूड ऑइल की प्राइस $75 प्रति बैरल रहती है, तब तक अपस्ट्रीम PSU के रेवेन्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही, बिज़नेस टुडे के अनुसार, YES सिक्योरिटीज़ ने एक नोट में कहा कि डीज़ल, ATF और पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स अब शून्य हो चूका है, और भारतीय रिफाइनरीज़ रूस और मध्य पूर्व के कुछ देशों से रियायती क्रूड का लाभ उठा रही हैं। इसमें HPCL सबसे पहली पसंद है, और उसके बाद BPCL और CPCL का स्थान है।
आज के लिए सिर्फ इतना ही है। उम्मीद करते है यह जानकारी आपको रोचक लगी होगी। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।
*आर्टिकल में शामिल कंपनियों के नाम केवल सूचना के उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर