NSE का नया टूरिज्म इंडेक्स: जानें इसकी खासियतें!

NSE का नया टूरिज्म इंडेक्स: जानें इसकी खासियतें!
Share

टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश करने की इच्छा रखने वाले सभी शेयर बाजार प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने एक नया थीमेटिक इंडेक्स लॉन्च किया है। इसका नाम ‘निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स’ है। यह खासतौर से ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़ी कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करेगा।

आइए इस इंडेक्स के बारे में और विस्तार से जानते हैं और समझते हैं कि यह क्या है और कैसे काम करता है।

क्या है मामला?

18 जून 2024 को, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने एक नया इंडेक्स, निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स लॉन्च किया है। यह इंडेक्स, टूरिज्म इंडस्ट्री में काम करने वाली निफ्टी 500 की शीर्ष प्रदर्शन करने वाली कंपनियों को ट्रैक करता है। इस इंडेक्स की बेस डेट 1 अप्रैल 2005 रखी गई है और बेस वैल्यू 1000 तह की गयी है।

निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स को एक साथ 30 स्टॉक्स के प्रदर्शन को मॉनिटर करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। हालांकि, पहले चरण में इंडेक्स में केवल 17 स्टॉक्स को शामिल किया गया है, शेष स्टॉक्स को भविष्य में शामिल किया जाएगा।

और पढ़ें: NSE का निफ़्टी कैपिटल मार्केट इंडेक्स, जानें खासियतें

निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स क्या है?

यह एक नया इंडेक्स है जो निवेशकों को ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़ी कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करने में मदद करता है। इसे हर छह महीने में पुनर्गठित किया जाएगा और तिमाही आधार पर रीबैलेंस किया जाएगा।

इंडेक्स में सबसे बड़ा हिस्सा कंस्यूमर सर्विस सेक्टर (66.98%) का है, उसके बाद आता है सर्विस सेक्टर (29.73%) और फिर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स का 3.29% योगदान है।

जैसा कि प्रेस रिलीज़ में बताया गया है, NSE सूचकांक के CEO मुकेश अग्रवाल कहते हैं, “निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स NSE के मार्केट के ट्रेंड के अनुरूप अभिनव इंडेक्स प्रदान करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। निफ्टी टूरिज्म इंडेक्स के लॉन्च से ऐसे प्रोडक्ट्स के निर्माण में मदद मिलेगी जो एसेट मैनेजर्स के लिए टूरिज्म इंडस्ट्री में निवेश करने के अवसर पैदा करेंगे, जिससे इस जीवंत इंडस्ट्री के विकास और फ्लेक्सिबिलिटी का लाभ उठाने के इच्छुक निवेशकों के लिए वैल्युएबल टूल्स उपलब्ध होंगे”।

NSE का नया टूरिज्म इंडेक्स: जानें इसकी खासियतें!

निवेशकों के लिए इसमें क्या है?

टूरिज्म इंडस्ट्री का भारत की GDP में 199.6 अरब डॉलर का योगदान करती है। डिस्पोजेबल इनकम में वृद्धि और मजबूत आर्थिक विकास के साथ, ट्रेवल और टूरिज्म मार्केट ने हाल के दिनों में भारी उछाल देखा है और आने वाले वर्षों में यह ट्रेंड जारी रहने की उम्मीद है।

निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स इस पूरे सेक्टर में निवेश के नए विकल्प बनाने में मदद कर सकता है। इससे निवेशकों को यह समझने में भी आसानी होगी कि वो टूरिज्म इंडस्ट्री की तरक्की का फायदा कैसे उठा सकते हैं।

निष्कर्ष

निफ्टी इंडिया टूरिज्म इंडेक्स का लॉन्च होना, इंडियन ट्रेवल और टूरिज्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा बदलाव है। इससे इस क्षेत्र में भारी मात्रा में पैसा लगाने का रास्ता खुल जाएगा। साथ ही, टूरिज्म इंडस्ट्री की समस्याओं का समाधान करने वाली नई कंपनियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही, इस इंडेक्स का उपयोग फंड पोर्टफोलियो के बेंचमार्किंग, इंडेक्स फंड, ETF और अन्य प्रोडक्ट्स के लॉन्च के लिए भी किया जा सकता है।

आज के लिए सिर्फ इतना ही। उम्मीद करते है कि यह आर्टिकल आपको रोचक लगा होगा, इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले।

*आर्टिकल में शामिल कंपनियों के नाम केवल सूचना के उद्देश्य के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top