क्या है RBI का ₹15,000 वाला नया ई-मैंडेट नियम?

क्या है RBI का ₹15,000 वाला नया ई-मैंडेट नियम?
Share

भारत में डिजिटल पेमेंट्स तेजी से बढ़ रहे हैं, और इसी के साथ यूज़र एक्सपीरियंस को आसान बनाना रेगुलेटर की प्राथमिकता बन गया है। इसी दिशा में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ई-मेंडेट (e-mandate) नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। नए नियम के तहत अब ₹15,000 तक के रिकरिंग पेमेंट्स (Recurring Payments) पर OTP की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे ऑटो-पेमेंट्स पहले से अधिक सहज हो जाएंगे। यह बदलाव खासतौर पर OTT सब्सक्रिप्शन, SIP, यूटिलिटी बिल और अन्य नियमित भुगतान करने वाले यूज़र्स के लिए महत्वपूर्ण है।

आइए इस नियम को विस्तार से समझें और जानें यह स्थिति आम लोगो और निवेशकों के लिए क्या मायने रखती है।

क्या है नया RBI फ्रेमवर्क?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल भुगतान को आसान बनाने के लिए एक नया इंटीग्रेटेड ई-मेंडेट स्ट्रक्चर लागू किया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। इस नए नियम के तहत अब ₹15,000 तक के नियमित भुगतान बिना किसी अतिरिक्त सत्यापन, जैसे OTP, के पूरे किए जा सकेंगे।

जबकि पहले हर ट्रांजैक्शन पर ऑथेंटिकेशन जरूरी होता था। इस बदलाव का उद्देश्य पेमेंट प्रोसेस को आसान बनाना और फेल होने वाले ऑटो-डेबिट ट्रांजैक्शंस को कम करना है।

इसके अलावा, RBI ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक समान नियम लागू हों, जिससे फ्रैगमेंटेड (Fragmented) सिस्टम की समस्या खत्म हो सके। यूज़र्स को हर ट्रांजैक्शन से पहले 24 घंटे का प्री-डेबिट नोटिफिकेशन देना अब अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

RBI ने हाल ही में UPI को लेकर एक और महत्वपूर्ण नियम लेकर आया था, जिसके बारें में अधिक जानकारी के लिए ‘UPI पेमेंट में 1 घंटे की देरी क्यों? RBI का नया प्रस्ताव’ आर्टिकल पढ़ें।

यूज़र्स के लिए क्या बदलेगा?

इस बदलाव का सबसे बड़ा असर यूज़र्स के रोजमर्रा के डिजिटल पेमेंट अनुभव पर पड़ेगा। पहले कई बार OTP न डालने या देरी के कारण ऑटो-पेमेंट फेल हो जाते थे, जिससे सर्विसेज बाधित होती थीं। अब ₹15,000 तक के भुगतान बिना किसी रुकावट के ऑटो-डेबिट हो सकेंगे।

हालांकि, RBI ने यूज़र कंट्रोल को भी मजबूत किया है। अब यूज़र किसी भी समय अपने ई-मेंडेट को कभी भी बदलें/रोकें/रद्द कर सकते हैं। इसके साथ ही, हर ट्रांजैक्शन से पहले अलर्ट मिलने से यूज़र्स को पूरी जानकारी रहेगी कि उनके अकाउंट से कब और कितना पैसा कटेगा।

किन पेमेंट्स पर क्या असर होगा?

नए नियम का प्रभाव विभिन्न प्रकार के रिकरिंग पेमेंट्स पर अलग-अलग तरीके से दिखेगा। छोटे और नियमित भुगतान जैसे OTT सब्सक्रिप्शन या बिजली बिल अब पूरी तरह आसान हो जाएंगे, जबकि बड़े अमाउंट वाले भुगतान पर अभी भी अतिरिक्त ऑथेंटिकेशन लागू रहेगा।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ मामलों में ₹15,000 से अधिक राशि पर भी OTP की आवश्यकता नहीं हो सकती, जैसे इंश्योरेंस प्रीमियम और क्रेडिट कार्ड बिल, जिन्हें विशेष छूट दी गई है।

निष्कर्ष

RBI का यह कदम डिजिटल पेमेंट्स को अधिक सरल, सुरक्षित और यूज़र-फ्रेंडली बनाने की दिशा में एक बड़ा बदलाव है। ₹15,000 तक OTP हटाने से जहां सुविधा बढ़ेगी, वहीं अनिवार्य नोटिफिकेशन और बेहतर कंट्रोल फीचर्स यूज़र सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

कुल मिलाकर, यह बदलाव भारत के तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल फाइनेंशियल इकोसिस्टम को और गति देने वाला साबित हो सकता है, जहां सुविधा और सुरक्षा दोनों को संतुलित किया गया है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल एजुकेशनल और इंफॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और यह इन्वेस्टमेंट एडवाइस या किसी भी सिक्योरिटीज को खरीदने या बेचने की रिकमेंडेशन नहीं है। यहाँ जिन कंपनियों का उल्लेख किया गया है, उन्हें मार्केट डेवलपमेंट्स के संदर्भ में केवल उदाहरण के रूप में बताया गया है। इन्वेस्टर्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी इन्वेस्टमेंट डिसीजन लेने से पहले अपनी खुद की रिसर्च करें और अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श करें।

सिक्योरिटीज मार्केट में किए गए इन्वेस्टमेंट मार्केट जोखिम के अधीन होते हैं। इन्वेस्ट करने से पहले सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को ध्यानपूर्वक से पढ़ें।

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top