NSE FY26 रिपोर्ट: 35 लाख एक्टिव निवेशकों की मार्केट से विदाई

NSE FY26 रिपोर्ट: 35 लाख एक्टिव निवेशकों की मार्केट से विदाई
Share

भारत का कैपिटल मार्केट पिछले दशक में डिजिटल क्रांति का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां आसान मोबाइल ऐप्स और कम लागत ने लाखों नए रिटेल निवेशकों को शेयर मार्केट की ओर आकर्षित किया। लेकिन वित्तीय वर्ष 2026 ने एक अलग कहानी लिखी है। मार्केट की तेज वोलैटिलिटी, SEBI की सख्ती और निवेशकों के सतर्क रवैये ने सक्रिय भागीदारी को प्रभावित किया है। NSE पर सक्रिय क्लाइंट बेस में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है, जो ब्रोकिंग इंडस्ट्री के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत है।

आइए NSE के सक्रिय निवेशकों में इस रिकॉर्ड गिरावट को विस्तारपूर्वक समझें और जानें कि यह ब्रोकरेज कंपनियों के लिए क्या संदेश देती है।

क्या है मामला?

वित्तीय वर्ष 2026 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने रिकॉर्ड 35 लाख सक्रिय निवेशक अकाउंट को खो दिया। मार्च 2025 में कुल सक्रिय क्लाइंट बेस 4.92 करोड़ था, जो मार्च 2026 तक घटकर 4.57 करोड़ रह गया। यह 7% YoY की गिरावट है। पूरे साल कई महीनों में नेट ऐडिशन नेगेटिव रहा, यानी नए अकाउंट्स की संख्या निष्क्रिय अकाउंट्स को ऑफसेट करने के लिए पर्याप्त नहीं थी।

इस गिरावट का नेतृत्व तीन प्रमुख ब्रोकर्स ने किया। ज़ेरोधा ने 9.95 लाख सक्रिय निवेशक खोए, जो कुल गिरावट का 29% है। एंजेल वन ने 8.15 लाख खाते गंवाए (23% हिस्सा), जबकि अपस्टॉक्स का नुकसान 7.6 लाख अकाउंट्स का रहा (22%)। इन तीनों ने कुल गिरावट का 70% से अधिक योगदान दिया।

मार्केट स्विंग्स का प्रभाव

मार्केट की वोलैटिलिटी ने रिटेल निवेशकों के सोचने के तरीके को बदला है। 31 मार्च समाप्त वर्ष में निफ्टी 5% नीचे रहा, जबकि सेंसेक्स 7% गिरा है। निफ्टी स्मॉलकैप 250 में 5.4% और माइक्रोकैप 250 में 8.7% की गिरावट आई। मिडकैप 150 में मामूली 1.6% की बढ़ोतरी हुई।

ब्रोकरेज ऑफिशियल के अनुसार, जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता, F&O सेगमेंट में सख्त नियमों और कम रिटर्न ने नए निवेशकों को प्रभावित किया। द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, JM फाइनेंशियल सर्विसेज के MD और को-हेड (इक्विटी ब्रोकिंग) कृष्णा राव ने कहा कि उच्च वोलैटिलिटी और सिलेक्टिव निवेशक माइंडसेट ने ट्रेडिंग एक्टिविटी घटाई है। HDFC सिक्योरिटीज के रिटेल बिजनेस हेड आशीष राठी ने बताया कि टैरिफ और जियोपॉलिटिकल तनाव से रिटर्न म्यूट रहे, जिससे नए क्लाइंट ऐडिशन धीमा रहा। नतीजतन, रिटेल क्लाइंट अब रिस्क, कॉस्ट और मार्केट कंडीशंस के प्रति ज्यादा सजग हो गए हैं।

ब्रोकरेज इंडस्ट्री में मार्केट हिस्सेदारी

गिरावट के बावजूद कुछ ब्रोकर्स ने मार्केट हिस्सेदारी बढ़ाई। ग्रो ने अपनी हिस्सेदारी 26.26% से बढ़ाकर 28.31% कर ली। मार्च तिमाही में यह नेट इंडस्ट्री ऐडिशन का बड़ा हिस्सा रहा, जहां जनवरी में 116%, फरवरी में 75% और मार्च में 80%।

ICICI सिक्योरिटीज की हिस्सेदारी 3.96% से 4.57% हो गई और यह अपस्टॉक्स को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई। SBI सिक्योरिटीज (SBI कैप) ने 1.99% से 2.55% और धन ने 1.98% से 2.27% हिस्सेदारी हासिल की। साथ ही, पेटीएम मनी, SBI कैप और ICICI सिक्योरिटीज ने नए निवेशक जोड़े।

दूसरी ओर, ज़ेरोधा की हिस्सेदारी 16.03% से 15.08%, एंजेल वन की 15.4% से 14.79% और अपस्टॉक्स की 5.58% से 4.35% रह गई। अपस्टॉक्स में सक्रिय क्लाइंट्स की सबसे तेज 27.64% गिरावट दर्ज हुई, उसके बाद ज़ेरोधा (12.62%) और मोटिलाल ओसवाल (11.14%)। साथ ही, HDFC सिक्योरिटीज (8.75%) और कोटक सिक्योरिटीज (6.82%) भी पीछे रहे।

यह बदलाव ब्रोकिंग इंडस्ट्री में कंसोलिडेशन का संकेत देता है, जहां फर्म अब नई अकाउंट्स के बजाय सक्रिय क्लाइंट्स को बनाए रखने पर ध्यान दे रही हैं।

निवेशकों के लिए इसमें क्या है?

यह गिरावट निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत भी हो सकती है। ब्रोकरेज ऑफिशियल मानते हैं कि रिटेल क्लाइंट अब रिस्क और मार्केट कंडीशंस को बेहतर समझ रहे हैं। द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, JM फाइनेंशियल के कृष्णा राव का कहना है कि, यह माइंडफुल इन्वेस्टिंग समग्र मार्केट की क्वालिटी के लिए अच्छा है। HDFC सिक्योरिटीज के आशीष राठी ने कहा कि चुनौती नई अकाउंट खोलने की नहीं, बल्कि निष्क्रिय खाताधारकों को लगातार सक्रिय निवेशक बनाने की है।

निवेशकों को अब कम लागत, बेहतर एजुकेशन और रिस्क मैनेजमेंट टूल्स वाले ब्रोकर्स चुनने का मौका मिलेगा। जो फर्म क्लाइंट एंगेजमेंट पर फोकस करेंगी, वे लंबे समय में मजबूत रह सकती है। कुल मिलाकर, ब्रोकर इंडस्ट्री में मार्केट वोलैटिलिटी और SEBI के समय-समय पर आने वाले नियम काफी बदलाव कर रहे है।

भविष्य की बातें

FY26 में देखी गई यह रिकॉर्ड गिरावट लंबे समय तक चली मार्केट की वोलैटिलिटी का नतीजा थी। महंगी वैल्यूएशंस, कमजोर कॉर्पोरेट अर्निंग्स और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली ने निवेशकों की भावना को प्रभावित किया। जियोपॉलिटिकल तनाव, ट्रेड वॉर और हालिया ग्लोबल घटनाओं ने भी निवेशकों के विश्वास को और कमजोर किया।

कमजोर मार्केट माहौल ने प्राइमरी मार्केट को भी नुकसान पहुंचाया। कई IPO लिस्टिंग पर मामूली या नकारात्मक रिटर्न मिलने से रिटेल निवेशकों की भागीदारी घट गई।

कुल मिलाकर, FY26 ब्रोकिंग इंडस्ट्री के लिए कंसोलिडेशन का दौर साबित हुआ। रिटेल भागीदारी धीमी पड़ी है और मार्केट हिस्सेदारी में बदलाव देखा जा रहा है। अब ब्रोकरेज फर्मों का मुख्य फोकस नए खाते खोलने की बजाय मौजूदा सक्रिय क्लाइंट्स को बनाए रखने और उन्हें लगातार जोड़े रखने पर है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल एजुकेशनल और इंफॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और यह इन्वेस्टमेंट एडवाइस या किसी भी सिक्योरिटीज को खरीदने या बेचने की रिकमेंडेशन नहीं है। यहाँ जिन कंपनियों का उल्लेख किया गया है, उन्हें मार्केट डेवलपमेंट्स के संदर्भ में केवल उदाहरण के रूप में बताया गया है। इन्वेस्टर्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी इन्वेस्टमेंट डिसीजन लेने से पहले अपनी खुद की रिसर्च करें और अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श करें।

सिक्योरिटीज मार्केट में किए गए इन्वेस्टमेंट मार्केट जोखिम के अधीन होते हैं। इन्वेस्ट करने से पहले सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को ध्यानपूर्वक से पढ़ें।

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top