आर्थिक संकट के दौरान फैमिली फाइनेंशियल सर्वाइवल के उपायों के बारे में जानें।
कल्पना कीजिए कि आप सीधे एक महीने के बाद उठते हैं और पाते हैं कि इस छोटे से समय में शेयर बाजार में आपका निवेश 40% से ज्यादा कम हो गया है। आपकी प्रतिक्रिया क्या होगी? जब कोविड-19 महामारी आई तो यही हुआ था। इस घटना के बाद कई निवेशकों को गहरा झटका लगा और उन्होंने घबराहट में शेयर बेच दिए। इससे भी बुरी बात यह रही कि जब देश में लॉकडाउन लगा तो कई लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। इन परिस्थितियों से सुरक्षित रूप से निपटने के लिए आइए कुछ तकनीकों पर चर्चा करते हैं जो ऐसे कठिन समय में आपके और आपके परिवार के फाइनेंशियल सर्वाइवल को सुनिश्चित करेंगी।
पर्याप्त इंश्योरेंस का होना
अच्छे और बुरे दोनों समय के दौरान एक सक्सेसफुल फैमिली फाइनेंशियल सर्वाइवल सुनिश्चित करने के लिए पहला कदम बीमा पॉलिसी खरीदना और पर्याप्त रूप से बीमा कराना है। यदि दुर्भाग्यवश, आपके परिवार के कमाने वाले सदस्य की मृत्यु हो जाती है तो आप अपनी फैमिली इनकम को खत्म होते या उसमें भारी गिरावट नहीं देखना चाहेंगे। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि केवल स्टैंडअलोन टर्म प्लान ही लें। इसमें इन्वेस्टमेंट को मिक्स न करें। कुछ मनी-बैक गारंटी के साथ बीमा खरीदने पर कम रिटर्न और अपर्याप्त बीमा राशि मिलती है। इस प्रकार आप दोनों जगह बेस्ट रिटर्न से दूर रह सकते हैं।
इमरजेंसी फंड का होना
पर्याप्त रूप से इंश्योरेंस होने के बाद अगला कदम एक इमरजेंसी फंड बनाना है। इमरजेंसी फंड वह धनराशि है जिसे आपने सेफ्टी नेट के रूप में अलग रखते हैं। यदि कोई आर्थिक रूप से नकारात्मक घटना घटती है तो यह आपके फाइनेंस को अपसाइड डाउन करने की शक्ति रखती है। यह वह पैसा है जिसकी आपको अपने दैनिक खर्च के लिए आवश्यकता नहीं होती है। जब आपकी इनकम किसी अप्रत्याशित घटना जैसे कि लॉकडाउन या अन्य कारणों से अस्थायी रूप से प्रभावित हो जाती है, तो यह धनराशि आपके बचाव में काम आएगी।
उचित एसेट एलोकेशन करना
इसके बाद जरूरी बात यह है कि उचित एसेट एलोकेशन किया जाए। हालांकि, एसेट एलोकेशन के लिए कई सामान्य नियम हैं, लेकिन कोई स्टैंडर्ड नियम नहीं है क्योंकि पर्सनल फाइनेंस वास्तव में पर्सनल होना भी चाहिए। ऐसा ही एक सामान्य नियम यह है कि किसी का इक्विटी एलोकेशन के लिए उनकी वर्तमान आयु को 100 से माइनस किया जाता है। मान लीजिए कि आपकी उम्र 30 साल है, तो आपका अनुमानित इक्विटी एलोकेशन 70 (100-30) हो सकता है। यहां तर्क यह है कि जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, हाई रिस्क वाले एसेट क्लास यानी इक्विटी में आपका रिस्क कम होना चाहिए। इस प्रकार, 70 साल के व्यक्ति का स्टॉक में केवल 30% निवेश होना चाहिए।
इसके अलावा, डेब्ट जैसे एसेट क्लास आपको इक्विटी की तुलना में बहुत कम अस्थिरता के साथ महंगाई को मात देने वाला रिटर्न देते हैं। जबकि सोना एक सुरक्षित आश्रय है जो अनिश्चितता के समय में एक अच्छे बचाव के रूप में कार्य करता है। इसलिए, इन एसेट क्लास में निवेश करना अच्छा माना जाता है। हो सकता है कि ये एसेट आपको बुल मार्केट के दौरान चूक जाने का डर महसूस कराएं, लेकिन आर्थिक तनाव के समय में ये आपके काम आएंगे।
प्रत्येक निवेश को एक लक्ष्य से जोड़ना
आर्थिक मंदी से सुरक्षित रहने और फाइनेंशियल सिक्योरिटी की राह पर बने रहने का एक और तरीका है अपने प्रत्येक निवेश को एक लक्ष्य से जोड़ना। ऐसा करने का कारण यह है कि जब भी आप बाजार में मंदी के दौरान घबराते हैं और अपने निवेश को बेचने की कोशिश करते हैं, तो सबसे पहले जिस कारण से निवेश किया गया था वह कारण आपके दिमाग में आएगा, जो आपको ऐसा करने से रोकेगा। इस तरह आप योजना के अनुसार अपना निवेश जारी रखते हैं और लक्ष्य प्राप्ति के लिए आप सही राह पर बने रहते हैं।
यदि आपको लिक्विडिटी की जरूरतों के कारण अपने कुछ निवेश बेचने के लिए मजबूर होना पड़े तो आप अपने लक्ष्यों को प्राथमिकता दे सकते हैं और उन निवेशों को बेच सकते हैं जो सबसे कम प्राथमिकता वाले लक्ष्य से जुड़े हैं।
मंदी के दौरान शांत रहना
आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण बात बाजार में गिरावट के दौरान शांत रहना है। आपके प्राप्त रिटर्न का 80% केवल 20% समय में जनरेट होता है। यदि आप बुरे दिनों से चूक गए तो आपके निवेश पर रिटर्न कम होगा। साथ ही, ऐसी स्थितियों के दौरान संयमित रहकर आप वहां मौजूद ज्यादातर भीड़ को हरा देंगे। इसलिए, एक व्यक्ति और एक निवेशक के रूप में यह एक जरूरी गुण है।
निष्कर्ष
तो ये कुछ तकनीक थी जिनका पालन करके आप आर्थिक संकट के दौरान फाइनेंशियल सर्वाइवल सुनिश्चित कर सकते हैं। पर्याप्त रूप से बीमा का होना और इमरजेंसी फंड का होना प्रक्रिया के शुरुआती कदम है। फाइनेंशियल सर्वाइवल तय करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए उचित एसेट एलोकेशन और घबराहट की स्थिति के दौरान शांत रहने की भी आवश्यकता होती है। हालांकि, ये सभी कदम पढ़ने में आसान लग सकते हैं, लेकिन इन्हें वास्तविक जीवन में लागू करना काफी कठिन हो सकता है। लेकिन जो लोग इन्हें अपनी फाइनेंशियल लाइफ में लागू कर सकते हैं वे किसी भी कठिन समय से आसानी से गुजर सकते हैं।
*आर्टिकल केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: https://tejimandi.com/disclaimer