महिलाओं के लिए टैक्स से जुड़े लाभ!

महिलाओं के लिए टैक्स से जुड़े लाभ!
Share

समय के साथ महिलाएं जीवन के हर पहलू में मजबूती से आगे बढ़ रही है, चाहे वह प्रोफेशनल लाइफ हो या पर्सनल लाइफ।

महिलाओं को और ज्यादा सशक्त बनाने की दिशा में भारत सरकार ने महिलाओं की वित्तीय स्वतंत्रता को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

आइए जानते हैं कि भारत में महिलाओं के लिए कौन से टैक्स लाभ उपलब्ध हैं और आप उनका ज्यादा से ज्यादा फायदा कैसे उठा सकते हैं?

शुरू करने से पहले हम कुछ फैक्ट पर बात करते हैं।

क्या आप जानते हैं कि FY2011-2012 से पहले भारत में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग टैक्स स्लैब थे? महिलाओं को काम करने और स्वतंत्र होने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक लोवर टैक्स स्लैब लागू किया गया था। लेकिन FY2011-2012 के बाद पुराने टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया और जेंडर-न्यूट्रल टैक्स स्लैब लाया गया।

महिलाओं के लिए टैक्स से जुड़े लाभ

स्टाम्प ड्यूटी पर छूट

क्या आप एक महिला हैं और अपने और अपने परिवार के लिए घर खरीदने का प्लान कर रही हैं? यदि हां, तो घर अपने नाम से रजिस्टर कराने से आपको कुछ पैसे बचाने में मदद मिल सकती है। क्‍योंकि जब आप अपने नाम पर प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आप लोवर स्टाम्प ड्यूटी रेट के पात्र हो सकते हैं।

महाराष्ट्र में पुरुषों की तुलना में महिला खरीदारों के लिए स्टाम्प ड्यूटी में 1% की रियायत है।

लेकिन यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सभी राज्य इस शानदार डील की पेशकश नहीं करते हैं। इसलिए आप जिस राज्य में घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, वहां के स्टाम्प ड्यूटी से जुड़े नियमों का पता करना बेहद जरूरी होता है।

प्रॉपर्टी टैक्स पर छूट

हम सभी अपनी जेब से पैसा खर्च करते हैं और हर साल प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करते हैं। लेकिन, एक ऐसा तरीका है जिससे आप प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करते हुए कुछ पैसे बचा सकते हैं।

जी हां, यदि संपत्ति किसी महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है तो कुछ नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स में छूट प्रदान करते हैं। यह आपकी स्थानीय सरकार से एक उपहार पाने जैसा है।

लेकिन ध्यान दें कि एक राज्य के भीतर अलग-अलग नगर निगमों में प्रॉपर्टी टैक्स की दरें अलग-अलग होती है। इसलिए यह निर्धारित करना महत्वपूर्ण है कि क्या आपका नगर निगम इस तरह की छूट प्रदान करता है।

होम लोन पर कम ब्याज दरें

अपना घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। हमें यकीन है कि हर किसी की तरह आपने भी जीवन में यह लक्ष्य किया होगा। लेकिन सब कुछ एक कीमत पर आता है। ज्यादातर लोग घर खरीदने के लिए लोन लेते हैं और इन दिनों लोन की ब्याद दरें आसमान छू रही है।

लेकिन कल्पना करें कि आप कम कीमत पर भी अपने सपने को पूरा करने में सक्षम हो सकते हैं। जी हां, आपने सही सुना। बैंक और NBFCs आम तौर पर वसूले जाने वाले ब्याज की तुलना में महिलाओं से थोड़ी कम ब्याज दर वसूलते हैं। इसका मकसद महिलाओं को अपना घर खरीदने के लिए अवसर प्रदान करना होता है।

बिजनेस टुडे के अनुसार भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद बैंकों में से एक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) महिलाओं को दिए जाने वाले होम लोन पर 5 बेसिस अंकों या 0.05 फीसदी की रियायत देता है।

इसका मतलब यह है कि प्रत्येक 1 लाख रुपये के लोन के लिए आप प्रति वर्ष 500 रुपये तक बचा सकते हैं। इस तरह की छोटी बचत बहुत आगे बढ़ सकती है, खासकर जब होम लोन कई सालों तक बढ़ सकता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सब्सिडी

प्रधानमंत्री आवास योजना एक ऐसी योजना है, जिसका उद्देश्य भारतीय नागरिकों के लिए आवास को किफायती बनाना है। यह योजना इस शर्त के तहत एक विशेष क्रेडिट सब्सिडी प्रदान करती है कि घर का स्वामित्व या सह-स्वामित्व महिला के पास होना चाहिए।

टिप्पणी

ये कुछ तरीके हैं जिनके माध्यम से आप विशेष परिस्थितियों में कुछ पैसे बचा सकते हैं। अब सवाल आता है कि बचत करने के बाद आप इसे निवेश कहां करेंगे?

बता दें कि सरकार महिलाओं के लिए एक खास योजना लेकर आई है। ‘महिला सम्मान पत्र’ एक ऐसी योजना है जिसके तहत आप 2 साल की अवधि के लिए 7.5% की दर से निवेश कर सकती हैं।

आज के लिए इतना ही। इन टैक्स छूट का फायदा जरूर उठाएं और इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

*यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य के लिए है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है।
*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Edge Subscription Fee
Min. Investment

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top