12 महीने का पर्सनल फाइनेंस प्लान: अपने लक्ष्यों को कैसे पूरा करें?

12 महीने का पर्सनल फाइनेंस प्लान: अपने लक्ष्यों को कैसे पूरा करें?
Share

क्या आपको लगता है कि पैसे को कंट्रोल करना मुश्किल है? क्या आप फाइनेंशियल तनाव में है क्योंकि आप अपने भविष्य के लक्ष्यों को कैसे पूरा करें, यह नहीं पता? अगर हां, तो आपको एक व्यक्तिगत फाइनेंशियल प्लान बनाने की आवश्यकता है।

फाइनेंशियल प्लान आपके लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए एक मार्गदर्शन की तरह काम करेगा। इसमें आपके धन संबंधी लक्ष्य और उन्हें पूरा करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया शामिल होती हैं। आप अपना फाइनेंशियल प्लान खुद बना सकते हैं या एक प्रोफेशनल की मदद भी ले सकते हैं।

फाइनेंशियल प्लान को लेकर एकमात्र समस्या यह है कि अधिकांश लोग यह नहीं जानते कि कैसे शुरू करें। इसलिए अच्छी खबर यह है कि अभी भी बहुत देर नहीं हुई है। आप अपने फाइनेंशियल प्लान को प्रोफेशनल की मदद के बिना भी बना सकते हैं। यह उतना कठिन नहीं है जितना आप सोच रहे हैं।

तो चलिए समझते है कैसे, लेकिन पहले हमें जानना होगा है कि आखिर यह फाइनेंशियल प्लान होता क्या है?

वार्षिक फाइनेंशियल प्लान क्या है?

वार्षिक फाइनेंशियल प्लान एक ऐसा तरीका है जिससे आप इस समय आर्थिक रूप से कहाँ हैं, यह तय कर सकते हैं। इसका मतलब है कि आपकी सभी संपत्तियों को ध्यान में रखना – आप कितना कमाते है, कितना बचत और खर्च करते है, और आपके पेंशन फंड में कितना पैसा है। इसमें आपके उधारों को भी देखना होता है, जिसमें ऋण, क्रेडिट कार्ड, और अन्य व्यक्तिगत ऋण शामिल हैं। इसमें आपके मोर्टगेज, किराया, यूटिलिटी बिल्स, और अन्य मासिक खर्चे जैसी चीजें भी शामिल होते है। 

इसलिए वार्षिक फाइनेंशियल प्लान बनाते समय आपको ध्यान देना होगा कि आपके लक्ष्य क्या हैं और आपको उन्हें पूरा करने के लिए क्या करना होगा। इसमें पेंशन योजना, टैक्स योजना, और निवेश जैसी चीजें भी शामिल हो सकती हैं।

12 महीने का पर्सनल फाइनेंस प्लान अपने लक्ष्यों को कैसे पूरा करें

स्टेप 1: अपनी वर्तमान स्थिति का पता लगाएं

सबसे पहले, आपको यह जानना है कि कहाँ से शुरू करें। इसका मतलब है कि आपको पहले समझना होगा कि आपकी वर्तमान स्थिति कैसी है। 

अपनी वर्तमान स्थिति का पता लगाने के लिए नोटबुक या एक्सेल शीट में निम्न चीजों को शामिल करे:

  • आप वर्तमान में कितना कमा रहे है। 
  • आपके एक महीने के खर्चे किया है। 
  • सभी खर्चे निकालने के बाद आप कितना बचत कर पाते है। 
  • अगर हर महीने SIP करते है वह भी शामिल करे। 
  • आप पर वर्तमान में कितना कर्ज है। 

इन सभी चीजों का विश्लेषण करने के बाद आप आसानी से अपनी वर्तमान स्थिति का पता लगा सकते है। इसके साथ ही आप अपने पिछले 6-12 महीनों के बैंक स्टेटमेंट्स की समीक्षा के लिए समय निकालें। अपनी अनियमित खर्चों को एक रंग में और आपकी नियमित भुगतानों को दूसरे रंग में हाइलाइट करें।

इससे आपको समझने में मदद मिलेंगी कि आप कितना पैसा कहाँ खर्च कर रहे है। इसके बाद आप निम्न सवालों के जवाब शामिल कर सकते है:

  • मैं खर्च को कहाँ कम कर सकता हूँ?
  • खर्च को कम करके मैं कितना बचा सकता हूँ?

स्टेप 2: अपने लक्ष्य तय करें

अभी आप समझ गए होंगे कि आप कहाँ हो; अब, आपको यह समझना है कि आपको जाना कहाँ है यानि आपके लक्ष्य क्या है। 

लक्ष्य आपको सिर्फ दिशा ही नहीं देंगे, बल्कि बेहतर निर्णय लेने में भी मदद करेंगे। आपके लक्ष्य आपको दिखाएंगे कि आप सही मार्ग पर हो या नहीं।

फाइनेंशियल लक्ष्य बनाते समय आपको S.M.A.R.T तकनीक का उपयोग करना चाहिए, यह आपको सही लक्ष्य निर्धारित करने में मदद करती है। इसलिए सबसे पहले आप अपने लक्ष्य लिखे और यह भी लिखे कि उन लक्ष्यो को कैसे पूरा कर सकते है यानि आपकी रणनीति क्या होगी। 

उदाहरण के लिए, ‘मुझे इस वर्ष के अंत तक अपने बचत खाते में कम से कम 5 लाख रूपये रखने है’।

आप छोटे लक्ष्य भी बनाओं, जैसे कि, ‘मैं अगले महीने अपनी सैलरी से 20,000 रूपये निवेश के लिए बचत करूँगा’। छोटे लक्ष्य आपको प्रेरित रखेंगे। 

स्टेप 3: अपने कर्ज के लिए एक योजना बनाएं

आपके पैमेंट्स, लोन की EMI और ब्याज लक्ष्यों की प्रगति में बाधा डाल सकती है। इसलिए, सबसे पहले यह तय करो कि आप कैसे अपने कर्ज को चुकता करोगे।

स्टेप 4: इमरजेंसी फंड हमेशा रखे

यह मायना नहीं रखता कि आपकी फाइनेंशियल योजना कितनी बेहतर है क्योंकि अगले पल कब क्या हो जाए यह कहना मुश्किल है। अचानक से आने वाली परेशानियों में अप्रत्याशित बीमारी, नौकरी चले जाना आदि शामिल है। इसलिए आपको हमेशा अपने इमरजेंसी फंड में इतना पैसा रखना चाहिए कि कोई परेशानी आने पर आप आसानी से उस परेशानी का सामना कर सके। 

स्टेप 5: अपने भविष्य में निवेश करें

अगर आप अपनी कुल कमाई में से कुछ पैसे सभी खर्चे निकाल कर बचा पा रहे है तो आप अपने भविष्य के लिए निवेश करना शुरू करे। यह मायना नहीं करता है कि आप कितना बचा पा रहे है बल्कि मायने रखता है कि आप उस पैसे को सही जगह निवेश कर रहे है। 

उदाहरण के लिए, अगर आप पेंशन की योजना बना रहे हो, तो इन परिस्थितियों को ध्यान में रखे:

इच्छित पेंशन आयु: यह है कि आप कब काम करना बंद करना चाहते हो, इसके बारे में वास्तविक रहे।

अपनी सेहत समस्याएँ को जानो: स्वास्थ्य धन का महत्वपूर्ण स्रोत होता है, इसलिए पहले खुद को स्वस्थ रखने पर निवेश करे। 

इच्छित जीवनशैली: अपने आप से सवाल कीजिए कि मैं कैसी जीवनशैली चाहता हूँ। फिर उसके लिए योजना बनाओ!

स्टेप 6: अपने निवेशों का रिव्यु करो

अपने पोर्टफोलियो की जाँच करे, उदाहरण के लिए, आपके द्वारा स्टॉक्स में किए गए निवेश में ग्रोथ हो रही है या नहीं। इसके साथ ही यह तय करे कि कौन-कौन से निवेश आपके लक्ष्यों को सबसे अच्छे रूप से पूरा करेंगे, और क्या आपके वर्तमान निवेश अब उस प्रोफ़ाइल से मेल खाते हैं।

स्टेप 7: पोर्टफोलियो को रीबैलेंस करे

अपने पोर्टफोलियो को नियमित रूप से रीबैलेंस करना तय करे। यह आपको ऐसे स्टॉक्स को बेचने जो सही से परफॉर्म नहीं कर रहे है और उनकी जगह अन्य बेहतर स्टॉक पोर्टफोलियो में शामिल करने का एक तरीका है। 

देखो कि आपके पोर्टफोलियो में कौन-कौन सी सिक्योरिटीज हैं और कहां-कहां कमियाँ हैं। अगर आपको पोर्टफोलियो रीबैलेंस कैसे करते है, जानकारी नहीं है या रीबैलेंस करने में कोई दिक्कत हो रही है तो आप एक्सपर्ट की सलाह ले सकते है। 

स्टेप 8: अपने प्लान को ट्रैक करे

सिर्फ फाइनेंशियल प्लान बनाना महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उसे समय – समय पर ट्रैक करना भी आवश्यक है। इसके साथ ही अपनी वर्तमान फाइनेंशियल स्थिति को जानने से आपको पैसे खर्च करने का आत्मविश्वास मिलता है कि ज्यादा खर्च तो नहीं कर रहे है। इसलिए, एक फाइनेंशियल प्लान आपकी यात्रा का पहला कदम होना चाहिए। 

अपने खर्चे और निवेशों को ट्रैक करने के लिए आप विभिन्न मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग कर सकते है जो आपको समझने में मदद करेंगे कि कहां कितना खर्च कर रहे है। 

अपने फाइनेंशियल प्लान को हर तीन महीने में जांचे ताकि आप पता लगा सके कि सही दिशा में बढ़ रहे हो या नहीं। याद रखे कि जब भी आपके जीवन में कुछ महत्वपूर्ण होता है, तो अपनी योजना को अपडेट करना न भूले। 

आज के लिए सिर्फ इतना ही है। उम्मीद करते है यह जानकारी आपको 2024 में अपने फाइनेंशियल लक्ष्य पूरे करने में सहायता करेगी। इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूले। 

*यह आर्टिकल केवल जानकारी के उद्देश्य के लिए है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है।

*डिस्क्लेमर: तेजी मंदी डिस्क्लेमर

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Edge Subscription Fee
Min. Investment

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top