क्या है SEBI का नया 50% IPO साइज फ्लेक्सिबिलिटी नियम?

क्या है SEBI का नया 50% IPO साइज फ्लेक्सिबिलिटी नियम?
Share

भारत का कैपिटल मार्केट लगातार विकसित हो रहा है, जहां रेगुलेटरी बदलावों का उद्देश्य कंपनियों के लिए फंड जुटाने की प्रक्रिया को अधिक फ्लेक्सिबल और एफिशिएंट बनाना है। हाल ही के समय में बढ़ी मार्केट वोलैटिलिटी और ग्लोबल अनिश्चितताओं के कारण कंपनियों के लिए अपने IPO प्लान को सही साइज में रखना चुनौतीपूर्ण हो गया था। ऐसे माहौल में रेगुलेटर SEBI ने एक महत्वपूर्ण राहत दी है। यह कदम खास तौर पर उन कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो मार्केट कंडीशंस में बदलाव के कारण अपने फंड रेजिंग प्लान को एडजस्ट करना चाहती हैं।

आइए विस्तार से समझते हैं कि यह बदलाव क्यों महत्वपूर्ण है और इसका निवेशकों व कंपनियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

क्या है मामला?

SEBI ने IPO के नियमों में ढील देते हुए कंपनियों को अपने फ्रेश इश्यू के साइज में 50% तक बदलाव करने की अनुमति दे दी है, और इसके लिए उन्हें नए सिरे से ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) फाइल करने की आवश्यकता नहीं होगी। वर्तमान नियमों के अनुसार, यदि कोई कंपनी अपने फ्रेश इश्यू के साइज में 20% से अधिक का बदलाव करना चाहती थी, तो उसे पुराने पेपर्स वापस लेकर SEBI के पास फिर से नए दस्तावेज जमा करने पड़ते थे।

यह निर्णय हाल ही में ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट के बाद लिया गया है, जिसने निवेशकों के सेंटिमेंट को प्रभावित किया था। इस नए नियम के तहत, कंपनियां अपने IPO के कुल इश्यू साइज में 50% तक की कमी या बढ़ोतरी कर सकती हैं, बशर्ते उन्होंने पहले से ही SEBI से अंतिम मंजूरी प्राप्त कर ली हो।

मार्केट की वोलैटिलिटी और छह महीने की राहत

SEBI ने न केवल इश्यू साइज में बदलाव की अनुमति दी है, बल्कि कंपनियों को मार्केट की प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने के लिए समय सीमा में भी राहत प्रदान की है। पिछले सप्ताह SEBI ने उन कंपनियों को राहत जिनकी IPO लाने की डेडलाइन 1 अप्रैल से 30 सितम्बर 2026 है वह अब 30 सितम्बर 2026 तक मार्केट में IPO ला सकती है।

यह कदम विशेष रूप से उन फर्मों के लिए मददगार है जिनके IPO पेपर्स की वैधता समाप्त होने वाली थी। इस विस्तार से कंपनियों को सही मार्केट विंडो का इंतजार करने और अपनी वैल्यूएशन को सुरक्षित रखने का अवसर मिलेगा। SEBI का यह फ्लेक्सिबल रुख दर्शाता है कि नियामक संस्था मार्केट की बदलती परिस्थितियों और जियोपॉलिटिकल रिस्क के प्रति संवेदनशील है।

IPO नियमों में बदलाव का प्रभाव

मौजूदा SEBI नियमों के अनुसार, यदि किसी कंपनी के फ्रेश इश्यू के साइज में 20% से अधिक बदलाव होता है, तो उसे नए ड्राफ्ट ऑफर डॉक्यूमेंट दोबारा दाखिल करने होते हैं। वहीं, ऑफर फॉर सेल (OFS) के मामले में यह सीमा 50% तय है। इसका मतलब है कि कंपनियों के लिए इश्यू स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव करना समय और प्रक्रिया दोनों के लिहाज से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

इसके साथ ही, अगर हम 2026 की बात करें तो IPO मार्केट में अच्छी एक्टिविटी देखने को मिली है। डेटा के अनुसार, इस वर्ष अब तक 19 कंपनियां मेनबोर्ड IPO के जरिए मार्केट में लिस्ट हो चुकी हैं, जबकि 44 कंपनियों ने SME IPO के माध्यम से पब्लिक मार्केट में एंट्री की है। यह संकेत देता है कि बदलते मार्केट माहौल के बावजूद कंपनियां कैपिटल मार्केट के जरिए फंड जुटाने में रुचि बनाए हुए हैं।

निवेशकों के लिए इसमें क्या है?

निवेशकों के दृष्टिकोण से यह बदलाव IPO मार्केट में अधिक स्थिरता ला सकता है। जब कंपनियों को अपने इश्यू साइज को मार्केट डिमांड के अनुसार एडजस्ट करने की अनुमति मिलती है, तो ओवरप्राइस्ड या अंडरसाइज़्ड इश्यू की संभावना कम हो सकती है।

सही साइज का IPO कंपनियों के लिए बेहतर सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग परफॉर्मेंस की संभावना बढ़ा सकता है। इससे निवेशकों को भी अधिक संतुलित वैल्यूएशन पर निवेश का अवसर मिल सकता है।

इसके अलावा, मार्केट वोलैटिलिटी के दौरान कई कंपनियां अपने IPO प्लान को टाल देती हैं, जिससे निवेशकों के लिए अवसर सीमित हो जाते हैं। नई व्यवस्था के बाद IPO एक्टिविटी में स्थिरता आने की उम्मीद है, जिससे निवेशकों को अधिक विकल्प मिल सकते हैं।

भविष्य की बातें

नए नियमों में राहत के साथ कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी रखी गई हैं। कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि इश्यू का मुख्य उद्देश्य (ऑब्जेक्ट ऑफ द इश्यू) नहीं बदलेगा और लीड मैनेजर्स को SEBI नियमों के अनुपालन का प्रमाण देना होगा। इसके अलावा, कंपनियों को इश्यू साइज में 50% तक बदलाव के लिए उचित कारण बताते हुए SEBI से अनुमति लेनी होगी।

यह छूट उन IPO पर लागू होगी जो 30 सितंबर 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे। इससे कंपनियों को मौजूदा मार्केट वोलैटिलिटी के बीच अपने फंड रेजिंग प्लान को अधिक व्यावहारिक तरीके से मैनेज करने का अवसर मिल सकता है।

ध्यान देने वाली बात यह भी है कि SEBI ने इसी तरह की राहत 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान भी दी थी, जब मार्केट अनिश्चितता अधिक थी। यह दर्शाता है कि रेगुलेटर समय-समय पर बदलती परिस्थितियों के अनुसार नियमों में फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता रहा है।

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल केवल एजुकेशनल और इंफॉर्मेशनल उद्देश्य के लिए है और यह इन्वेस्टमेंट एडवाइस या किसी भी सिक्योरिटीज को खरीदने या बेचने की रिकमेंडेशन नहीं है। यहाँ जिन कंपनियों का उल्लेख किया गया है, उन्हें मार्केट डेवलपमेंट्स के संदर्भ में केवल उदाहरण के रूप में बताया गया है। इन्वेस्टर्स को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी इन्वेस्टमेंट डिसीजन लेने से पहले अपनी खुद की रिसर्च करें और अपने फाइनेंशियल एडवाइजर से परामर्श करें।

सिक्योरिटीज मार्केट में किए गए इन्वेस्टमेंट मार्केट जोखिम के अधीन होते हैं। इन्वेस्ट करने से पहले सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स को ध्यानपूर्वक से पढ़ें।

Teji Mandi Multiplier Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Flagship Subscription Fee
Min. Investment

3Y CAGR

Min. Investment

Teji Mandi Xpress Options Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets. Subscription Fee ₹399/month* for 6 Months
Call TypeTrade Type

Teji Mandi Xpress Options

₹399/month* for 6 Months

Xpress Options provides structured option trade setups published in a standardised format. Each strategy includes predefined entry, target, stop-loss, and expiry details to enable informed participation in derivatives markets.

Strategy Type

Options Trading

Teji Mandi Xpress Subscription Fee
Total Calls

Total Calls

Recommended Articles
Scroll to Top